लाइव न्यूज़ :

विवेक शुक्ला का ब्लॉग: नेहरूजी ने खोजे थे प्रयोगधर्मी वास्तुकार

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: May 27, 2020 06:16 IST

देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू जी चाहते थे कि नए उत्साही वास्तुकार केंद्रीय लोकनिर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) से जुड़ जाएं.

Open in App

पंडित जवाहरलाल नेहरू देश की आजादी के बाद कुछ प्रयोगधर्मी वास्तुकार तलाश रहे थे. आखिर देश में नए भवनों, पार्को, पुलों वगैरह का निर्माण होना था. चुनौती बड़ी थी. नेहरूजी चाहते थे कि नए उत्साही वास्तुकार केंद्रीय लोकनिर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) से जुड़ जाएं.

उसी दौर में नेहरूजी को न्यूयॉर्क तथा कलकत्ता में काम कर रहे दो नौजवान आर्किटेक्ट्स राणा मानसिंह और हबीब रहमान के बारे में पता चला. नेहरूजी ने दोनों को तुरंत दिल्ली आने को कहा ताकि वे सीपीडब्ल्यूडी को ज्वाइन कर लें.

ये दोनों दिल्ली आए और फिर दशकों तक यहां की महत्वपूर्ण इमारतों के डिजाइन तैयार करते रहे. राणा ने पहला खास काम यहां किया बाल भवन (1953) का डिजाइन बनाकर. राणा ने बाल भवन में बच्चों के खेलने और क्रिएटिव गतिविधियों के लिए भरपूर स्पेस दिया. बाल भवन से पहले दिल्ली या भारत में इस तरह का प्रयोग संभवत: नहीं हुआ था.

नेहरूजी ने राणा को 1956 में बुद्ध जयंती पार्ककी लैंड स्केपिंग का दायित्व खुद सौंपा. ये भगवान बुद्ध के निर्वाण के 2500वें वर्ष के स्मरणोत्सव के समय तैयार किया गया था. ये अजीब संयोग है कि राणा ने ही अपने संरक्षक की समाधि शांति वन (1964) तथा नेहरू तारामंडल (1980) का भी डिजाइन तैयार किया पर उनके करियर का सर्वश्रेष्ठ काम नेहरू मेमोरियल म्यूजियम और लाइब्रेरी (एनएमएमएल) को माना जाएगा.

उधर, नेहरूजी ने हबीब रहमान को पहली बड़ी जिम्मेदारी दी कि वे तय करें कि राजघाट का डिजाइन और लैंडस्केपिंग कौन बनाएगा. रहमान ने अनेक डिजाइनरों और लैंड स्केप विशेषज्ञों के काम को देखने-जांचने के बाद ये  जिम्मेदारी क्र मश: वानूजी, भूपा तथा एंग्लो इंडियन एलिश पर्सी लैंकस्टेर को दी.

रहमान ने दिल्ली में रामकृष्ण पुरम के सरकारी बाबुओं के घरों से लेकर चिड़ियाघर (1959) और रवींद्र भवन (1961) वगैरह के डिजाइन भी बनाए.  आपको रवींद्र भवन में जाते ही इस तरह की अनुभूति होती है मानो आप कला और संस्कृति के संसार में आ गए हों.

राणा और रहमान के काम में नयापन और विविधता मिलती है. नेहरूजी ने दिल्ली आईआईटी के कैंपस के डिजाइन के लिए जे.के.चौधरी को चुना था. वे   चंडीगढ़ के चीफ आर्किटेक्ट ली कार्बूजिए के सहयोगी रहे थे.

टॅग्स :इंडियाजवाहरलाल नेहरू
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वभारत के झंडे वाले टैंकर पर गोलीबारी के बाद MEA ने ईरानी राजदूत डॉ. मोहम्मद फथाली को किया तलब

विश्व20 लाख बैरल तेल ले जा रहे भारतीय टैंकर पर ईरान की नौसेना ने किया हमला, बरसाई गोलीबारी

पूजा पाठAkshaya Tritiya2026: सोना खरीदने का है प्लान? अक्षय तृतीया पर खरीदारी से पहले समझें सोने की शुद्धता का पूरा गणित

भारतजनगणना देश के विकास की नींव: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

विश्वआखिर ऐसी ओछी हरकतें लगातार क्यों कर रहा है चीन ?

भारत अधिक खबरें

भारतमहिलाओं के लिए पीएम का संदेश, कोटा बिल की हार पर विपक्ष को लताड़ा, माताओं और बेटियों से मांगी माफी

भारत'कोई ताकत कमल खिलने से नहीं...,' पश्चिम बंगाल में दहाड़े सीएम डॉ. मोहन, कुछ ऐसा रहा माहौल

भारतयूपी में उत्पाती बंदरों का होगा एनकाउंटर! प्रधान मुख्य वन संरक्षक सुनील चौधरी ने दिए निर्देश

भारतबिहार में सम्राट सरकार 24 अप्रैल को विधानसभा में साबित करेगी बहुमत, बुलाया गया एक दिवसीय विशेष सत्र

भारतबिहार में पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा की घटाई गई सुरक्षा, नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को पहली बार दी गई जेड सिक्योरिटी