लाइव न्यूज़ :

वेदप्रताप वैदिक का ब्लॉग: जहर के सौदागर हैं मिलावटखोर

By वेद प्रताप वैदिक | Updated: August 5, 2019 14:51 IST

मध्य प्रदेश की सरकार एक ऐसा काम कर रही है, जिसका अनुकरण देश की सभी सरकारों को करना चाहिए और केंद्रीय सरकार को इस मामले में विशेष पहल करनी चाहिए. मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्नी कमलनाथ की कांग्रेस सरकार ने मिलावटखोरों की ऐसी-तैसी कर दी है.

Open in App

मध्य प्रदेश की सरकार एक ऐसा काम कर रही है, जिसका अनुकरण देश की सभी सरकारों को करना चाहिए और केंद्रीय सरकार को इस मामले में विशेष पहल करनी चाहिए. मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्नी कमलनाथ की कांग्रेस सरकार ने मिलावटखोरों की ऐसी-तैसी कर दी है.

पिछले डेढ़-दो हफ्तों से उसने विभिन्न शहरों, कस्बों और गांवों में छापे मारे हैं और दूध में मिलावट करने वाले दो व्यापारियों को पकड़ा है. इन लोगों के कारखाने में कास्टिक सोडा, यूरिया आदि कई घातक पदार्थो की बोरियां पकड़ी गई हैं. इनके दूध की जांच करने पर पता चला है कि उसमें घातक बीमारियां पैदा करनेवाले रसायन मिले हुए हैं. ऊपर से देखने पर जो बिल्कुल दूध-जैसा ही लगता है, वह तरल पदार्थ धीमे जहर से कम नहीं है. 

अभी तक ऐसे प्रच्छन्न हत्यारों के लिए जो सजा का कानून है, वह भी शुद्ध मजाक है. सिर्फ 3 माह की सजा और 10 हजार रु. जुर्माना! जो हजारों रुपए रोज कमाता है, उसे सरकारी खर्च पर तीन माह की मौज कराने वाले कानून को एकदम कूड़े की टोकरी के हवाले किया जाना चाहिए.

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्नी कमलनाथ और लोक-स्वास्थ्य मंत्नी तुलसी सिलावट को बधाई कि उन्होंने इन मिलावट के आरोपियों को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत गिरफ्तार किया है. जाहिर है कि अब ये अपना जहरीला कारोबार बंद कर देंगे लेकिन यह गिरफ्तारी देश भर के उन हजारों मिलावटखोरों पर तभी असर करेगी जबकि इनमें से गंभीर अपराधियों को उम्र-कैद और मौत की सजा तक दी जाए और उनकी चल-अचल संपत्ति जब्त की जाए.  इनकी न्यूनतम सजा 10 साल और हर्जाना 10 लाख रु. किया जाए. इस सजा का प्रचार भी जबर्दस्त होना चाहिए और सजा-ए-मौत जेल के अंदर नहीं, बल्कि शहर के सबसे व्यस्त चौराहे पर दी जानी चाहिए.

मिलावटखोर साधारण हत्यारा नहीं होता, वह सामूहिक हत्यारा होता है. मप्र ने बच्चों के साथ बलात्कार करनेवालों के लिए मौत की सजा का कानून बना दिया है तो वह इन सामूहिक हत्यारों के लिए सख्त कानून बनाकर सारे देश का मार्गदर्शन क्यों नहीं करता? 

 

टॅग्स :मध्य प्रदेशकमलनाथकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकांग्रेस केरल के अगले CM के तौर पर किसे चुनेगी? 3 दावेदारों के बीच पोस्टर वॉर

भारतTamil Nadu: विजय ने 112 विधायकों के समर्थन का पत्र सौंपा, राज्यपाल ने कहा—118 विधायकों के साथ वापस आएं

भारतTamil Nadu Govt Formation: आज दोपहर तक दावेदारी पेश करेंगे विजय, TVK ने कमर कसी; गठबंधन की मेज पर मंथन तेज

भारतहाथ का साथ, विजय की बात; कांग्रेस करेगी TVK का समर्थन, तमिलनाडु में नई सरकार बनाने की तैयारी

भारतअसम में कांग्रेस की हार, एआईसीसी प्रभारी जितेंद्र सिंह अलवर ने महासचिव पद से दिया इस्तीफा

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu: टीवीके प्रमुख विजय रविवार को लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, टीवीके कैबिनेट में नए मंत्रियों की लिस्ट

भारतबिहार के कैमूर जिले में पति को चकमा देकर पत्नी प्रेमी संग हुई फुर्र, ले गई घर में रखी नकदी और गहने

भारततमिलनाडु में TVK की सरकार का रास्ता साफ, विजय ने गवर्नर से की मुलाकात

भारतAI अलर्ट से टलेगी नागपुर स्टेशन पर भगदड़, राइट्स का क्राउड मैनेजमेंट ब्लूप्रिंट मई अंत तक तैयार

भारतउत्तर प्रदेश की सड़कें- एक्सप्रेस वे, हत्यारों से भी बेरहम, बीते साल यूपी में 27,205 लोगों ने सड़क दुर्घटना में गंवाई जान