लाइव न्यूज़ :

वेदप्रताप वैदिक का ब्लॉग: आतंक पर करें संयुक्त हमला

By वेद प्रताप वैदिक | Updated: February 26, 2019 16:24 IST

दहशतगर्दी जितनी भारत की दुश्मन है, उससे ज्यादा पाकिस्तान की है. भारत इतना मजबूत है कि आतंकवाद हजार साल में भी उसका बाल भी बांका नहीं कर सकता जबकि पाकिस्तान को वह समूचा निगल सकता है.

Open in App

पेरिस स्थित 37 देशों के ‘वित्तीय अनुशासन कार्रवाई संगठन’ (एफएटीएफ) ने पाकिस्तान का नाम अपनी काली सूची में नहीं जोड़ा है लेकिन उसका नाम ‘ग्रे लिस्ट’ में पहले से है. इस संगठन ने पाकिस्तान को चेतावनी दी है कि यदि वह अपने आतंकवादी गिरोहों पर काबू नहीं करेगा तो उसे काली सूची में डाल दिया जाएगा.

यानी उसे विदेशों से मिलनेवाली आर्थिक सहायता पर रोक लग सकती है और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष जैसी संस्थाएं उसे कर्ज देने से मना कर सकती हैं.  इस संगठन ने पाकिस्तान को मई 2019 तक का समय दिया है. 

कुछ इसी तरह की हिदायतें सुरक्षा परिषद के 1267 वें प्रस्ताव में पाकिस्तान को दी गई हैं. सुरक्षा परिषद के सभी सदस्यों के संयुक्त वक्तव्य में पुलवामा हत्याकांड की निंदा की गई है. इन अंतर्राष्ट्रीय कदमों का असर पाकिस्तान पर पड़ा जरूर है. उसने हाफिज सईद के संगठनों पर दुबारा प्रतिबंध लगा दिए हैं. लेकिन ये सारे काम कोरी खानापूर्ति की तरह हैं.

आतंकवादी गिरोहों के खिलाफ प्रधानमंत्नी इमरान खान भारत से प्रमाण मांग रहे हैं. कोई इमरान से पूछे कि आतंकवादियों को, उनके ठिकानों को, उनके मददगारों को, उनके धन के स्नेतों को पाकिस्तान की सरकार और फौज से ज्यादा कौन जानता है? इमरान को खुद प्रमाण हाजिर करना चाहिए और उन्हें मोदी को बताकर आतंकियों पर संयुक्त हमला बोलना चाहिए.

दहशतगर्दी जितनी भारत की दुश्मन है, उससे ज्यादा पाकिस्तान की है. भारत इतना मजबूत है कि आतंकवाद हजार साल में भी उसका बाल भी बांका नहीं कर सकता जबकि पाकिस्तान को वह समूचा निगल सकता है. इसके पहले कि पहले से आर्थिक संकट में फंसे पाकिस्तान की ज्यादा दुर्गति हो, इमरान खान को चाहिए कि वे आगे बढ़कर भारत के साथ सहयोग करें और आतंकवाद की जड़ों को मट्ठा पिलाएं.

टॅग्स :पुलवामा आतंकी हमलाजम्मू कश्मीरआतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल