लाइव न्यूज़ :

वेदप्रताप वैदिक का ब्लॉग: कश्मीर में संवाद का रास्ता खुला

By वेद प्रताप वैदिक | Updated: March 18, 2020 12:20 IST

फारूक ने रिहा होने के बाद कोई भी उत्तेजक बयान नहीं दिया है बल्कि उन्होंने सभी कश्मीरी नेताओं को रिहा करने की मांग की है ताकि कश्मीर के पूर्ण विलय पर सबके बीच सार्थक संवाद हो सके. यह संवाद जम्मू-कश्मीर की अपनी पार्टी ने शुरू भी कर दिया है.

Open in App

कश्मीर के सवाल पर इधर कुछ अच्छी घटनाएं हो रही हैं. शेख अब्दुल्ला के बेटे और कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्नी डॉ. फारूक अब्दुल्ला की नजरबंदी से रिहाई और जम्मू-कश्मीर की अपनी पार्टी के नेताओं की नरेंद्र मोदी और अमित शाह से हुई भेंटों से एक नए अध्याय का सूत्नपात हो रहा है.

फारूक अब्दुल्ला के अलावा भी कई कश्मीरी नेताओं को अब तक रिहा किया गया है लेकिन उनकी रिहाई का खास महत्व है. तीन गिरफ्तार मुख्यमंत्रियों में वे सबसे वरिष्ठ हैं. वे आतंकवादियों के प्रति सख्त रहे थे. राज्य के विकास में उनका योगदान उल्लेखनीय रहा है.

उनकी रिहाई को लेकर एक निराधार अफवाह यह भी चल रही है कि उनके दामाद और राजस्थान कांग्रेस के नेता सचिन पायलट को भाजपा तोड़ने पर आमादा है. राजस्थान की सरकार को वह म.प्र. की सरकार की तरह डावांडोल करना चाहती है. लेकिन सच्चाई तो यह है कि फारूक की रिहाई से अब सरकार का कश्मीरियों से सीधा संवाद हो सकेगा.

फारूक ने रिहा होने के बाद कोई भी उत्तेजक बयान नहीं दिया है बल्कि उन्होंने सभी कश्मीरी नेताओं को रिहा करने की मांग की है ताकि कश्मीर के पूर्ण विलय पर सबके बीच सार्थक संवाद हो सके. यह संवाद जम्मू-कश्मीर की अपनी पार्टी ने शुरू भी कर दिया है.

उसके प्रतिनिधिमंडल ने पहले प्रधानमंत्नी और अब गृह मंत्नी के साथ लंबी बातचीत की है. दोनों नेताओं ने उन्हें आश्वस्त किया है कि जम्मू-कश्मीर का पूर्ण राज्य का दर्जा शीघ्र ही बहाल किया जाएगा और अगले चार साल में जम्मू-कश्मीर को पिछले 70 साल में मिले 1300 करोड़ रु. से तीन गुना ज्यादा सहायता मिलेगी.

दोनों नेताओं ने यह भी दोहराया कि जम्मू-कश्मीर में नौकरियों और जमीन पर बाहरी लोगों का कब्जा नहीं होने दिया जाएगा. पिछले सात माह से चले आ रहे प्रतिबंधों में अब काफी छूट शुरू हो गई है. मेरा खुद यह ख्याल है कि यदि ये प्रतिबंध नहीं लगाए जाते तो पता नहीं कश्मीर में कितनी हिंसा और प्रतिहिंसा होती. बेहतर हो कि डॉ. फारूक अब्दुल्ला की तरह अन्य नेताओं को भी शीघ्र रिहा किया जाए और उनके साथ सार्थक संवाद शुरू किया जाए.

टॅग्स :जम्मू कश्मीरइंडियाफारूक अब्दुल्लामोदी सरकारनरेंद्र मोदीअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे