लाइव न्यूज़ :

ब्लॉग: हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर होने के लिए वर्तमान परिदृश्य में जरूरी है ऊर्जा संरक्षण, कोरोना काल के बाद बदली है परिस्थियां

By शशांक द्विवेदी | Updated: December 14, 2022 08:56 IST

आपको बता दें कि किसी भी देश के आधारभूत विकास के लिए ऊर्जा का सतत और निर्बाध प्रवाह बहुत जरूरी है। देश में प्रति व्यक्ति औसत ऊर्जा खपत वहां के जीवन स्तर की सूचक होती है। इस दृष्टि से दुनिया के देशों में भारत का स्थान काफी नीचे है।

Open in App
ठळक मुद्देऊर्जा बचत करना भारत के लिए अत्यंत आवश्यक है। ऐसा इसलिए क्योंकि हमारी प्राकृतिक संसाधन बहुत ही सीमित है।ऐसे में इसे बचाने के लिए हमें एक साथा आना होगा और जल्द ही इस पर कोई कमद उठाना होगा।

नई दिल्ली: पिछले दस महीनों से यूक्रेन–रूस युद्ध चल रहा है। इस दरम्यान दुनियाभर में क्रूड ऑयल के दामों में तेजी की वजह से ईंधन की कीमतें बढ़ीं है। इस युद्ध की वजह से अभी भी यूरोप बिजली, प्राकृतिक गैस और ऊर्जा संकट से जूझ रहा है। 

भारत 90 फीसदी क्रूड ऑयल दूसरे देशों से करता है आयात

पूरी दुनिया महंगाई और ऊर्जा संकट का सामना कर रही है। भारत तो अपनी जरूरत का 90 फीसदी क्रूड ऑयल दूसरे देशों से आयात करता है, ऐसे में हम अपनी ईंधन और ऊर्जा जरूरतों के लिए अभी भी दूसरे देशों पर निर्भर हैं।

किसी भी देश के आधारभूत विकास के लिए ऊर्जा का सतत और निर्बाध प्रवाह बहुत जरूरी है। देश में प्रति व्यक्ति औसत ऊर्जा खपत वहां के जीवन स्तर की सूचक होती है। इस दृष्टि से दुनिया के देशों में भारत का स्थान काफी नीचे है। 

हमारी प्राकृतिक संसाधन बहुत ही सीमित है

देश की आबादी बढ़ रही है। बढ़ती आबादी के उपयोग के लिए और विकास को गति देने के लिए हमारी ऊर्जा की मांग भी बढ़ रही है। द्रुतगति से देश के विकास के लिए औद्योगीकरण, परिवहन और कृषि के विकास पर ध्यान देना होगा। इसके लिए ऊर्जा की आवश्यकता है। 

दुर्भाग्यवश ऊर्जा के हमारे प्राकृतिक संसाधन बहुत ही सीमित हैं। खनिज तेल, पेट्रोलियम, गैस, उत्तम गुणवत्ता के कोयले के हमारे प्राकृतिक संसाधन बहुत ही सीमित हैं। हमें बहुत सा पेट्रोलियम आयात करना पड़ता है। हमारी विद्युत की मांग उपलब्धता से कहीं बहुत ज्यादा है। आवश्यकता के अनुरूप विद्युत का उत्पादन नहीं हो पा रहा है। देश में बिजली की आपूर्ति कम पड़ रही है।

ऊर्जा बचत के लिए हम सबको आगे आना चाहिए

ऊर्जा बचत में हम सबका सहयोग अत्यंत आवश्यक है। यदि ऊर्जा का उपयोग सोच-समझ कर नहीं किया गया तो इसका भंडार जल्द ही समाप्त हो सकता है। कोरोना महामारी के बाद वैश्विक परिदृश्य बदल गया है, अब हमें हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर होना होगा। ऊर्जा क्षेत्र में आयात को कम करते हुए ऊर्जा संरक्षण पर ध्यान देना होगा।

टॅग्स :भारतक्रूड ऑयलEnergy Department
Open in App

संबंधित खबरें

भारतIndiGo Crisis: इंडिगो ने 5वें दिन की सैकड़ों उड़ानें की रद्द, दिल्ली-मुंबई समेत कई शहरों में हवाई यात्रा प्रभावित

भारतPutin Visit India: भारत का दौरा पूरा कर रूस लौटे पुतिन, जानें दो दिवसीय दौरे में क्या कुछ रहा खास

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की

भारतPutin India Visit: एयरपोर्ट पर पीएम मोदी ने गले लगाकर किया रूसी राष्ट्रपति पुतिन का स्वागत, एक ही कार में हुए रवाना, देखें तस्वीरें

भारतPutin India Visit: पुतिन ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतKyrgyzstan: किर्गिस्तान में फंसे पीलीभीत के 12 मजदूर, यूपी गृह विभाग को भेजी गई रिपोर्ट

भारतMahaparinirvan Diwas 2025: कहां से आया 'जय भीम' का नारा? जिसने दलित समाज में भरा नया जोश

भारतMahaparinirvan Diwas 2025: आज भी मिलिंद कॉलेज में संरक्षित है आंबेडकर की विरासत, जानें

भारतडॉ. आंबेडकर की पुण्यतिथि आज, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

भारतIndiGo Crisis: लगातार फ्लाइट्स कैंसिल कर रहा इंडिगो, फिर कैसे बुक हो रहे टिकट, जानें