लाइव न्यूज़ :

निशांत सक्सेना का ब्लॉग: सौर ऊर्जा उत्पादन में हो रही उल्लेखनीय वृद्धि

By निशांत | Updated: April 17, 2023 16:11 IST

पिछले लगातार 18 सालों से सौर ऊर्जा साल दर साल 24 फीसदी की वृद्धि के साथ सबसे तेजी से बढ़ते वैश्विक ऊर्जा स्रोत के तौर पर अपना दबदबा बनाए हुए है। यह इतनी बिजली पैदा कर रहा है जिससे पूरे दक्षिण अफ्रीका की ऊर्जा संबंधी जरूरतें पूरी की जा सकती हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देभारत के छह राज्यों में पवन और सौर बिजली का संयुक्त हिस्सा 2022 में वैश्विक औसत से ऊपर था।साल 2022 में भारत के छह राज्‍यों ने वैश्विक औसत से अधिक उत्‍पादन किया।जहां तक भारत का सवाल है तो वर्ष 2022 में यहां पवन तथा सौर ऊर्जा उत्‍पादन संयुक्‍त रूप से कुल बिजली उत्‍पादन का 9 प्रतिशत (165 टेरावाट) रहा।

वर्ष 2022 में पवन और सौर ऊर्जा उत्‍पादन ने वैश्विक स्‍तर पर उत्‍पादित कुल बिजली के 12 प्रतिशत के कीर्तिमानी स्‍तर को छू लिया है। ऊर्जा क्षेत्र के थिंक टैंक एम्‍बर की हाल ही में जारी एक अहम रिपोर्ट में यह तथ्‍य सामने आया है। जहां तक भारत का सवाल है तो वर्ष 2022 में यहां पवन तथा सौर ऊर्जा उत्‍पादन संयुक्‍त रूप से कुल बिजली उत्‍पादन का 9 प्रतिशत (165 टेरावाट) रहा। 

इस दौरान भारत के छह राज्‍यों ने वैश्विक औसत से अधिक उत्‍पादन किया। इनमें गोवा (78 प्रतिशत), राजस्‍थान (36 प्रतिशत), गुजरात (30 प्रतिशत) और कर्नाटक (28 प्रतिशत) प्रमुख हैं। आंकड़ों से जाहिर होता है कि अब 60 से ज्‍यादा देश अपने यहां कुल उत्‍पादित बिजली का 10 प्रतिशत से ज्‍यादा हिस्‍सा पवन और सौर माध्‍यमों से पैदा करते हैं। 

भारत के छह राज्यों में पवन और सौर बिजली का संयुक्त हिस्सा 2022 में वैश्विक औसत से ऊपर था। पिछले लगातार 18 सालों से सौर ऊर्जा साल दर साल 24 फीसदी की वृद्धि के साथ सबसे तेजी से बढ़ते वैश्विक ऊर्जा स्रोत के तौर पर अपना दबदबा बनाए हुए है। यह इतनी बिजली पैदा कर रहा है जिससे पूरे दक्षिण अफ्रीका की ऊर्जा संबंधी जरूरतें पूरी की जा सकती हैं। 

इसी तरह वर्ष 2022 में पवन ऊर्जा उत्‍पादन में भी 17 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है जो लगभग पूरे ब्रिटेन की बिजली संबंधी आवश्‍यकताओं को पूरा करने के लिए काफी है। भारत में जहां सौर ऊर्जा उत्‍पादन में 39 प्रतिशत की उल्‍लेखनीय वृद्धि देखी गई है, वहीं पवन ऊर्जा उत्‍पादन में 2.9 फीसदी की कमजोर बढ़ोत्तरी दर्ज की गई।

टॅग्स :भारतराजस्थानगोवागुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

क्रिकेट27 गेंद, नाबाद 54 रन, 7 छक्के और 2 चौके?, जीत के हीरो मुकुल चौधरी ने कहा-पिता का सपना पूरा करने की खुशी?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारत अधिक खबरें

भारतVande Matram Vivad: बड़ी बेशर्मी के साथ कहा मैं नहीं गाऊंगी?, राष्ट्रीय गीत के अपमान पर मौन क्यों कांग्रेस?, सीएम डॉ. मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट किया वीडियो

भारतUjjain: सिंहस्थ महाकुम्भ की तैयारी: 'एकता मॉल' बनेगा देश की विविध कलाओं और शिल्प का संगम केंद्र

भारतझलारिया गांवः नहीं बचा ढाई वर्षीय भागीरथ, 60 फीट गहरे बोरवेल और 22 घंटे रेस्क्यू के बाद?, सीएम मोहन यादव ने दुख जताया और 4 लाख की आर्थिक सहायता?

भारतAmbedkar Jayanti 2026: बैंक, स्कूल और ऑफिस... जानें 14 अप्रैल को कहां रहेगी छुट्टी

भारतनीतीश कुमार नहीं हो सकते राजद प्रमुख?, लालू यादव जेल गए तो पत्नी राबड़ी देवी को सीएम बनाया?, तेजस्वी यादव के बयान पर अशोक चौधरी ने कहा, वीडियो