लाइव न्यूज़ :

शोभना जैन का नजरियाः कूटनीतिक दबाव के साथ-साथ रक्षा तंत्र को मजबूत बनाएं

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: February 20, 2019 07:33 IST

कूटनीतिक दबाव के साथ-साथ जरूरी है कि भारत अपने रक्षा तंत्न को मजबूत करे, वैसे तर्कसंगत बात यही है कि युद्ध कोई समाधान नहीं है, अलबत्ता सर्जिकल स्ट्राइक कई मामलों में समाधान जरूर हो सकता है.

Open in App

पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत ने फौरी कार्रवाई बतौर पाकिस्तान से व्यापार में एमएफएन अर्थात सर्वाधिक तरजीह वाले देश का दर्जा वापस ले लिया और उस पर कूटनीतिक दबाव बनाते हुए दुनिया भर को इस आतंकी कृत्य में उसके लिप्त होने की जानकारी दी, ताकि उसकी आतंकी गतिविधियों के चलते उसे अंतर्राष्ट्रीय बिरादरी में अलग-थलग किया जा सके. 

पाकिस्तान के उच्चायुक्त को विदेश सचिव विजय गोखले ने तलब कर पुलवामा आतंकवादी हमले के मद्देनजर कड़ी आपत्ति दर्ज करते हुए जैश-ए-मोहम्मद के खिलाफ त्वरित तथा दिखाई देने वाली कार्रवाई करने का अल्टीमेटम दिया और कहा कि उसे तुरंत आतंकवाद से जुड़े गुटों और लोगों को अपनी धरती से काम करने देना बंद करना होगा. प्रधानमंत्नी नरेंद्र मोदी ने पुलवामा अटैक में शहीद जवानों की शहादत के बाद देश को भरोसा दिलाया कि हमले के बाद जो देश की अपेक्षाएं हैं, कुछ कर गुजरने की भावनाएं हैं, वो स्वाभाविक हैं. 

हमारे सुरक्षा बलों को इस मामले में पूर्ण स्वतंत्नता दे दी गई है. दरअसल कूटनीतिक दबाव के साथ-साथ जरूरी है कि भारत अपने रक्षा तंत्न को मजबूत करे, वैसे तर्कसंगत बात यही है कि युद्ध कोई समाधान नहीं है, अलबत्ता सर्जिकल स्ट्राइक कई मामलों में समाधान जरूर हो सकता है. अपने आंतरिक सुरक्षा तंत्न को अधिक प्रभावी बनाएं ताकि प्रशासन के हर स्तर पर बेहतर सामंजस्य हो. 

चिंता की बात यह है कि इस नृशंस हमले के दोषी कश्मीरी युवा को जैश ने ही लगभग एक वर्ष पूर्व आतंकी बनाया और हमले के वक्त भी जैश के आतंकियों ने उसको घेरा दिया. इन हालात में सरकार को कुछ भटके हुए कश्मीरी युवाओं के दिमाग में जहर भरने से रोकने के लिए विशेष कदम उठाने होंगे. साथ ही आतंकी गतिविधियों में लिप्त होने वाले प्रदेश के कुछ असामाजिक तत्वों से निपटने के नए तौर-तरीकों पर भी सोचना होगा.

टॅग्स :पुलवामा आतंकी हमलाभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतएस-400, मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, तोपें, गोला-बारूद, समेत 2.38 लाख करोड़ रुपये की रक्षा डील्स को मिली मंज़ूरी

भारतजम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों का खतरा मंडराया?, खुफिया सूचनाएं और अधिकारी कर रहे हैं दावा?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतTerrorist Killed: जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, उरी में पाक आतंकी ढेर; हथियार और गोला-बारूद बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'