लाइव न्यूज़ :

शोभना जैन का ब्लॉग: मानवाधिकार परिषद का हस्तक्षेप अवांछनीय

By शोभना जैन | Updated: March 7, 2020 06:09 IST

जैसा कि स्वाभाविक था कि भारत ने  संशोधित नागरिकता कानून सीएए को अपने देश का आंतरिक मामला बताते हुए दो टूक शब्दों में कहा कि किसी भी बाहरी देश को भारत की  संप्रभुता संबंधी मामलों में दखल देने का कोई अधिकार नहीं है. यह कानून बनाने वाली भारतीय संसद के संप्रभुता के अधिकार से संबंधित है.

Open in App

ईरान, तुर्की, मलेशिया सहित  यूरोपीय यूनियन ( ईयू) के कुछ देशों द्वारा ‘सीएए’ को लेकर भारत में अल्पसंख्यकों की चिंताओं के  बीच संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चयुक्त कार्यालय ने भी अपनी चिंताएं जताते हुए भारत के  उच्चतम न्यायालय में सीएए संबंधी दायर याचिकाओं की सुनवाई के साथ ‘तीसरे पक्ष’ के रूप में ‘हस्तक्षेप’ याचिका दायर करने की घोषणा की है.

निश्चय ही यह एक ‘असाधारण कदम’ है और भारत के आंतरिक मामलों में  ‘अवांछनीय दखलदांजी’ है वैसे इस मामले में चिंता के साथ-साथ थोड़ी राहत की बात यह है कि मानवाधिकार उच्चयुक्त कार्यालय  इस  मामले में याचिकाकर्ता नहीं है अपितु उसने इन मामलों में उच्चतम न्यायालय की सुनवाई में अदालत के मित्न तीसरे पक्ष के रूप में जुड़ने की बात की है.

कहा गया है कि उसकी उच्चायुक्त मिशेल बैशेले इन मामलों की सुनवाई के दौरान मानवाधिकारों को लेकर संयुक्त राष्र्ट् के निकाय के इस क्षेत्न के अनुभवों को भारत के उच्चतम न्यायालय को देना चाहती हैं.

जैसा कि स्वाभाविक था कि भारत ने  संशोधित नागरिकता कानून सीएए को अपने देश का आंतरिक मामला बताते हुए दो टूक शब्दों में कहा कि किसी भी बाहरी देश को भारत की  संप्रभुता संबंधी मामलों में दखल देने का कोई अधिकार नहीं है. यह कानून बनाने वाली भारतीय संसद के संप्रभुता के अधिकार से संबंधित है.

गौरतलब है कि देश के अंदर सीएए के खिलाफ 140 से ज्यादा याचिकाएं लंबित हैं. इस मामले में ‘अदालत के मित्न’ के रूप में जुड़ने की याचिका पर अब जबकि उच्चतम न्यायालय को संज्ञान लेना है, नजरें इस बात पर हैं कि उच्चतम न्यायालय इस मामले में सुनवाई के दौरान क्या निर्णय लेता है. हालांकि एक कानूनी विशेषज्ञ के अनुसार इस मामले में मानवाधिकार उच्चयुक्त कार्यालय ‘तीसरे पक्ष’ के रूप में जुड़ने की याचिका तो दायर कर सकता है लेकिन लगता यही है कि भारत की संप्रभुता से जुड़े इस कानून को लेकर भले ही उसका अदालत के मित्न के रूप में जुड़ना हो, न्याय संगत नहीं है.

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद समय-समय पर सभी एजेंसियों एवं निकायों को अपनी रिपोर्ट देती है, ताकि मानवाधिकार उल्लंघन को रोका जा सके.

दरअसल हमारी न्यायपालिका इतनी सक्षम है और लोकतंत्न की जड़ें इतनी मजबूत कि वह मानवाधिकारों को लेकर खुद ही घरेलू और  अंतर्राष्ट्रीय नियमों के अनुरूप इसकी व्याख्या कर सकता है. जाहिर है कि ऐसी स्थिति में संयुक्त राष्ट्र  मानवाधिकार उच्चायुक्त जैसे तीसरे पक्ष की जरूरत ही नहीं है. लेकिन इस के साथ ही जिस तरह से अल्पसंख्यक वर्गो, विपक्ष की इसे लेकर चिंताएं हैं, ऐसे में उन्हें भरोसा दिलाना जरूरी है.

टॅग्स :नागरिकता संशोधन कानूनकैब प्रोटेस्टमोदी सरकारसुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?