लाइव न्यूज़ :

राम ठाकुर का ब्लॉग: राष्ट्रवाद की कसौटी पर भारतीय क्रिकेट

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: February 26, 2019 13:03 IST

राष्ट्रवाद की कसौटी पर क्रिकेट को परखा जा रहा है. यह बात अलग है कि जब रिश्ते जोड़ने की बात होती है तो क्रिकेट को याद किया जाता है और तोड़ने की बात भी क्रिकेट से ही हो रही है.

Open in App

पुलवामा आतंकवादी हमले के बाद आईसीसी वर्ल्ड कप-2019 के तहत भारत और पाकिस्तान के बहुप्रतीक्षित मैच को लेकर अटकलों का दौर जारी है. देश में जोर-शोर से मांग उठ रही है कि पाकिस्तान जिस तरह से आतंकवाद को संरक्षण देकर भारत में हमले करा रहा है, उसे देखते हुए भारतीय टीम को 16 जून को होने वाले वर्ल्ड कप मैच का बहिष्कार करना चाहिए. 

अधिसंख्य दिग्गज क्रिकेटर भी पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए मैच का बहिष्कार करने की बात कर रहे हैं. गेंद सरकार के पाले में है और इस मामले में अंतिम फैसला भी उसे ही करना है. इस बीच, बुधवार को हो रही आईसीसी की बैठक में भी बीसीसीआई इस मामले को जोर-शोर से उठाएगा. 

पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए भारत के पास दो विकल्प हैं. पहला, 16 जून को होने वाले मुकाबले का बहिष्कार किया जाए. चूंकि इस बार का फॉर्मेट ‘ऑल प्ले ऑल’ का है इसलिए प्रत्येक टीम को नौ मुकाबले खेलने हैं और पाकिस्तान के साथ मुकाबला नहीं खेलने से उसकी संभावनाओं पर कोई असर पड़ने वाला नहीं है. लेकिन, आईसीसी उसे ऐसा निर्णय करने से रोकना चाहेगी. 

द्विपक्षीय क्रिकेट सीरीज में यह संभव है, लेकिन वर्ल्ड कप जैसे बड़े आयोजनों में इस तरह के फैसले मुश्किल होते हैं. फिर भी यदि बीसीसीआई ऐसा करता है तो आईसीसी अनुशासन के नाम पर जुर्माना लगा सकता है. कड़ी कार्रवाई के रूप में बैन करने के बारे में भी सोच सकता है. ऐसे में भारत दूसरे विकल्प पर विचार कर सकता है. इसके तहत वह विश्वकप से बाहर होने के बारे में सोच सकता है. 

हालांकि, इसकी आशंका कम ही नजर आ रही है. फिर भी ऐसा होता है तो भारत के अलावा आईसीसी को भी इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा. क्रिकेट का संचालन करने वाली संस्था को इससे आर्थिक नुकसान ङोलना पड़ सकता है. जानकारों की मानें तो भारत के विश्वकप से बाहर होने पर आईसीसी को 500 मिलियन डॉलर (करीब 36 अरब रुपए) का नुकसान उठाना पड़ सकता है. 

सब जानते हैं कि आईसीसी की तिजोरी में सबसे बड़ा शेयर भारत का होता है. विश्वकप से भारत के बाहर होते ही भारतीय दर्शक की रुचि खत्म हो जाएगी. चूंकि क्रिकेट के महाकुंभ के लिए तीन-चौथाई दर्शकों की संख्या भारत से होती है. ऐसी स्थिति में ब्रॉडकास्टर आईसीसी को शुल्क का भुगतान करने से इनकार कर देगा.

हालांकि, ये सारी ‘अगर-मगर’ की स्थितियां हैं. 30 मई को इंग्लैंड की मेजबानी में विश्वकप का आगाज होना है और इसमें अभी लंबा वक्त है. लेकिन, मामला देश से जुड़ा होने के कारण क्रिकेट की अहमियत गौण हो जाती है. 

फिलहाल राष्ट्रवाद की कसौटी पर क्रिकेट को परखा जा रहा है. यह बात अलग है कि जब रिश्ते जोड़ने की बात होती है तो क्रिकेट को याद किया जाता है और तोड़ने की बात भी क्रिकेट से ही हो रही है.

टॅग्स :पाकिस्तानपुलवामा आतंकी हमलाजम्मू कश्मीरक्रिकेट
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट