लाइव न्यूज़ :

राजस्थान सियासतः बढ़ने ही थे पेट्रोल के रेट, सारी मुफ्त-माफी योजनाएं इसी से चलतीं हैं?

By प्रदीप द्विवेदी | Updated: July 6, 2019 18:55 IST

पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान सत्ता बचाने के लिए प्रदेश की बीजेपी सरकारों ने पेट्रोल-डीजल के दामों पर नियंत्रण किया था, लेकिन केन्द्र सरकार की ओर से पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाने के साथ ही लगे हाथ ऐसे प्रदेशों ने भी पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ा दिए हैं,

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वैट चार फीसदी तक बढ़ा दिया है बीजेपी और कांग्रेस ने चुनाव जीतने के लिए कईं मुफ्त-माफी योजनाओं का ऐलान कर रखा है

लोकसभा चुनाव जीतने के लिए जितनी भी मुफ्त-माफी योजनाओं के वादे किए गए थे, उनका असर अब आम आदमी की जेब पर नजर आएगा. ये मुफ्त-माफी योजनाएं टैक्स, पेट्रोल-डीजल के रेट के दम पर ही चलती हैं, लिहाजा इनकी कीमतें तो बढ़नी थी. यह बात अलग है कि इसके बाद मंहगाई पर भी असर पड़ेगा. 

पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान सत्ता बचाने के लिए प्रदेश की बीजेपी सरकारों ने पेट्रोल-डीजल के दामों पर नियंत्रण किया था, लेकिन केन्द्र सरकार की ओर से पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाने के साथ ही लगे हाथ ऐसे प्रदेशों ने भी पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ा दिए हैं, जिसके कारण राजस्थान, मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में इनकी कीमतों में बढ़ोतरी हुई है. इन राज्यों में पेट्रोल पर चार रुपये प्रति लीटर से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है, जहां राजस्थान में पेट्रोल 76 रुपये के करीब पहुंच रहा है, वहीं मध्य प्रदेश में 78 रुपये पार हो गया है. इस संबंध में राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत का प्रेस को कहना है कि पेट्रोल-डीजल पर चार फीसदी टैक्स पहले भी लगता था, इसको पिछली भाजपा सरकार ने चुनाव जीतने के लिए हटा दिया, लेकिन हमने फिर से इसको लगाकर भाजपा की गलती को सुधारा है. हमारा फैसला सही है. 

उल्लेखनीय है कि राजस्थान सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वैट चार फीसदी तक बढ़ा दिया है, जिसी वजह से पेट्रोल पर अब वैट 26 प्रतिशत से बढ़कर 30 प्रतिशत और डीजल पर 18 प्रतिशत से बढ़कर 22 प्रतिशत हो गया है. नतीजा यह है कि इससे पेट्रोल की कीमत 2.10 रुपये प्रति लीटर, तो डीजल की कीमत 2.12 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ गई है, जबकि केंद्र सरकार की ओर से पेट्रोल पर 2.41 रुपये और डीजल पर 2.37 रुपए पहले ही बढ़ाए गए हैं, मतलब- इन्हें जोड़कर पेट्रोल की रेट करीब 4.50 रुपये और डीजल की रेट करीब 5 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ रही है.

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि बीजेपी और कांग्रेस ने चुनाव जीतने के लिए कईं मुफ्त-माफी योजनाओं का ऐलान कर रखा है. अब इन्हें चलाने के लिए जो धन चाहिए, वह पेट्रोल-डीजल की रेट बढ़ाने से ही मिल सकता है, इसलिए अभी दाम बढ़े हैं और आगे भी पेट्रोल-डीजल की कीमतें और बढ़ सकती हैं!

टॅग्स :राजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतVIDEO: खाटूश्याम धाम पहुंचे सचिन पायलट, श्रद्धा के साथ दिखी सियासी ताकत

क्राइम अलर्टशुक्रवार रात पुलिसकर्मियों के साथ हंसी-मजाक किया और साथ खाना खाकर क्वार्टर में गए एएसआई विष्णु कुमार, शनिवार को शव मेस में फंदे से लटका मिला

क्राइम अलर्टवैष्णो देवी की तीर्थयात्रा से लौट रहे थे, 15 मिनट में कार खाक, 5 जिंदा जले और जिंदगी से जूझ रहा 1 शख्स, वीडियो

पूजा पाठअलौकिक शांति की भूमि जैन विश्व भारती

ज़रा हटके120 दिन पहले शादी, 10 मिनट से नाच रही थी 22 वर्षीय पत्नी दीपिका, बेहोश होकर गिरी और अस्पताल ले जाते समय मौत, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतअमरनाथ यात्रा को सुखद बनाने बालटाल मार्ग पर वाहनों को अनुमति देने का मंथन जारी, पिछले साल सुरक्षा के नाम पर हेलिकाप्टर सेवा पर लगाई गई थी रोक

भारतTVK ने 118 सीटों का बहुमत का आंकड़ा पार किया, वामपंथी दलों और वीसीके ने विजय की पार्टी को दिया 10 सीटों का समर्थन

भारतबिहार में हुए मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद जदयू के अंदर नहीं है सबकुछ ठीक, बाहुबली नेता आनंद मोहन बताए जा रहे हैं नाराज

भारतहुमायूं कबीर का बड़ा ऐलान: 'गठबंधन का सवाल ही नहीं, विपक्ष में बैठेंगे'

भारतबिहार में जीवन प्रमाण पत्र जमा नहीं करने वाले लगभग 37.94 लाख लोगों की रुकी सामाजिक सुरक्षा पेंशन