लाइव न्यूज़ :

प्रमोद भार्गव का ब्लॉग": मंदिर पर संघ के दबाव का औचित्य

By लोकमत न्यूज़ ब्यूरो | Updated: October 24, 2018 07:23 IST

संघ यदि वाकई कानून के जरिए मंदिर बनवाने का इच्छुक था, तब उसे मोदी सरकार के पांचवें साल में ही मंदिर निर्माण की याद क्यों आई? भागवत ने यहां तक कहा है कि मंदिर निर्माण नहीं हुआ तो देश में सद्भावना और एकता कायम नहीं रह पाएगी। 

Open in App

 जब राम मंदिर मामले की नियमित सुनवाई 29 अक्तूबर से सर्वोच्च न्यायालय में होने जा रही है, तब एकाएक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत द्वारा यह कहना कि कानून के जरिए अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण की बाधा दूर करनी चाहिए, समझ से परे है।  

इससे लगता है कि आम चुनाव निकट आने और पांच राज्यों में चल रही विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया में मतदाता को प्रभावित करने की दृष्टि से इस मुद्दे को जानबूझकर उछाला जा रहा है।  इस बयान से यह भी संदेश जाता है कि संघ नरेंद्र मोदी सरकार पर मंदिर निर्माण के लिए दबाव बना रहा है।  

संघ यदि वाकई कानून के जरिए मंदिर बनवाने का इच्छुक था, तब उसे मोदी सरकार के पांचवें साल में ही मंदिर निर्माण की याद क्यों आई? भागवत ने यहां तक कहा है कि मंदिर निर्माण नहीं हुआ तो देश में सद्भावना और एकता कायम नहीं रह पाएगी। 

 जबकि नई दिल्ली में पिछले माह ही ‘भविष्य का भारत-संघ का दृष्टिकोण’ आयोजन में भागवत ने कहा था कि ‘भारत में शक्ति का केंद्र भारतीय संविधान है, इसके अलावा और कुछ नहीं। ’ ऐसे में संघ की अधीरता समझ से परे है।     

अयोध्या के राम मंदिर विवाद पर सर्वोच्च न्यायालय ने अपने ही 1994 के फैसले को यथावत रखते हुए इस मामले की सुनवाई में आ रही बाधा को हाल ही में दूर करते हुए 29 अक्तूबर से इस मसले पर नियमित सुनवाई का फैसला लिया है।  

 भगवान राम के जन्मस्थल से जुड़ा हुआ यह विवाद एक ऐसा प्रकरण है, जिसने भारतीय समाज और उसकी मानसिकता को उद्वेलित किया हुआ है।  इस दृष्टि से मामले की संवेदनशीलता का अनुभव न्याय पालिका ने हरेक मुद्दे पर किया है।  तब तीन सदस्यीय पीठ ने अपना फैसला दो-एक के बहुमत से दिया था।

  तीसरे न्यायमूर्ति एस। ए।  नजीर ने जरूर कहा है कि मस्जिद इस्लाम का अभिन्न हिस्सा है, गोया इस विषय में धार्मिक आस्था को भी रेखांकित करना चाहिए।  यह स्थापित तथ्य है कि अदालत आस्था या भावना की बजाय तथ्य और साक्ष्यों के आधार पर फैसला सुनाती है। 

 इस लिहाज से इस मामले के पहलू को धर्म, आस्था और भावना की दृष्टि से देखना कतई उचित नहीं है।  वैसे भी भारत एक बहुधर्मी और बहुसांस्कृतिक देश होते हुए भी संवैधानिक रूप से एक धर्मनिरपेक्ष देश है, इसलिए आस्था और धार्मिक भावनाओं को उभारना न्यायसंगत नहीं है।  

बावजूद भागवत ने ताजा विवाद में सद्भावना बिगड़ने की आशंका जताई है, जिसका औचित्य समझ नहीं आता। 

टॅग्स :आरएसएस
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीनागपुर पहुंचे 'धुरंधर' रणवीर सिंह, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात, 90 मिनट रहे संघ मुख्यालय?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतनीतीश कुमार के बाद कौन बनेगा मुख्यमंत्री?, दिल्ली से लेकर नागपुर तक दौड़ लगा रहे भाजपा नेता, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

भारतमध्य प्रदेश राज्यसभा चुनावः 3 सीट खाली और अप्रैल-मई में मतदान?, विधानसभा में 230 विधायक और एक सीट के लिए चाहिए 58 वोट, क्या कांग्रेस बचा पाएगी सीट?

भारत अधिक खबरें

भारतPahalgam Attack Anniversary: पहलगाम नरसंहार के बाद आपरेशन सिंदूर के जख्‍म अभी भी हरे एलओसी से सटे गांवों में

भारतताकि आग लगने पर कुआं खोदने की न आए नौबत 

भारतपिघलती बर्फ, तपती धरती से बढ़ता खतरा

भारतविधेयक रद्द होने से ₹ 50000 करोड़ की बचत !

भारतVIDEO: खाटू श्याम मंदिर पहुंचे CM धामी, बोले - अब बंगाल में आएगा बड़ा बदलाव!