लाइव न्यूज़ :

प्रदीप द्विवेदी का ब्लॉग: कृषि क़ानूनों जैसे निर्णय तो जनमत संग्रह से ही होने चाहिएं!

By प्रदीप द्विवेदी | Updated: January 10, 2021 20:56 IST

सबसे पहली बात तो यह है कि सीटों के आधार पर भले ही केन्द्र में बीजेपी की बहुमत प्राप्त सरकार हो, लेकिन कुल वोट प्रतिशत के आधार पर क्या पचास प्रतिशत से ज्यादा वोट उसे मिले हैं?

Open in App

दिल्ली की सीमा पर नए कृषि क़ानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन जारी है. जहां किसान इन क़ानूनों को रद्द करने की मांग कर रहे हैं, वही केन्द्र सरकार ने साफ कर दिया है कि वह इन क़ानूनों में संशोधन कर सकती है, लेकिन कानून वापस नहीं लेगी.आश्चर्यजनक बात यह है कि केन्द्र सरकार इसके पीछे आधार यह मान रही है कि ये कानून बहुमत प्राप्त सरकार ने बनाए हैं, मतलब- ऐसे कानून बनाना केन्द्र सरकार का अधिकार है.

सबसे पहली बात तो यह है कि सीटों के आधार पर भले ही केन्द्र में बीजेपी की बहुमत प्राप्त सरकार हो, लेकिन कुल वोट प्रतिशत के आधार पर क्या पचास प्रतिशत से ज्यादा वोट उसे मिले हैं? यदि नहीं, तो वह हर फैसले पर देश की 130 करोड़ जनता की मुहर कैसे लगा सकती है? कायदे से कुल पचास प्रतिशत से कम मत प्राप्त किसी भी सरकार को कृषि कानून जैसे बड़े निर्णय जनमत संग्रह से लेने चाहिएं.

इसके अलावा बहुमत किसी भी सरकार को एकतरफ़ा निर्णय लेने का नैतिक अधिकार नहीं देता है. जो लोग इन क़ानूनों का विरोध कर रहे हैं, क्या वे देश के नागरिक नहीं हैं? यह भी आश्चर्यजनक है कि इसे पंजाब-हरियाणा-राजस्थान के किसानों का आंदोलन करार दिया जा रहा है, तो क्या पंजाब-हरियाणा-राजस्थान भारत में नहीं हैं? क्या केन्द्र सरकार सीटों के बहुमत के आधार पर केवल अपने समर्थकों के हित के निर्णय लेने को स्वतंत्र है?

जाहिर है, केन्द्र सरकार के बहुमत के अधिकार से भी ज्यादा जरूरी है- उसका देश के प्रति कर्तव्य, लिहाजा कृषि कानून जैसा कोई भी बड़ा निर्णय सर्वसम्मति से होना चाहिए और यदि संसद में सर्वसम्मति नहीं बनती है, तो जनमत संग्रह के आधार पर ही निर्णय होना चाहिए!   

टॅग्स :किसान आंदोलनभारत
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान हाफ़िज़ सईद और मसूद अज़हर को बचाने के लिए सेना ने भारत से लड़ाई लड़ी, पाकिस्तानी नेता का दावा | VIDEO

विश्वUAE के फुजैराह हमले पर पीएम मोदी का सख्त रुख, बोले- "भारत यूएई के साथ पूरी तरह एकजुट"

विश्वनेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने भारत, चीन से लिपिलेख के रास्ते कैलाश मानसरोवर यात्रा नहीं करने को कहा, जानिए वजह

क्रिकेट10 मैचों में 17 विकेट, WPL 2026 में मचाया था तहलका, अब T20 वर्ल्ड कप के लिए पहली बार भारतीय टीम में मिली जगह

पूजा पाठकैलाश मानसरोवर यात्रा 2026: ऑनलाइन पंजीकरण से चयन प्रक्रिया तक, यहाँ है स्टेप-बाय-स्टेप पूरी गाइड

भारत अधिक खबरें

भारतJEE Main 2026 Result Declared: मीरा कृष्णा आर एस, सूर्यथेजस एस, गौरी शंकर वी और सार्थक अग्रवाल स्कोर 100 परसेंटाइल

भारत'जनता ने तिरस्कृत किया, इस्तीफा दें', रवि शंकर प्रसाद का ममता बनर्जी पर हमला...

भारतममता बनर्जी लोकतंत्र का मजाक उड़ा रही हैं, मदन राठौड़ बोले...

भारतमध्यप्रदेश: फिर अचानक गेहूं उपार्जन केंद्र पहुंचे सीएम डॉ. मोहन, रिलीज किया वेयरहाउस की क्षमता बढ़ाने का ऑर्डर

भारतपंकज सिंह का विपक्ष पर हमला, 'हारते ही EVM और चुनाव आयोग पर सवाल'