लाइव न्यूज़ :

उमेश चतुर्वेदी का ब्लॉगः पूरे देश में एनआरसी लागू करने की सुगबुगाहट

By उमेश चतुर्वेदी | Updated: October 23, 2019 08:12 IST

सर्वोच्च न्यायलय के आदेश पर देश के पूर्वी राज्य असम में भारतीय और विदेशी मूल के नागरिकों की पहचान का जो काम राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर के जरिए किया गया है, अभी उस पर ही विवाद है. अब देश के कई राज्यों में इसे लागू करने की मांग होने लगी है.

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर यानी एनआरसी को लेकर एक बार फिर बहस शुरू हो गई है. बहस की वजह बना है राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरसंघचालक भैयाजी जोशी का वह बयान, जिसमें उन्होंने देशभर में राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर लागू करने पर जोर दिया है.

राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर यानी एनआरसी को लेकर एक बार फिर बहस शुरू हो गई है. बहस की वजह बना है राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरसंघचालक भैयाजी जोशी का वह बयान, जिसमें उन्होंने देशभर में राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर लागू करने पर जोर दिया है. ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में 16 से 18 अक्तूबर तक चली राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक के बाद उन्होंने कहा कि देशभर में एनआरसी लागू करने की जरूरत है और सरकार को इसे लागू करना चाहिए. भैयाजी जोशी ने इसका कारण बताया कि चूंकि देशभर में बड़ी संख्या में घुसपैठिए हैं, लिहाजा तत्काल उनकी पहचान किए जाने की जरूरत है. उन्होंने आगे कहा कि हमारी सरकार को पहले अपने नागरिकों के हितों की चिंता करनी चाहिए.

सर्वोच्च न्यायलय के आदेश पर देश के पूर्वी राज्य असम में भारतीय और विदेशी मूल के नागरिकों की पहचान का जो काम राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर के जरिए किया गया है, अभी उस पर ही विवाद है. अब देश के कई राज्यों में इसे लागू करने की मांग होने लगी है. हरियाणा के मुख्यमंत्नी मनोहर लाल खट्टर भी हरियाणा में एनआरसी लागू करने की बात कर चुके हैं, जबकि दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी भी कह रहे हैं कि अगर दिल्ली में भाजपा की सरकार बनी तो दिल्ली में भी एनआरसी लागू किया जाएगा. 

इसी तरह की मांग कमोबेश दूसरे भाजपा शासित राज्यों में उठ रही है. यहां यह याद रखना चाहिए कि भारत के गणराज्य बनने के बाद तकरीबन सभी राज्यों में राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर बनाए गए. अपने नागरिकों का इस रूप में एक तरह से सभी राज्यों ने 1951 की जनगणना के आधार पर डेटा बैंक बनाया था, लेकिन व्यापक रूप से इसे अद्यतन सिर्फ असम में किया गया, बाकी राज्यों ने नहीं किया. इस बीच अक्तूबर महीने में उत्तर प्रदेश ने इसे अपडेट करने की तैयारी शुरू की है.

बहरहाल, भुवनेश्वर में भैयाजी जोशी के बयान देने के बाद अब भाजपा शासित राज्यों पर राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर अपडेट करने का दबाव रहेगा. अटल बिहारी वाजपेयी सरकार के दौरान गृह मंत्नी रहे लालकृष्ण आडवाणी ने भारतीय नागरिकों के लिए बहुउद्देश्यीय पहचान पत्न जारी करने का विचार दिया था. तब उनके इस विचार का खासा विरोध हुआ था. 

दूसरी बार सत्ता में आने के बाद भाजपा ने इस विचार को आगे बढ़ाते हुए राष्ट्रीय नागरिकता संशोधन कानून बनाने की तैयारी की. इसका विधेयक साल 2016 में संसद में पेश भी हुआ, लेकिन वह पास नहीं हुआ. अब एक बार फिर सरकार इस विधेयक को पेश करने की तैयारी में है.

टॅग्स :एनआरसी (राष्ट्रीय नागरिक पंजिका)आरएसएस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतनीतीश कुमार के बाद कौन बनेगा मुख्यमंत्री?, दिल्ली से लेकर नागपुर तक दौड़ लगा रहे भाजपा नेता, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

भारतमध्य प्रदेश राज्यसभा चुनावः 3 सीट खाली और अप्रैल-मई में मतदान?, विधानसभा में 230 विधायक और एक सीट के लिए चाहिए 58 वोट, क्या कांग्रेस बचा पाएगी सीट?

भारतउत्तर प्रदेश में जीत की हैट्रिक?, विधानसभा चुनाव 2027 पर फोकस, युवाओं के बीच पैठ को और अधिक मजबूत करेगा आरएसएस?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू