लाइव न्यूज़ :

Monsoon update: मानसून की आमद ने जताई अर्थव्यवस्था सुदृढ़ रहने की उम्मीद, मौसम विभाग ने 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया

By लोकमत समाचार सम्पादकीय | Updated: May 27, 2025 05:32 IST

Monsoon update: केरल में 24 मई को ही इसकी एंट्री हो गई थी और दो दिन के भीतर यह नौ राज्यों में पहुंच चुका है.

Open in App
ठळक मुद्देमौसम विभाग ने 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट भी जारी कर दिया है. इस साल सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है.विदेशों से अनाज का आयात करना आसान नहीं है.

Monsoon update: इस वर्ष ग्रीष्म ऋतु की शुरुआत से पहले प्रचंड गर्मी पड़ने की आशंका जताई जा रही थी. अप्रैल-मई में कुछ दिनों तक ऐसी गर्मी पड़ी भी, लेकिन सौभाग्य से यह लम्बे समय तक नहीं टिकी और अब नवतपा की शुरुआत में ही मानसून ने महाराष्ट्र में दस्तक दे दी है. उल्लेखनीय है कि नवतपा 25 मई से लगता है, जबकि रविवार अर्थात 25 मई को ही दक्षिण-पश्चिम मानसून की राज्य में आमद हो गई. पिछले 35 वर्षों में राज्य में पहली बार मानसून इतनी जल्दी पहुंचा है. केरल में 24 मई को ही इसकी एंट्री हो गई थी और दो दिन के भीतर यह नौ राज्यों में पहुंच चुका है.

इतना ही नहीं, मौसम विभाग ने 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट भी जारी कर दिया है. हालांकि कहा जाता है कि नवतपा जितना ज्यादा तपता है, बरसात उतनी ही अच्छी होती है, लेकिन मौसम विभाग का कहना है कि इस साल सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है.

मानसून जल्दी आने से खेतों में बुआई की शुरुआत जल्दी हो सकेगी और मानसून अगर अपने तय समय तक टिका रहा तो फसलों को पर्याप्त पानी मिलता रहेगा तथा उपज अच्छी होगी. ऐसे समय में, जबकि दुनिया के अनेक हिस्सों में उथल-पुथल मची है, युद्ध की आशंका के बादल छाए हुए हैं, फसल अच्छी होना अच्छी अर्थव्यवस्था के लिए बेहद जरूरी है, क्योंकि विदेशों से अनाज का आयात करना आसान नहीं है.

जो यूक्रेन गेहूं का एक प्रमुख उत्पादक और निर्यातक देश हुआ करता था, रूस के साथ युद्ध ने उसकी अर्थव्यवस्था को तहस-नहस करके रख दिया है. रूस भी एक बड़ा अनाज उत्पादक देश है लेकिन पश्चिमी देशों के प्रतिबंध ने उसके निर्यात पर भी भारी असर डाला है. इन दोनों देशों के बीच युद्ध ने दुनियाभर में अनाज की आपूर्ति को प्रभावित किया है, जबकि अच्छे मानसून के दम पर भारत इससे अछूता बना हुआ है. हालांकि मानसूनी और मानसून पूर्व की बारिश कई जगहों पर अपना रौद्र रूप भी दिखा रही है.

केरल में कई नदियां उफान पर हैं और बांध ओवरफ्लो होने के कगार पर हैं. मुंबई में भारी बारिश से लोगों के घरों में पानी घुस गया और सड़कें जलमग्न हो गईं और कहा जा रहा है कि वहां मई महीने का 107 साल पुराना रिकार्ड टूट गया है. लेकिन मौसम की इन चरम स्थितियों के पीछे पर्यावरण को पहुंचने वाले नुकसान और ग्लोबल वॉर्मिंग का बड़ा हाथ है.

शहरों में कांक्रीट के जंगल बारिश के पानी को जमीन में समाने नहीं देते और नदी-नालों के रास्तों पर हमने इतना अतिक्रमण कर रखा है कि बरसाती पानी को निकलने के लिए स्थान ही नहीं मिलता. हमें समझना होगा कि अच्छे मौसम की सौगात हमें लगातार हर साल नहीं मिलने वाली है और जिस साल मौसम बिगड़ेगा उस साल मचने वाले हाहाकार की शायद अभी हम कल्पना भी नहीं कर सकते. इसलिए समय रहते हमें पानी के महत्व को समझना होगा और इसे संजोने के लिए हर संभव उपाय करने होंगे ताकि यह प्रलयंकारी होने के बजाय जीवनदायी हो बना रहे. 

टॅग्स :मानसूनमौसमभारतीय मौसम विज्ञान विभागमौसम रिपोर्टमुंबईकेरल
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?