लाइव न्यूज़ :

माजिद पारेख का ब्लॉग: राष्ट्रीय एकता ही देश की शान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 4, 2019 10:02 IST

जब भी हमारे देश पर बाहरी शत्रुओं का आक्रमण होता है तब देश की एकता मजबूत, संगठित हो जाती है. लेकिन इसके बाद आंतरिक विभेद, प्रांतवाद, जातिवाद, सांप्रदायिकता, आतंकवाद आदि कारणों से देश की एकता को हानि पहुंचाने वाले तत्व सक्रिय हो जाते हैं. इसलिए लोकतंत्र की स्थिरता, स्वतंत्रता और सर्वतोमुखी विकास के लिए राष्ट्रीय एकता आवश्यक है.

Open in App

माजिद पारेख

पवित्र कुरान 20/55 में कहा गया है कि ‘‘ऐ इंसानों! इसी धरती से हमने तुम्हें पैदा किया. मौत के घाट उतारकर इसी मिट्टी में हम तुमको मिला देंगे. फिर हमारी कुदरत से इसी धरती से निकाल कर जिंदा करेंगे और तुम्हारे जीवन का हिसाब लेंगे.’’

इस आयत में संसार के एक अकेले मालिक ने इंसानों से धरती के प्रति वफादारी चाही है. इंसान अगर धरती के प्रति वफादार रहेगा तो वह अपने मोहल्ले, शहर, देश के लिए फायदेमंद साबित होगा.

हमारे देश हिंदुस्तान की शान संपूर्ण धार्मिक, क्षेत्रीय, सामुदायिक, आर्थिक, राजनीतिक, सामाजिक और वैचारिक एकता से है. हमारे देश में पूजा-पाठ, रहन-सहन और वेशभूषा आदि में अंतर आ सकता है, परंतु देश की रक्षा के लिए देशवासी प्रतिबद्ध, समन्वित और एकजुट रहते हैं. एकता की भावना शक्तिशाली एवं विकसित राष्ट्र का निर्माण करती है.

जब भी हमारे देश पर बाहरी शत्रुओं का आक्रमण होता है तब देश की एकता मजबूत, संगठित हो जाती है. लेकिन इसके बाद आंतरिक विभेद, प्रांतवाद, जातिवाद, सांप्रदायिकता, आतंकवाद आदि कारणों से देश की एकता को हानि पहुंचाने वाले तत्व सक्रिय हो जाते हैं. इसलिए लोकतंत्र की स्थिरता, स्वतंत्रता और सर्वतोमुखी विकास के लिए राष्ट्रीय एकता आवश्यक है.

हमारे देश में प्राचीन काल से विभिन्नता में एकता सांस्कृतिक विरासत के रूप में विद्यमान रही है. हम चाहे किसी भी मजहब, भाषा, जाति या समुदाय के हों परंतु दूसरों की संस्कृति का सम्मान करना चाहिए. हिंदुस्तान में अनेक प्रकार की भौगोलिक एवं सांस्कृतिक विविधताएं होने के बावजूद अनेकता में एकता इसकी विशेषता है.

प्राचीन काल में भारतीय समाज विभिन्न वर्ण व्यवस्थाओं में बंटा हुआ था, जो कर्म पर आधारित थी. पिछले कई दशकों से वर्ण व्यवस्था विभिन्न कारणों से जातिवाद के रूप में विकसित हुई है. इससे हमारे देश की एकता और अखंडता की समस्या उत्पन्न हुई है. इसलिए इस प्रकार की कुप्रथाओं को छोड़कर मानवता को अपनाते हुए राष्ट्र की एकता और अखंडता को मजबूती प्रदान करना चाहिए. हमें धार्मिक, जातीय, सामुदायिक भेदभाव से ऊपर उठते हुए इंसानियत को सवरेपरि लाना होगा, जिससे हमारा देश दुनिया में अग्रणी भूमिका निभा सके.

टॅग्स :इंडियामोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBihar Cabinet Expansion: सम्राट चौधरी के मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार, निशांत समेत इन विधायकों ने लीं शपथ

भारतकश्मीर आने वाले पर्यटकों को ‘आपरेशन सिंदूर’ की सालगिरह पर गर्व और आत्मविश्वास की भावना

भारत'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान हाफ़िज़ सईद और मसूद अज़हर को बचाने के लिए सेना ने भारत से लड़ाई लड़ी, पाकिस्तानी नेता का दावा | VIDEO

विश्वUAE के फुजैराह हमले पर पीएम मोदी का सख्त रुख, बोले- "भारत यूएई के साथ पूरी तरह एकजुट"

विश्वनेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने भारत, चीन से लिपिलेख के रास्ते कैलाश मानसरोवर यात्रा नहीं करने को कहा, जानिए वजह

भारत अधिक खबरें

भारतBihar Cabinet Expansion: पटना पहुंचें पीएम मोदी, शपथ ग्रहण से पहले भव्य रोड शो, देखें वीडियो

भारतTVK प्रमुख विजय ने राज्यपाल से दोबारा की मुलाकात, क्या तमिलनाडु को मिलने वाली है नई सरकार? जानें इसके सियासी मायने

भारतBihar: सम्राट चौधरी की सरकार में निशांत कुमार की एंट्री, आज 32 विधायक लेंगे मंत्री पद की शपथ

भारतOperation Sindoor's first anniversary: पीड़ितों के परिवार बोले- 'जब तक पूरी तरह से सुरक्षा और न्याय का एहसास नहीं होता, तब तक यह शांति अधूरी ही मानी जाएगी'

भारतडबल इंजन की धार; पीएम मोदी की मौजूदगी में में मंत्रियों का शपथ ग्रहण, गांधी मैदान में जुटेंगे दिग्गज