लाइव न्यूज़ :

Maharashtra Devendra Fadnavis-Eknath Shinde: एकनाथ शिंदे सरकार के दौर की योजनाओं पर टेढ़ी नजर?

By लोकमत समाचार सम्पादकीय | Updated: March 3, 2025 05:54 IST

Maharashtra Devendra Fadnavis-Eknath Shinde: ठेके में पुणे की एक निजी कंपनी को सालाना 638 करोड़ और तीन साल के लिए कुल 3,190 करोड़ रु. दिए जाने थे.

Open in App
ठळक मुद्देएकनाथ शिंदे का राज्य परिवहन (एसटी) महामंडल के लिए 1310 बसों के अनुबंध का निर्णय रद्द किया गया था. निविदा प्रक्रिया में बदलाव का आरोप लगा था और जिसमें महामंडल को कम से कम 2000 करोड़ रु. के नुकसान की आशंका थी.फडणवीस ने मंत्रियों के ‘ओएसडी’ और निजी सचिव के मामले में भेजे गए 125 नामों में से 109 नामों को मंजूरी दी, लेकिन 16 नामों को रोक भी दिया

Maharashtra Devendra Fadnavis-Eknath Shinde: महाराष्ट्र विधानसभा में ठोस बहुमत मिलने के बाद राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सत्ता के गलियारे में खुलकर खेल रहे हैं. वह आगे-पीछे न देख सीधे प्रहार करने पर भरोसा कर रहे हैं. ताजा मामले में उन्होंने राज्य के स्वास्थ्य विभाग के उस ठेके को रद्द कर दिया, जिसमें सभी सरकारी अस्पतालों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और उपप्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की सफाई का काम बाहरी लोगों को दिया गया था. इसके ठेके में पुणे की एक निजी कंपनी को सालाना 638 करोड़ और तीन साल के लिए कुल 3,190 करोड़ रु. दिए जाने थे.

इससे पहले, पूर्व मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का राज्य परिवहन (एसटी) महामंडल के लिए 1310 बसों के अनुबंध का निर्णय रद्द किया गया था. इस मामले में पूर्ववर्ती शिंदे सरकार पर कुछ खास ठेकेदारों के लिए निविदा प्रक्रिया में बदलाव का आरोप लगा था और जिसमें महामंडल को कम से कम 2000 करोड़ रु. के नुकसान की आशंका थी.

इसी प्रकार मराठवाड़ा के जालना में राज्य सरकार ने सिटी एंड इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (सिडको) के माध्यम से खारपुड़ी में एक आवास परियोजना की योजना बनाई थी, जिसे बाद में अव्यावहारिक मान रद्द कर दिया गया था, लेकिन वर्ष 2022-23 में शिंदे सरकार ने परियोजना को पुनर्जीवित कर उसे व्यवहार्य मान लिया था.

बाद में उसे भी मंजूरी मिल गई थी. इन्हीं के साथ मुख्यमंत्री फडणवीस ने मंत्रियों के ‘ओएसडी’ और निजी सचिव के मामले में भेजे गए 125 नामों में से 109 नामों को मंजूरी दी, लेकिन 16 नामों को रोक भी दिया, जिसके बाद मुख्यमंत्री ने साफ तौर पर कहा कि वह किसी ‘दलाल’ को यह जिम्मेदारी नहीं देंगे. अब चर्चा तो यहां तक है कि आने वाले दिनों में कई और निर्णय रद्द किए जा सकते हैं.

यह भी सच है कि पूर्व मुख्यमंत्री शिंदे ने जिस दबंगई के साथ राज्य सरकार को चलाया, उसमें कुछ गैरफायदा लेने के प्रयास अवश्य हुए होंगे. इसलिए यदि नई सरकार को स्वच्छ प्रशासन देना है तो पुराने गलत फैसलों पर सख्त रुख अपनाने से झिझकना नहीं होगा. किसी निविदा में नियमों का उल्लंघन या अन्य किसी तरह की अनियमितता सामने आने पर होने वाली कार्रवाई का राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए.

भले ही जिन नेताओं के माध्यम से फैसले लिए गए होंगे, उन्हें कुछ समय के लिए नई सरकार की कार्रवाई अच्छी न लगे, परंतु राज्य के हित में किसी निर्णय से किसी का भी दुराभाव नहीं होना चाहिए. यह भी तय है कि ‘लाड़ली बहन’ जैसी अनेक योजनाओं के निर्णय जल्दबाजी में लिए गए, जिसका गैरफायदा भी लोगों ने उठाया.

अब यदि उसमें सुधार किया जा रहा है तो उसका स्वागत ही होना चाहिए. वैश्विक आर्थिक परिदृश्य को देखते हुए राज्य का सरकारी खजाना मजबूत होना चाहिए. नई सरकार ने तत्काल इस दिशा में कदम उठाया है, जिसके पीछे कारण स्पष्ट हैं. इसलिए इसे छिपी राजनीति के रूप में देखना राज्य हित में नहीं है. गलतियों और गड़बड़ियों पर टेढ़ी नजर निरंकुश व्यवहार को कहीं थामने के लिए आवश्यक भी होती है. 

टॅग्स :महाराष्ट्रदेवेंद्र फड़नवीसएकनाथ शिंदेअजित पवार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे