लाइव न्यूज़ :

ब्लॉग: चुनाव पूर्व सुविधा के हिसाब से बदलते राजनीतिक रिश्ते

By राजकुमार सिंह | Updated: March 25, 2024 07:48 IST

प्रतिभा सिंह लोकसभा चुनाव लड़ने से इनकार कर किसी नए रिश्ते का संकेत दे रही हैं। उत्तर प्रदेश में अपना दल कमेरावादी ने तीन लोकसभा सीटों पर उम्मीदवार उतारने का ऐलान कर ‘इंडिया’ गठबंधन की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

Open in App

राजनीति में दोस्त या दुश्मन स्थायी न होने की कहावत पुरानी है, पर अक्सर ये रिश्ते चुनाव के आसपास ही बदलते हैं। लंबे समय तक परस्पर विरोधी राजनीति करनेवालों को भी चुनाव से पहले या बाद में, सुविधानुसार एक-दूसरे में वैचारिक समानता नजर आने लगती है। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे चंद्रबाबू नायडू ने 2018 में नरेंद्र मोदी सरकार पर प्रदेश को विशेष दर्जा और पैकेज न देने का आरोप लगाते हुए राजग ने नाता तोड़ा था।

अब 2024 के चुनाव से ठीक पहले वह राजग में लौट आए. जबकि केंद्र से आंध्र को विशेष दर्जा और पैकेज अभी तक नहीं मिला है। पुराने दोस्तों को मनाने की भाजपा की मुहिम दक्षिण तक सीमित नहीं है। बिहार में नीतीश कुमार का जद (यू) फिर पाला बदल कर राजग में लौट आया तो उत्तर प्रदेश में भी जयंत चौधरी के रालोद की लंबे समय बाद वापसी हो गई।

पहले इन लोगों ने एक-दूसरे के विरुद्ध क्या कुछ कहा- सोशल मीडिया के इस दौर में आसानी से उपलब्ध है, पर राजनेता मानते हैं कि जब रिश्ता परस्पर फायदे का बन रहा हो तो अतीत का बंधक नहीं बने रहना चाहिए। अनुभव बताता है कि जनता भी ऐसी अवसरवादी उछलकूद को ज्यादा गंभीरता से नहीं लेती। इसलिए शिरोमणि अकाली दल की भी राजग में वापसी जल्द हो सकती है।

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की शिवसेना और शरद पवार की राकांपा को तोड़ कर सत्ता का समीकरण अपने पक्ष में कर चुकी भाजपा अब राज ठाकरे से हाथ मिलाने जा रही है। कभी शिवसेना संस्थापक बालासाहब ठाकरे की छाया माने जानेवाले राज ने उद्धव ठाकरे को विरासत सौंप दिए जाने पर 2006 में अलग महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना बनाई। 2009 के चुनावों में उनकी पार्टी ने उत्साहवर्धक प्रदर्शन भी किया, पर अंतत: उद्धव से पिछड़ते चले गए।

फिर भी भाजपा को लगता है कि ‘ठाकरे’ सरनेम का चुनाव में फायदा मिल सकता है। यह आश्चर्यजनक लग सकता है कि एक ओर तो पुराने रिश्ते सुधारे जा रहे हैं, नए बनाए जा रहे हैं, दूसरी ओर हरियाणा में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला और उनकी पार्टी जजपा की राजग से विदाई हो गई। शायद इसके मूल में भी चुनावी हानि-लाभ का गणित हो।

उधर बिहार के बाहुबली पूर्व सांसद पप्पू यादव ने अपनी जन अधिकार पार्टी का कांग्रेस में विलय कर दिया है। वैसे पप्पू की पत्नी रंजीता रंजन पहले से कांग्रेस की राज्यसभा सांसद हैं। पर्याप्त विधायक होने के बावजूद राज्यसभा सीट हार जाने के बाद भी हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस का संकट समाप्त नहीं हो रहा।

अब प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह लोकसभा चुनाव लड़ने से इनकार कर किसी नए रिश्ते का संकेत दे रही हैं। उत्तर प्रदेश में अपना दल कमेरावादी ने तीन लोकसभा सीटों पर उम्मीदवार उतारने का ऐलान कर ‘इंडिया’ गठबंधन की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024लोकसभा चुनावबिहारदिल्लीHimachal Pradesh BJPकांग्रेसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो