लाइव न्यूज़ :

ब्लॉग: हर हाल में भाषा की मर्यादा और शालीनता बनी रहे

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: May 24, 2024 09:38 IST

मुद्दों और तर्कों के आधार पर विरोधी बयान देना गलत नहीं है लेकिन अभद्रता को स्वीकार नहीं किया जाना चाहिए।

Open in App

चुनाव आयोग ने भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन पर दिशानिर्देश दिए हैं। आयोग ने दोनों अध्यक्षों से अपनी पार्टी के स्टार प्रचारकों को बयानों में मर्यादा बनाए रखने के लिए औपचारिक नोटिस जारी करने को कहा है। आयोग ने कहा है कि स्टार प्रचारकों के बयान दायरे में होने चाहिए और उनमें ऐसी बातें नहीं होनी चाहिए जिसका चुनावों के बाद समाज पर बुरा प्रभाव पड़े।

मतदाताओं को आकर्षित एवं अपने पक्ष में करने के फेर में राजनीति को रसातल में धकेलने की मानो होड़ मची हुई है। तत्काल चुनावी लाभ के लिए मर्यादा को तार-तार करने वाले इन नेताओं को आत्म-चिंतन की सख्त जरूरत है। चुनावी रैलियों में जनता के सामने अपने प्रतिद्वंद्वी को नीचा दिखाने के मकसद से ये नेता मर्यादा, शालीनता और नैतिकता की रेखाएं पार करते नजर आते हैं।

गलत का विरोध खुलकर हो, राष्ट्र-निर्माण के लिए अपनी बात कही जाए, अपने चुनावी मुद्दों को भी प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया जाए, लेकिन गलत, उच्छृंखल और अनुशासनहीन बयानों की राजनीति से बचना चाहिए। नेताओं को यह बात समझनी चाहिए कि सही तरीके से बोले गए शब्दों में लोगों को जोड़ने की ताकत होती है, जबकि गलत भाषा का इस्तेमाल राजनीतिक धरातल को कमजोर करता है।

राजनीति में शालीनता, शुचिता और मर्यादा जरूरी है लेकिन देखा जा रहा है कि नेता विरोधी दलों पर प्रहार करते वक्त सब कुछ भुला देते हैं। लोकतंत्र में सहमति और असहमति एक आवश्यक प्रक्रिया है। लेकिन यदि असहमत होते हुए कोई नेता अपने विरोधी पक्ष के नेता के विरुद्ध अप्रिय या अभद्र लहजे का प्रयोग करता है, तो यह राजनीति में गिरावट का ही संकेत है। ऐसे में स्वस्थ बहस की गुंजाइश ही नहीं रह जाती। मुद्दों और तर्कों के आधार पर विरोधी बयान देना गलत नहीं है लेकिन अभद्रता को स्वीकार नहीं किया जाना चाहिए। खासतौर पर चुनावी माहौल में देखा जाता है कि नेतागण न तो व्यक्तिगत स्तर पर अपने शब्दों के प्रयोग पर सावधानी बरतते हैं, न ही चुनाव संबंधी आचार संहिता का सम्मान करते हैं।

अपनी बात कह देने के बाद जब विवाद उभरता है तो ये नेतागण या उनका समर्थन करने वाली पार्टियां यह कहकर पल्ला झाड़ने की कोशिश करती हैं कि उनके बयान का सही अर्थ नहीं निकाला गया या उनकी बात को तोड़-मरोड़कर प्रस्तुत किया गया। सवाल यह है कि आखिर ऐसा कोई बयान दिया ही क्यों जाता है जिससे अर्थ का अनर्थ होता है और माफी मांगने की नौबत आती है? यह स्थिति न केवल पार्टी के आम नेताओं के साथ आती है, बल्कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की जुबान भी बहक जाती है।

आमतौर पर चुनाव आयोग भी बदजुबान नेताओं या उनकी पार्टी के विरुद्ध कोई कड़ा संदेश देता नजर नहीं आता। चाहे सत्ता पक्ष हो या विरोधी दल के नेता, सभी को अपनी व्यक्तिगत और पार्टीगत गरिमा का ध्यान रखना ही चाहिए। नेताओं को हर हाल में भाषा की मर्यादा और शालीनता को बनाए रखना चाहिए।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024लोकसभा चुनावअरविंद केजरीवालनरेंद्र मोदीयोगी आदित्यनाथराहुल गांधीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहिला आरक्षण अधिनियमः 3 लाइन व्हिप?, लोकसभा-राज्यसभा के सभी भाजपा सदस्य 16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहे?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Health: दिल का दौरा पड़ा और फेफड़े में समस्या?, आशा भोसले की हालत नाजुक, पीएम मोदी ने एक्स पर किया पोस्ट

भारतपीएम मोदी ने आशा भोंसले की स्वास्थ्य को लेकर जताई गहरी चिंता, सीने में संक्रमण के बाद भर्ती सुरों की मलिका हुईं एडमिट

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया

भारतमियांपुर गांव को रविंद्र नगर कहिए जनाब?, सीएम योगी बोले-गांव में मियां नहीं तो नाम क्यों?, लखीमपुर खीरी से बंगाल चुनाव में खेला दांव?

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थीं सरोज पांडेय?

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

भारतमध्य प्रदेश चीतों के पुनरुद्धार का नया केंद्र, 'गामिनी' ने खुले जंगल में दिए 4 शावक