लाइव न्यूज़ :

वेदप्रताप वैदिक का ब्लॉग: अंग्रेजी की गुलामी न करें नेता

By वेद प्रताप वैदिक | Updated: November 14, 2019 10:08 IST

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्नी जगनमोहन रेड्डी ने सारे आंध्र की सरकारी पाठशालाओं में सभी विषयों को पढ़ने-पढ़ाने का माध्यम अंग्रेजी कर देने की घोषणा कर दी है.

Open in App

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्नी जगनमोहन रेड्डी ने सांप की बांबी में हाथ डाल दिया है. उन्होंने उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, आंध्र के पूर्व मुख्यमंत्नी चंद्रबाबू नायडू और आंध्र के अन्य नेताओं को अपने एक ऐसे तर्क में लपेट लिया है, जो मूलत: गलत है. रेड्डी ने सारे आंध्र की सरकारी पाठशालाओं में सभी विषयों को पढ़ने-पढ़ाने का माध्यम अंग्रेजी कर देने की घोषणा कर दी है. यानी अब आंध्र के बच्चे किसी भी विषय को सीखना चाहें तो उसे वे तेलुगू या उर्दू माध्यम से नहीं सीख सकेंगे.

इस नई व्यवस्था को लागू करने के पीछे उनका तर्कयह है कि अंग्रेजी विश्वभाषा है और उसके माध्यम से ऊंचे रोजगार पाना देश और विदेशों में भी आसान होता है. सरकारी स्कूलों में पढ़नेवाले गरीबों, ग्रामीणों और पिछड़ों के बच्चों को इस लाभ से वंचित क्यों रखा जाए? जब जगन रेड्डी की इस घोषणा का विरोध वेंकैया नायडू और चंद्रबाबू नायडू जैसे नेताओं ने किया तो उन्होंने पूछा कि ये नेता यह क्यों नहीं बताते कि इनके बच्चों को उन्होंने अंग्रेजी माध्यम से क्यों पढ़ाया है?

सवाल तो ठीक है. लेकिन रेड्डी जैसा युवा नेता भेड़चाल क्यों चलना चाहता है? दुनिया के किसी भी शक्तिशाली और संपन्न देश में बच्चों की शिक्षा का माध्यम विदेशी भाषा को नहीं बनाया जाता है. बच्चों की शिक्षा का सर्वश्रेष्ठ माध्यम मातृभाषा होती है. इसका अर्थ यह नहीं कि वे विदेशी भाषा न सीखें. जरूर सीखें और बहुत अच्छी तरह से सीखें. किसी एक विदेशी भाषा को अपनी मातृभाषा और पितृभाषा का दर्जा देना तो शुद्ध मानसिक गुलामी है.

अगर जगनमोहन रेड्डी जैसे नेता खुद को इस गुलामी से मुक्त कर सकें तो अपने बुजुर्ग नेताओं को वे उल्टी पट्टी पढ़ाना बंद कर देंगे. मैं तो चाहता हूं कि जगन जैसे नेता सरकारी नौकरियों, अदालतों और संसद में थोपी हुई अंग्रेजी की गुलामी से भारत को आजादी दिलाएं.

टॅग्स :आंध्र प्रदेश निर्माण दिवस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

भारतKurnool Tragedy: श्रद्धालुओं से भरी गाड़ी की टैंकर से टक्कर, 8 की मौत; पीएम मोदी ने की मुआवजे की घोषणा

क्राइम अलर्टतस्वीरें और सेल्फी वीडियो ने ली जान?, तेज बहाव के बीच चट्टान पर चढ़ी तृषा, रत्ना कुमारी और पवित्रा, फिसलकर पानी में गिरीं और, वीडियो

क्राइम अलर्टफ्लैट, विनयवाड़ा में जी+2 इमारत, 770 ग्राम सोना, 3 किग्रा चांदी, 1.15 लाख रुपये नकद और 300000 रुपये बैंक डिपॉजिट?, सहायक आयुक्त कलिंगिरी शांति अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

भारत अधिक खबरें

भारतExcise policy case: दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीश स्वर्ण कांता शर्मा ने अरविंद केजरीवाल की याचिका खारिज कर दी

भारत'महाराष्ट्र में कारोबार के लिए मराठी अनिवार्य', परिवहन मंत्री प्रताप सरनाइक ने 1 मई के अभियान से पहले चेतावनी दी

भारतसुप्रिया सुले ने महिला आरक्षण विवाद पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को बहस करने की दी खुली चुनौती

भारतUK Board Result 2026: उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10, 12 का रिजल्ट इस तारीख को सुबह 10 बजे होगा घोषित, ऐसे देखें

भारतवीडियो: छत्तीसगढ़ के जशपुर में एक प्राइवेट जेट दुर्घटनाग्रस्त, पायलट और को-पायलट की मौत?