लाइव न्यूज़ :

ब्लॉग: खालसा मेरो रूप है खास, खालसे में हऊ करों निवास

By नरेंद्र कौर छाबड़ा | Updated: April 13, 2024 09:57 IST

जब गुरु गोविंद सिंह जी ने देखा कि उनके पिता गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान के बावजूद भी औरंगजेब पर कुछ असर नहीं पड़ रहा तथा उसके जुल्म एवं अत्याचार दिन-प्रतिदिन बढ़ते ही जा रहे हैं, लोग लुक-छिप कर दिन व्यतीत कर रहे हैं

Open in App
ठळक मुद्दे13 अप्रैल सन्‌ 1699 को प्रातः के शबद कीर्तन के पश्चात गुरु जी ने दरबार में दाहिने हाथ में तलवार लेकर ललकारती हुई ध्वनि में संगत को संबोधित करते हुए कहागुरु जी ने अपने शिष्यों को शक्ति दी, अत्याचार एवं जुल्म का सामना करने के लिएसिखों ने दुश्मनी के लिए तलवार नहीं उठाई बल्कि स्वयं की रक्षा तथा अन्याय का सामना करने के लिए शस्त्र का प्रयोग किया

जब गुरु गोविंद सिंह जी ने देखा कि उनके पिता गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान के बावजूद भी औरंगजेब पर कुछ असर नहीं पड़ रहा तथा उसके जुल्म एवं अत्याचार दिन-प्रतिदिन बढ़ते ही जा रहे हैं, लोग लुक-छिप कर दिन व्यतीत कर रहे हैं, तब गुरु गोविंद सिंह जी ने कहा मैं एक ऐसे पंथ की स्थापना करूंगा जो लुक-छिपकर, डरकर दिन व्यतीत नहीं करेगा, अपितु हजारों लाखों की गिनती में से ऐसा होगा जो अपने न्यारेपन तथा श्रेष्ठता से पहचाना जाएगा।

13 अप्रैल सन्‌ 1699 को प्रातः के शबद कीर्तन के पश्चात गुरु जी ने दरबार में दाहिने हाथ में तलवार लेकर ललकारती हुई ध्वनि में संगत को संबोधित करते हुए कहा- है कोई सिख बेटा जो करे सीस भेटा, पंडाल में सन्नाटा छा गया। गुरु जी ने फिर एक बार गूंजती हुई आवाज में अपनी मांग को दोहराया तब भाई दयाराम ने जो कि लाहौर निवासी खत्री था खड़े होकर इस प्रकार कहा- मेरा मुझ में कुछ नहीं जो कुछ है सो तेरा उसके पश्चात धर्मचंद ( दिल्ली का जाट) मोहकम चंद ( द्वारका का धोबी) हिम्मत राय (जगन्नाथ का कहार )तथा साहब चंद (नाई) आगे आए।

तब गुरुजी उन्हें पंडाल के भीतर ले गए तथा कुछ देर बाद जब वे बाहर आए तो उनके साथ पांच सिख थे जिन्होंने गुरु जी को अपने शीश भेंट किए थे। उन्होंने एक ही प्रकार की वर्दी पहनी हुई थी. प्रत्येक ने अपनी कमर में तलवार धारण की हुई थी। गुरुजी ने उन्हें पांच प्यारे की उपाधि दी। गुरु जी ने अपने शिष्यों को शक्ति दी, अत्याचार एवं जुल्म का सामना करने के लिए। सिखों ने दुश्मनी के लिए तलवार नहीं उठाई बल्कि स्वयं की रक्षा तथा अन्याय का सामना करने के लिए शस्त्र का प्रयोग किया।

इस बात का स्पष्टीकरण करते हुए गुरुजी ने अपनी वाणी जफरनामा में लिखा है कि तलवार तो हमारा अंतिम हथियार है। जब हमारे सब उपाय निष्फल हो जाते हैं तब अपनी रक्षा के लिए एवं धर्म युद्ध के लिए हमें तलवार उठानी पड़ती है। किसी शस्त्रहीन अथवा टूटे हुए शस्त्र वाले एवं कायर व्यक्ति पर आक्रमण करने की उन्होंने सख्त मनाही की थी।

गुरु जी ने अपनी सेना के वैद्यों को भी आदेश दे रखा था कि घायल शत्रु की भी उसी भांति चिकित्सा एवं देखभाल की जाए जिस प्रकार अपनी सेना के घायल सिपाहियों की की जाती है। उनके निजी तीरों के साथ कुछ सोना लगा रहता था जिसका तात्पर्य यह था कि यदि गुरु जी के तीर से कोई शत्रु घायल हो जाए तो वह सोने को बेचकर प्राप्त धन से अपनी चिकित्सा कर सके। कितना आश्चर्य होता है यह जानकर कि वे अपने शत्रुओं के लिए भी इस प्रकार की शुभकामनाएं रखते थे। 

टॅग्स :भारतदिल्लीत्योहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

स्वास्थ्यस्तन एवं सर्वाइकल कैंसर की निःशुल्क जांच?, दिल्ली पुलिस मुख्यालय में 5वें CAPS शिविर का सफल आयोजन

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!