लाइव न्यूज़ :

जोशीमठः 2013 में केदारनाथ में तबाही से ले लेना चाहिए था सबक, भू-वैज्ञानिकों की होती रही अनदेखी

By गिरीश पंकज | Updated: January 20, 2023 14:57 IST

सरकार और प्रशासन के लोग अपने ढर्रे से काम करते हैं। कई बार वे भू-वैज्ञानिकों की सलाह को भी नजरंदाज कर देते हैं। उन्हें लगता है कि जल विद्युत परियोजना बनेगी, तो लाखों लोगों का भला होगा। लेकिन वे समझ नहीं पाते कि इसका क्या दुष्परिणाम होगा। कम से कम अब तो पहाड़ों पर सारे निर्माण कार्य रोक दिए जाने चाहिए और परियोजनाएं रद्द की जानी चाहिए।

Open in App

विकास की हड़बड़ी में हम मनुष्य अपने पैरों पर ही कुल्हाड़ी मार रहे हैं और इस भ्रम में हैं कि हम विकास कर रहे हैं, विकास में सहभागी हैं, जबकि सच्चाई तो यह है कि हम विकास में नहीं, विनाश में सहभागी हैं। उत्तराखंड में समय-समय विनाश की जो लीलाएं हम देख रहे हैं, उससे भी कोई सबक नहीं ले पा रहे। अभी हाल ही में जोशीमठ में जिस तरह से भू-धंसाव हो रहा है, उसे देखते हुए यह बिल्कुल साफ है कि हम पहाड़ को तथाकथित विकास का ओवरडोज दे रहे हैं, जिसका नतीजा सामने है। सन्‌ 2013 में केदारनाथ में तबाही आई थी। तब तो हमें सबक ले लेना था कि पहाड़ों के साथ छेड़छाड़ नहीं करनी चाहिए। लेकिन हमने कोई सबक नहीं लिया और नतीजा एक बार फिर सामने है।

सरकार और प्रशासन के लोग अपने ढर्रे से काम करते हैं। कई बार वे भू-वैज्ञानिकों की सलाह को भी नजरंदाज कर देते हैं। उन्हें लगता है कि जल विद्युत परियोजना बनेगी, तो लाखों लोगों का भला होगा। लेकिन वे समझ नहीं पाते कि इसका क्या दुष्परिणाम होगा। कम से कम अब तो पहाड़ों पर सारे निर्माण कार्य रोक दिए जाने चाहिए और परियोजनाएं रद्द की जानी चाहिए। हिमालय जैसे कच्चे पहाड़ में जब सुरंगें बनाई जाती हैं तो पूरा पहाड़ थर्रा उठता है। जोशीमठ का क्षेत्र भूकंप की दृष्टि से भी खतरे में है और इस खतरे की ओर दशकों पहले ही आगाह कर दिया गया था कि यहां कभी भी भूस्खलन हो सकता है। लेकिन किसी ने भू-वैज्ञानिकों की नहीं सुनी।

पहाड़ों की सहने की अपनी सीमा है। हद से ज्यादा दबाव ये बर्दाश्त नहीं कर पाते हैं। इसलिए समय विवेक के साथ धीरे-धीरे विकास के सोपान तय करने का है। विकास की ऐसी तकनीक विकसित की जाए कि हमारे पहाड़ शांति के साथ खड़े रहें। वहां पर अत्यधिक निर्माण कार्य को तो फौरन रोका जाना चाहिए। पहाड़ को अगर हम छेड़ेंगे तो पहाड़ हमें नहीं छोड़ेगा, इस तथ्य को समझने की जरूरत है।  

टॅग्स :उत्तराखण्ड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजलवायु परिवर्तन का शिकार होती महिलाएं 

क्राइम अलर्टDelhi Vasant Kunj Accident: जीवन की एकमात्र उम्मीद अब खत्म?, मर्सिडीज एसयूवी की चपेट में आकर जान गंवाने वाले रेस्तरां कर्मचारी रोहित के परिवार ने कहा- अब किसके सहारे...

भारतकन्दाड़ और इंद्रोलीः गांव वालों का ये फैसला वाकई कमाल का है...!

भारतUttarakhand Foundation Day: पीएम मोदी ने उत्तराखंड को दी सौगात, 8,260 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का किया उद्घाटन

भारतडोनाल्ड ट्रंप को मंडुए की रोटी या बिस्कुट खाते हुए नहीं देखूंगा, तब तक बूढ़ा नहीं होउंगा, उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा-मैदान नहीं छोड़ेंगे

भारत अधिक खबरें

भारतश्रीनिवास रामानुजन जयंती: गौरवशाली गणित परंपरा की नजीर

भारतमहाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव 2025ः ‘ट्रिपल इंजन’ के बाद से आम आदमी की बढ़ती अपेक्षाएं'

भारतसंसद से सड़क तक टकराव?, कांग्रेस में दो सत्ता केंद्रों की चर्चा के निहितार्थ

भारतHoliday Calendar 2026: कब होगी त्योहारों की छुट्टी और कब बंद रहेंगे बैंक? जानिए साल 2026 की पूरी अवकाश सूची

भारतMaharashtra Local Body Polls Result: महायुति 214, एमवीए 49, भाजपा सबसे बड़ी पार्टी, जानें किस पार्टी को कितनी सीटें