लाइव न्यूज़ :

अवधेश कुमार का ब्लॉग: क्या भारत को भूखों का देश कहना सही है? जीएचआई की रिपोर्ट पर भारत को क्या कदम उठाना चाहिए

By अवधेश कुमार | Updated: October 26, 2022 16:09 IST

ग्लोबल हंगर इंडेक्स (जीएचआई) रिपोर्ट को लेकर कई सवाल उठ रहे है। ऐसे में यह कहा जा रहा है कि जीएचआई पर स्वाभाविक प्रश्न उठाने और इसका विरोध करने के साथ भारत को डब्ल्यूएचओ के मानकों को भी नकारना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देग्लोबल हंगर इंडेक्स (जीएचआई) रिपोर्ट के सही होने पर सवाल खड़े हो रहे है। इस रिपोर्ट में भारत को कुल 121 देशों में 107वें क्रम पर रखा गया है। ऐसे में यह सवाल उठ रहा है कि क्या भारत को नीचा दिखाने के लिए रिपोर्ट में ऐसा दिखाया गया है।

नई दिल्ली: ग्लोबल हंगर इंडेक्स (जीएचआई) रिपोर्ट स्वीकार कर लें तो मानना पड़ेगा एक देश के नाते हम स्वयं को भले भविष्य की महाशक्ति घोषित करें, पोषण के मामले में हमारी स्थिति उन देशों से भी खराब है जिनकी संसार में कोई हैसियत नहीं. इस रिपोर्ट में भारत को कुल 121 देशों में 107वें क्रम पर रखा गया है. 

लेकिन क्या यह रिपोर्ट वास्तविकता को दर्शाने वाली है?

यहां यह जानना आवश्यक है कि जीएचआई रिपोर्ट दो एनजीओ आयरलैंड की कन्सर्न वर्ल्डवाइड और जर्मनी की वेल्थुंगरहिल्फे मिलकर तैयार करते हैं. यह तो नहीं कह सकते कि ये दोनों अप्रामाणिक हैं और इनका ट्रैक रिकॉर्ड अच्छा नहीं है, किंतु इसके पहले इनके कई कार्यों पर प्रश्न खड़े हुए हैं. 

क्या आयरलैंड और जर्मनी ने जानबूझकर ऐसा किया है?

ऐसे में यह सवाल उठता है कि क्या आयरलैंड और जर्मनी ने जानबूझकर भारत को नीचा दिखाने के लिए ऐसा किया है या नहीं इस पर निश्चित रूप से दो राय हो सकती है. 60 पृष्ठों के पीडीएफ दस्तावेज में इस सूचकांक को बनाने के लिए इन्होंने 3 डायमेंशन के 4 पैमानों को आधार बनाया है. 

वास्तव में अंतरराष्ट्रीय मानक एकरूप नहीं हो सकता. अलग-अलग क्षेत्रों, नस्लों, जातियों आदि के हिसाब से इनका निर्धारण किया जाना चाहिए. स्वयं भारत के राष्ट्रीय परिवार सर्वेक्षण में इसका ध्यान नहीं रखा गया. 

भारत को क्या करना चाहिए?

जीएचआई पर स्वाभाविक प्रश्न उठाने और इसका विरोध करने के साथ भारत को डब्ल्यूएचओ के मानकों को भी नकारना चाहिए. डब्ल्यूएचओ के मानक नए सिरे से निर्धारित हों तो भूख सूचकांक बनाने वालों के लिए भी उसे स्वीकार करने की विवशता हो जाएगी.

हम नहीं कहते कि भारत के समक्ष स्वास्थ्यकर आहार यानी पोषण की समस्या नहीं है और हमने संतोषजनक अवस्था प्राप्त कर ली है. पोषण के मामले में भारत को काफी कुछ करना है. किंतु किसी भी पैमाने पर यह कहना कि भारत भूखों का देश है, गले नहीं उतर सकता.

टॅग्स :भारतWHOजर्मनीआयरलैंड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं