लाइव न्यूज़ :

अंतरराष्ट्रीय अनुवाद दिवसः विचार, भावनाओं, संस्कृति का सेतु है अनुवाद 

By योगेश कुमार गोयल | Updated: September 30, 2025 05:19 IST

अंतरराष्ट्रीय अनुवाद दिवस 2025 का विषय है ‘अनुवाद, एक ऐसे भविष्य को आकार देना, जिस पर आप भरोसा कर सकें.’

Open in App
ठळक मुद्देअनुवादक की भूमिका और अधिक महत्वपूर्ण हो जाती है.अंतरराष्ट्रीय स्तर पर  जड़ता को मिटा कर विचारों को फैलाते हैं.अनुवादकों और दुभाषियों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर देता है.  

वैश्विक संवाद, भाषाई विविधता और सांस्कृतिक सेतु के महत्व को उजागर करने के उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष 30 सितंबर को विश्वभर में ‘अंतरराष्ट्रीय अनुवाद दिवस’ मनाया जाता है. अनुवाद केवल शब्दों का परिवर्तन नहीं बल्कि विचार, भावनाओं और संस्कृति का सेतु है. आज के डिजिटल युग में जब अंतरराष्ट्रीय सीमाओं को लांघकर राजनीतिक, वैज्ञानिक, कारोबारी और सांस्कृतिक गतिविधियां पूरी दुनिया में फैल रही हैं, तब अनुवादक की भूमिका और अधिक महत्वपूर्ण हो जाती है.

यह दिन उन अनुवादकों, शब्दकारों, स्थानीय विशेषज्ञों और वैश्विक संवाद विशेषज्ञों को समर्पित है जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर  जड़ता को मिटा कर विचारों को फैलाते हैं. अनुवाद का महत्व प्राचीन काल से ही स्थापित है. भारत में बहुभाषिकता और सांस्कृतिक विविधता के चलते अनुवाद कला ने साहित्य, प्रशासन और शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है.

श्रीमद्भगवद्गीता, उपनिषद, रामायण इत्यादि अनेक भारतीय ग्रंथ अपने विभिन्न भाषाई रूपों में उपलब्ध हैं, जिससे इनकी शिक्षाएं देश-विदेश तक पहुंचीं. मुगल काल में भी फारसी, अरबी और संस्कृत साहित्य का परस्पर अनुवाद हुआ. आधुनिक भारत में संविधान 22 भाषाओं को मान्यता देता है, जिसमें अनुवाद की भूमिका वास्तव में केंद्रीय है.

अंतरराष्ट्रीय अनुवाद दिवस की शुरुआत ‘फेडरेशन ऑफ ट्रांसलेटर एसोसिएशंस’ (एफआईटी) द्वारा 1953 में की गई थी लेकिन इसे संयुक्त राष्ट्र द्वारा 2017 में अधिकारिक मान्यता दी गई. इस अवसर पर अनुवाद के पेशेवरों की मेहनत, मूल्यों और चुनौतियों को रेखांकित किया जाता है. हर वर्ष एक थीम का चयन होता है, जिससे वैश्विक संवाद के विविध पहलुओं पर चर्चा होती है.

अंतरराष्ट्रीय अनुवाद दिवस 2025 का विषय है ‘अनुवाद, एक ऐसे भविष्य को आकार देना, जिस पर आप भरोसा कर सकें.’ एफआईटी द्वारा प्रचारित यह विषय, एआई और मशीन अनुवाद के बढ़ते उपयोग के युग में विश्वसनीय संचार सुनिश्चित करने और विश्वास को बढ़ावा देने में मानव अनुवादकों और दुभाषियों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर देता है.  

टॅग्स :संयुक्त राष्ट्रUnited National Security Council
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वपूर्वी कांगोः 200 लोग मारे गए, कोल्टन खनन स्थल पर भूस्खलन के कारण कई खदानें ढहे, अब भी कीचड़ में फंसे कई, निकाला नहीं जा सका

विश्व26 जनवरी को 2 बड़ी खबर?, आईएस ने पूर्वी कांगो में 25 लोगों को मार डाला और फिलीपीन में हादसा, नौका में 359 लोग, 215 को बचाया और 15 शव बरामद?

विश्वपेंगुइन के संसार पर प्रदूषण से गहराता संकट

विश्व71.65 प्रतिशत वोट हासिल करके 7वीं बार जीते युगांडा के राष्ट्रपति योवेरी मुसेवेनी, संगीतकार से नेता बने बोबी वाइन को 24.72 प्रतिशत वोट मिले

कारोबारदुनिया भर में बाजार का बुरा हाल, शिखर पर भारत?, संयुक्त राष्ट्र ने कहा- 2026 में वृद्धि दर के 6.6 प्रतिशत रहने का अनुमान?, ट्रंप टैरिफ असर नहीं

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?