लाइव न्यूज़ :

IIMCIAN विकास की इस पहल से संवरेगा 'भारत का भविष्य'!

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: December 17, 2017 19:08 IST

आर्थिक तंगी के चलते मां बाप अक्सर अपने बच्चों की पढ़ाई छुड़वा देते हैं और उन्हें भी काम के लिए कहते हैं जबकि कुछ बच्चें अपनी मर्जी से ही मजदूरी करने लगते हैं।

Open in App

हमारे देश में आज भी एक गरीब का बच्चा अपनी शुरूआती शिक्षा कभी ठीक तरह से पूरी नहीं कर पाता लेकिन सौ में से एक खुशकिस्मत बच्चा ही ऐसा होता है जो अपनी लगन-मेहनत के चलते उच्च शिक्षा हासिल कर पाता है। आर्थिक तंगी के चलते मां बाप अक्सर अपने बच्चों की पढ़ाई छुड़वा देते हैं और उन्हें भी काम के लिए कहते हैं जबकि कुछ बच्चें अपनी मर्जी से ही मजदूरी करने लगते हैं। इसके अलावा अगर बच्चा पढ़ाई में अच्छा हो भी तो उसके परिजन व्यापार होती शिक्षा का सौदा नहीं कर पाते। ऐसे में या तो कुछ युवा या कोई सामाजिक संस्था इन बच्चों के भविष्य को संवारने के लिए आगे आते हैं।

ऐसे ही एक युवा हैं विकास दयाल जिन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए आधारशिला एनजीओ की स्थापना की है। हाल ही में उनकी संस्था ने हापुड़ के पीरनगर-सूदना और असरा गांव के कुल 12 बच्चों की पढ़ाई का जिम्मा उठाया है। इसमें पीरनगर-सूदना से 11 और असरा गांव से 1 बच्चा शामिल हैं। इन बच्चों में किसी के परिजन किसान तो कोई मेहनत मजदूरी कर अपनी गुजर-बसर कर रहा है। आज के दौर में एक किसान और मजदूर के लिए अपने बच्चों को पढ़ाना काफी मुश्किल काम है। ऐसे में संस्था की यह पहल इन बच्चों के लिए किसी फरिश्ते से कम नहीं है।

इस मामले में संस्था के अध्यक्ष और IIMCIAN विकास दयाल ने लोकमत से खास बातचीत में बताया कि 'बहुत कम लोग हैं जो समाज के इस तबके के बारे में सोचते हैं। ये बच्चे भी देश का भविष्य हैं और हम वर्तमान। हम जागरुक हैं और इनके भविष्य को संवारना हमारा नैतिक काम है। फिलहाल हमारी क्षमता के अनुसार हमारा लक्ष्य ऐसे 50 बच्चों की शिक्षा का खर्च उठाना है। मेरे साथ कई युवा साथी भी इसमें सहयोग कर रहे हैं।

संस्था कॉपी-किताब, बैग, ड्रेस, स्टेशनरी सहित तमाम वो सभी सुविधाएं मुहैया कराएगी जो इन बच्चों की पढ़ाई के लिए जरूरी है। विकास और उनकी संस्था की यह पहल देश के अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा और मिसाल है। 

टॅग्स :गरीब बच्चेंविंटरआईआईएमसीयन विकास दयालआईआईएमसीहापुड़आधारशिला एनजीओ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu and Kashmir: मार्च के महीने में जम्मू-कश्मीर में 43% बारिश की कमी, लगातार 7वीं बार सर्दियों के मौसम में सूखे का असर

ज़रा हटकेग्लोबल वार्मिंग और कम बर्फबारी का नतीजा?, सर्दियों में खुला रहा जोजिला दर्रा?

भारत10वें इमका अवार्ड्स के विजेताओं का ऐलान, सौम्या पिल्लई को जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर पुरस्कार

भारतJammu-Kashmir: बर्फबारी और बारिश से कश्मीर के वेटलैंड्स फिर से जिंदा हो गए

भारतDelhi Weather Today: दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, आईएमडी ने रेड और ऑरेंज अलर्ट किया जारी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील