लाइव न्यूज़ :

ब्लॉग: रोकी जा सकती है प्याज की किल्लत लेकिन आखिर कहां है समस्या और क्या है इसका रास्ता

By पंकज चतुर्वेदी | Updated: June 15, 2022 13:24 IST

भारत दुनिया में सर्वाधिक प्याज पैदा करने वाला दूसरा देश है. चीन पहले स्थान पर है. अनुमान है कि हर साल हमारे देश में 70 लाख टन से अधिक प्याज खराब हो जाता है जिसकी कीमत 22 हजार करोड़ रु. होती है.

Open in App

महाराष्ट्र के नासिक की सताना, नांदगांव आदि मंडी में प्याज के दाम पचास रुपए क्विंटल तक गिर गए हैं. हालांकि प्याज की उत्पादन लागत 15 से 18 रुपए प्रति किलो है. कई किसान निराश होकर फसल तक नहीं खोद रहे. महाराष्ट्र में कोई डेढ़ करोड़ लोग खेती-किसानी से अपना जीवन चलाते हैं और इनमें से दस फीसदी अर्थात् 15 लाख लोग केवल प्याज उगाते हैं. 

बरसात का खतरा सिर पर है और आढ़तिया अब उतना ही माल लेगा जितना वह भंडारण कर सके. चीन के बाद भारत दुनिया में सर्वाधिक प्याज पैदा करने वाला देश है और यहां से हर साल 13 हजार करोड़ टन प्याज का निर्यात होता है, लेकिन यहां की राजनीति में आए दिन प्याज की कमी और दाम आंसू लाते रहते हैं.

यह गौर करना होगा कि जलवायु परिवर्तन की मार से प्याज की खेती को सबसे अधिक नुकसान हो रहा है. दुर्भाग्य है कि हमारे देश में प्याज की मांग व उत्पादन इतनी बड़ी समस्या नहीं है जितना संकट में प्याज की बंपर फसल होने पर उसे सहेज कर रखना है. आमतौर पर इसकी बोरियां खुले में रहती हैं व बारिश होते ही इनका सड़ना शुरू हो जाता है. इसी के साथ अभी नए प्याज की आवक शुरू होगी लेकिन दिल्ली के बाजार में फुटकर में इसके दाम चालीस रुपए से नीचे नहीं आ रहे.

एक फौरी अनुमान है कि हर साल हमारे देश में 70 लाख टन से अधिक प्याज खराब हो जाता है जिसकी कीमत 22 हजार करोड़ रु. होती है. केंद्र सरकार के उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने वर्ष 2022 की आर्थिक समीक्षा में बताया है कि सन् 2020-21 में कोई 60 लाख टन प्याज सड़ने या खराब होने का आकलन किया गया था जो सन् 2021-22 में 72 लाख टन है. 

इस समय देश में प्याज की उपलब्ध्ता 3.86 करोड़ टन है, जबकि 28 लाख टन आयात किया गया है. लेकिन दुर्भाग्य है कि इस स्टॉक को सहेजने के लिए माकूल कोल्ड स्टोरेज हैं नहीं. महज दस फीसदी प्याज को ही सुरक्षित रखने लायक व्यवस्था हमारे पास है, साथ ही प्याज उत्पादक जिलो में कोई खाद्य प्रसंस्करण कारखाने हैं नहीं. 

किसान अपनी फसल लेकर मंडी जाता है और यदि उसके माल बेचने के लिए सात दिन कतार में लगना पड़े तो माल-वाहक वाहन का किराया देने व मंडी के बाहर सारा दिन बिताने के बदले में किसान को कुछ नहीं मिलता.

टॅग्स :प्याज प्राइसमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?