लाइव न्यूज़ :

वेदप्रताप वैदिक का ब्लॉग: प्रदूषण सबसे बड़ा दुश्मन

By वेद प्रताप वैदिक | Updated: December 8, 2018 17:35 IST

प्रदूषण से होनेवाली बीमारियों और मरनेवाले की संख्या का पता लगाना ज्यादा मुश्किल नहीं है लेकिन इसका अंदाज लगाना बहुत मुश्किल है कि जहरीली हवा के कारण हमारा पानी और हमारा अनाज कितना जहरीला हो जाता है।

Open in App

 कहते हैं कि आदमी सांस न ले सके तो मर जाएगा लेकिन अब सांस लेने से आदमी मर रहा है। सांस लेने पर जो हवा नाक से अंदर जाती है, उससे पिछले साल भारत में 12 लाख 40 हजार लोगों की मौत हो गई। उनकी मौत का कारण कोई आतंकवादी हमला नहीं, कोई आगजनी या गोलीबारी नहीं, कोई आत्महत्या या कैंसर की बीमारी नहीं। उनकी मौत का कारण है जहरीली हवा! यह प्रदूषण भारत में इतनी तेज रफ्तार से फैल रहा है कि भारत के कुछ शहर दुनिया के सबसे प्रदूषित शहर बन गए हैं। 

उत्तर प्रदेश, दिल्ली, महाराष्ट्र, बिहार, हरियाणा, झारखंड और कर्नाटक की हवा सबसे जहरीली है। इन प्रदेशों में बड़े-बड़े शहर हैं। इन शहरों में कारों, कारखानों, डब्बानुमा मकानों और लोगों की भरमार है। उनके आसपास के गांवों में जलनेवाली पराली का धुआं कोढ़ में खाज का काम करता है। प्रदूषण से होनेवाली बीमारियों और मरनेवाले की संख्या का पता लगाना ज्यादा मुश्किल नहीं है लेकिन इसका अंदाज लगाना बहुत मुश्किल है कि जहरीली हवा के कारण हमारा पानी और हमारा अनाज कितना जहरीला हो जाता है। उसका जो असर करोड़ों लोगों के जीवन पर प्रति क्षण पड़ता रहता है, उसे आप कैसे नापेंगे? दूसरे शब्दों में यह जहरीली हवा भारत की सबसे बड़ी दुश्मन है। 

इस सबसे बड़े दुश्मन का मुकाबला करने के लिए क्या भारत तैयार है? कोशिश तो बहुत है लेकिन दूरदृष्टि नहीं है। हमारे नीति-निर्माताओं की दृष्टि को अमेरिका और पश्चिमी राष्ट्रों ने बाधित कर रखा है। वे विकास के नाम पर पश्चिम के नकलची बने हुए हैं। वे भोगवाद और उपभोक्तावाद को ही विकास समझते हैं। किसी भी राष्ट्र की प्रगति को वे सकल उत्पाद (जीडीपी) से ही नापते हैं। भारत में नई दुनिया खड़ी करना तो बहुत जरूरी

टॅग्स :वायु प्रदूषणदिल्लीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMeerut में पनीर के नाम पर जहर! सगे भाइयों की नकली फैक्ट्री का पर्दाफाश

भारत1 अणे मार्ग से सुनहरी बाग रोड स्थित टाइप-8 श्रेणी का 9 नंबर बंगला?, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा

भारतलगातार तीसरी बार उपसभापति चुने गए हरिवंश नारायण सिंह?, पीएम मोदी बोले- सदन को आप पर भरोसा, साथ लेकर चलने का प्रयास, वीडियो

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारअनिल अंबानी के करीबी अमिताभ झुनझुनवाला और अमित बापना अरेस्ट, ईडी एक्शन

भारत अधिक खबरें

भारतताकि आग लगने पर कुआं खोदने की न आए नौबत 

भारतपिघलती बर्फ, तपती धरती से बढ़ता खतरा

भारतविधेयक रद्द होने से ₹ 50000 करोड़ की बचत !

भारतVIDEO: खाटू श्याम मंदिर पहुंचे CM धामी, बोले - अब बंगाल में आएगा बड़ा बदलाव!

भारत'लुटेरी सरकार को जवाब...,' तमिलनाडु में गरजे सीएम डॉ. मोहन, देखें उनके अंदाज के Photos