लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरसः लाॉकडाउन, कर्फ्यू के साथ कुछ प्रायोगिक सुविधाएं भी जरूरी!

By प्रदीप द्विवेदी | Updated: March 24, 2020 08:07 IST

कोरोना वायरस के प्रकोप के बीच इससे निपटने की भी कोशिश जारी हैं। केवल इमोशनल और प्रशासनिक फैसलों से जनता को राहत नहीं मिलेगी। इससे आगे जाने की भी जरूरत है।

Open in App

जनता कर्फ्यू कामयाब रहा और अब कई राज्यों में कोरोना संकट से निपटने के लिए लॉकडाउन के साथ-साथ कर्फ्यू भी लगा दिया गया है, ये अच्छे निर्णय हैं, लेकिन केवल इमोशनल और प्रशासनिक फैसलों से जनता को राहत नहीं मिलेगी, केन्द्र और राज्य सरकारों की ओर से जनता को कुछ प्रायोगिक सुविधाएं भी दी जानी जरूरी हैं।

- बैंकों में सभी तरह के एकाउंट में मिनिमम बैलेंस की शर्त समाप्त की जाए, हर तरह का जुर्माना हटाया जाए.

- ऐसा इसलिए कि सारे कामकाज बंद हो चुके हैं, इसलिए इस संकट से मुक्ति तक के लिए हर सेविंग एकाउंट पर कम-से-कम 10 हजार रूपए की सीसी लिमिट दी जाए, ताकि ऐसे समय में आर्थिक भविष्य को लेकर लोग चिंतित नहीं हों.

- मार्च माह से जब तक कोरोना संकट समाप्त नहीं हो जाए, तब तक के लिए प्रत्येक परिवार को कुछ न्यूनतम यूनिट बिजली और पानी मुफ्त उपलब्ध करवाया जाए.

- जब तक कोरोना संकट समाप्त नहीं हो जाए, तब तक के लिए बिजली के बकाया बिल, लोन ईएमआई, चैक बाउंस, किराया नहीं दे पाने जैसे मामलों में किसी तरह की कानूनी कार्रवाई नहीं की जाए.

- साठ वर्ष से अधिक उम्र के लोगों और बीपीएल परिवारों को मुफ्त राशन उपलब्ध करवाया जाए.

- गैस सिलेंडर के दाम कम किए जाएं और हर परिवार को नियमितरूप से मिलता रहे यह सुनिश्चित किया जाए.

- जनता इंकम टैक्स समेत तमाम तरह के टैक्स देती रही है इसलिए सरकार की भी नैतिक जिम्मेदारी है कि वह जनता की शारीरिक और मानसिक सुरक्षा का ध्यान रखे!

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

भारत अधिक खबरें

भारततृणमूल और भारतीय साम्यवाद का अंत ?  

भारतसोमनाथ: भारत की अदम्य चेतना का प्रतीक

भारतयह केवल सामान्य सी धूर्तता नहीं बल्कि राष्ट्रद्रोह है!

भारतदो हारी हुई पार्टियां एक-दूसरे के आंसू पोछने मिलीं, BJP नेता राहुल सिन्हा

भारतहिंसा करने वालों पर हो सख्त कार्रवाई, चंद्रनाथ रथ हत्याकांड पर वारिस पठान की प्रतिक्रिया