लाइव न्यूज़ :

जाति जनगणना से तय होगी देश की राजनीति?, राजनीतिक दल हर मुद्दे को भुनाने में माहिर

By राजकुमार सिंह | Updated: June 11, 2025 05:15 IST

caste census: एक अक्तूबर, 2026 से पहले चरण में पहाड़ी राज्यों: जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल और उत्तराखंड में जनगणना होगी. दूसरे चरण में एक मार्च, 2027 से शेष सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में जनगणना होगी.

Open in App
ठळक मुद्देदेश में जनगणना की प्रक्रिया पूरी होने और अंतिम आंकड़े आने में लंबा समय लग सकता है. राजनीतिक दल तो वैसे भी हर मुद्दे को चुनाव में भुनाने में माहिर हैं.नियमानुसार यह जनगणना 2021 में होनी थी, लेकिन कोरोना आ गया.

caste census: नरेंद्र मोदी सरकार ने जाति जनगणना प्रक्रिया की औपचारिक घोषणा कर दी है. घोषित कार्यक्रम से स्पष्ट है कि प्रक्रिया लंबी चलेगी और भावी राजनीति पर दूरगामी असर डालेगी. भारत सरकार की घोषणा के मुताबिक अप्रैल से सितंबर, 2026 तक घरों को सूचीबद्ध किया जाएगा. उसके बाद लोगों की गिनती होगी. दरअसल जाति जनगणना दो चरणों में होगी. एक अक्तूबर, 2026 से पहले चरण में पहाड़ी राज्यों: जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल और उत्तराखंड में जनगणना होगी. दूसरे चरण में एक मार्च, 2027 से शेष सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में जनगणना होगी.

जाहिर है भारत जैसे विशाल देश में जनगणना की प्रक्रिया पूरी होने और अंतिम आंकड़े आने में लंबा समय लग सकता है. ऐसे में इस साल होनेवाले बिहार विधानसभा चुनाव ही नहीं, अगले साल होनेवाले असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल एवं पुडुचेरी तथा 2027 में होनेवाले उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर, गुजरात और गोवा विधानसभा चुनाव भी जाति जनगणना के शोर और उसके श्रेय के दावों-प्रतिदावों के बीच ही निपट जाएंगे. बेशक इससे बचने का कोई विकल्प नहीं है. हमारे राजनीतिक दल तो वैसे भी हर मुद्दे को चुनाव में भुनाने में माहिर हैं.

नियमानुसार यह जनगणना 2021 में होनी थी, लेकिन कोरोना आ गया. कोरोना के बीच ही सावधानियों के साथ कई राज्यों में चुनाव तो कराए गए, लेकिन जनगणना नहीं. पांच साल विलंब से लंबित जनगणना में अब जातियों की गणना भी की जाएगी. हमारे देश में जाति जनगणना भले ही आजादी के बाद पहली बार हो रही हो, पर उस पर राजनीति पुरानी है.

कांग्रेस और भाजपा, दोनों की छवि अतीत में जाति जनगणना विरोधी की रही है, लेकिन अब वे ही उसका श्रेय लेना चाहती हैं. सरकार, भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जाति जनगणना को देश और समाज की विकास योजनाओं के लिए उपयोगिता से जोड़ कर पेश कर रहे हैं, लेकिन राहुल गांधी कह रहे हैं कि यह तो पहला कदम है, हमें आगे जा कर पता करना है कि उच्च पदों में किसकी कितनी हिस्सेदारी है.

सामाजिक न्याय के नाम पर राजनीति करनेवाले लालू यादव, नीतीश कुमार और अखिलेश यादव में भी श्रेय की होड़ शुरू हो गई है. समझ पाना मुश्किल नहीं कि सारा खेल सत्ता-राजनीति का है. जाति जनगणना की घोषणा के बाद उसकी पहली चुनावी परीक्षा इसी साल के अंत में होनेवाले बिहार विधानसभा चुनाव में होगी. सबसे पहले जाति सर्वे वाला बिहार ही बताएगा कि यह मोदी सरकार का ‘मास्टर स्ट्रोक’ साबित होता है या विपक्ष के दबाव में लिया गया फैसला.

टॅग्स :जाति जनगणनाBJPकांग्रेससंसदबिहारपश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारत अधिक खबरें

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट