लाइव न्यूज़ :

ब्लॉग: श्रम को ईश्वर और पसीने को पारस बताते थे संत रविदास

By कृष्ण प्रताप सिंह | Updated: February 24, 2024 12:46 IST

संत रविदास का जन्म विक्रम संवत् 1441 से 1455 के बीच माघ पूर्णिमा के दिन वाराणसी के मंडेसर तालाब के किनारे मांडव ऋषि के आश्रम के पास स्थित मांडुर नामक उसी गांव में हुआ था, जो अब मंडुआडीह कहलाता है।

Open in App
ठळक मुद्देसंत रविदास का जन्म विक्रम संवत् 1441 से 1455 के बीच बनारस के मंडुआडीह में हुआ था संत रविदास भक्ति काव्यधारा की उस बहुजन-श्रमण परंपरा के शीर्षस्थ संत कवियों में से एक हैंसंत रविदास के लिखे या कहे को कहीं से भी पढ़ा जाए तो स्पष्ट होता है कि सभी मनुष्य समान हैं

हिंदी के संत कवियों की परंपरा में अपने अनूठेपन के लिए अलग से रेखांकित किए जाने वाले संत रविदास का जन्म विक्रम संवत् 1441 से 1455 के बीच रविवार को पड़ी किसी माघ पूर्णिमा के दिन उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में मंडेसर तालाब के किनारे मांडव ऋषि के आश्रम के पास स्थित मांडुर नामक उसी गांव में हुआ था, जो अब मंडुआडीह कहलाता है।

एक वाक्य में उनका परिचय देना हो तो कहना होगा कि वे भक्ति काव्यधारा की उस बहुजन-श्रमण परंपरा के शीर्षस्थ संत कवियों में से एक हैं, जो हमारी सामाजिक व्यवस्था के ऊंच-नीच, विषमता व परजीविता के पोषक सारे मूल्यों को दरकिनार कर मनुष्यमात्र की समता की हिमायत करती रही है।

इस परंपरा के आलोक में संत रविदास के लिखे या कहे को कहीं से भी पढ़ना शुरू किया जाए, उनकी यह केंद्रीय चिंता सामने आए बिना नहीं रहती कि जाति का रोग, जो मनुष्य को जन्म के आधार पर ऊंचा या नीचा ठहराता है, मनुष्यता को निरंतर खाए जा रहा है। इसीलिए वे बारम्बार हिदायत देते हैं कि कोई भी इंसान जन्म के आधार पर नहीं, तब नीच होता है, जब अपने हृदय को संवेदना व करुणा कहें या दया व धर्म से विरहित कर लेता और खुद को ‘ओछे कर्मों की कीच’ लगा बैठता है।

इस सिलसिले में वे यह साफ करने से भी नहीं चूकते कि आदमी के आदमी से जुड़ने में यह जाति ही सबसे बड़ी बाधा है और ‘रैदास ना मानुष जुड़ सके, जब लौं जाय न जात।’ दरअसल, उनके समय में ऊंच-नीच व छुआछूत जैसी सामाजिक बीमारियों ने न सिर्फ सहज मनुष्यता का मार्ग अवरुद्ध कर रखा था, बल्कि अन्त्यज करार दी गई जातियों को, जिनमें संत रविदास की जाति भी शामिल थी, सर्वाधिक त्रास झेलने को अभिशप्त कर रखा था।

ऐसे में स्वाभाविक ही था कि वे अपनी रचनाओं में पीड़ित के रूप में उनका प्रतिरोध करते और उनके कवच-कुंडल बने पाखंडों व कुरीतियों के विरुद्ध मुखर होते। उनका साफ मानना था कि ईश्वर को जप-तप, व्रत-दान, पूजा-पाठ, गृहत्याग व इंद्रियदमन आदि की मार्फत नहीं पाया जा सकता। न ही जटाएं बढ़ाकर गुफाओं व कंदराओं में खोजने से। वह मिलेगा तो बस मानव प्रेम में क्योंकि वह प्रेम में ही निवास करता है।

इसलिए उन्होंने लोगों से सम्यक आजीविका व नेक कमाई को ही अपना धर्म व श्रम को ईश्वर मानकर दिन-रात उसे ही पूजने व पसीने को पारस मानने को कहा और बताया कि संसार में सुख पाने व चैन से रहने का बस यही एक रास्ता है। इससे भी बड़ी बात यह कि परउपदेशकुशलों की तरह उनकी यह सीख अन्यों के लिए ही नहीं थी। वे स्वयं भी श्रम करके ही जीवन-यापन करते और श्रम करके जीने को सबसे बड़ा मूल्य मानते थे।

टॅग्स :वाराणसीKashi
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

कारोबारस्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में साझा होंगे नवाचार, 31 मार्च को मुख्यमंत्री यादव वाराणसी में रखेंगे मध्य प्रदेश का ओडीओपी मॉडल

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए