लाइव न्यूज़ :

ब्लॉग: आखिर शहीदों की मजारों पर लगेंगे किस तरह मेले ?

By कृष्ण प्रताप सिंह | Updated: December 19, 2023 09:44 IST

कभी वह दिन भी आएगा जब अपना राज देखेंगे, जब अपनी ही जमीं होगी और अपना आसमां होगा! शहीदों के मजारों पर लगेंगे हर बरस मेले, वतन पे मरने वालों का यही बाकी निशां होगा।

Open in App
ठळक मुद्देकभी वह दिन भी आएगा जब अपना राज देखेंगे, अपनी ही जमीं होगी और अपना आसमां होगा! शहीदों के मजारों पर लगेंगे हर बरस मेले, वतन पे मरने वालों का यही बाकी निशां होगालेकिन जैसे-जैसे आजादी की उम्र बढ़ रही है, हमारी सामाजिक कृतघ्नता भी बढ़ती जा रही है

कभी वह दिन भी आएगा जब अपना राज देखेंगे, जब अपनी ही जमीं होगी और अपना आसमां होगा!... शहीदों के मजारों पर लगेंगे हर बरस मेले, वतन पे मरने वालों का यही बाकी निशां होगा। राष्ट्रीयता की भावना से ओत-प्रोत ये पंक्तियां सुनने में ही नहीं, गाने और गुनगुनाने में भी अच्छी लगती हैं लेकिन जैसे-जैसे आजादी की उम्र बढ़ रही है, हमारी सामाजिक कृतघ्नता उसे हासिल करने में शहीदों के योगदान को इस कदर भुला दे रही है कि उससे क्षुब्ध लोग पूछने लगे हैं-शहीदों के मजारों पर लगेंगे किस तरह मेले?

यह प्रश्न इस तथ्य की रौशनी में भी उत्तर की मांग करता है कि स्वतंत्रता संग्राम के दौरान क्रांतिकारियों के इतिहासप्रसिद्ध काकोरी ट्रेन एक्शन को लेकर 19 दिसंबर, 1927 को गोरखपुर, फैजाबाद (अब अयोध्या) और इलाहाबाद (अब प्रयागराज) की जेलों में शहीद हुए रामप्रसाद ‘बिस्मिल’, अशफाकउल्ला खां और रोशन सिंह के शहादत दिवस पर उनके शहादत स्थलों पर लगते आ रहे ‘मेले’ दम तोड़ते जा रहे हैं और किसी को उनका नोटिस लेने तक की फुर्सत नहीं है।

गोंडा की जेल में इन तीनों से दो दिन पहले 17 दिसंबर को ही सूली पर लटका दिए गए राजेन्द्रनाथ लाहिड़ी का शहादत स्थल भी इसका अपवाद नहीं है। प्रसंगवश, काकोरी ट्रेन एक्शन से अंदर तक हिल गई गोरी सरकार ने बाद में मुकदमे का नाटक कर इसके चारों नायकों बिस्मिल, अशफाक, लाहिड़ी व रोशन को शहीद कर डाला था।

ये चारों शहीद इस अर्थ में बहुत अभागे निकले कि आजादी के दशकों बाद तक किसी को उनकी स्मृतियां संजोने की जरूरत नहीं महसूस हुई। झाड़-झंखाड़, कूड़े करकट और गुमनामी में डूबे अशफाक के फैजाबाद (अब अयोध्या) जेल स्थित शहादत स्थल की बदहाली की ओर सबसे पहले 1967 में कुछ स्वतंत्रता सेनानियों का ध्यान गया।

उन्होंने जेल प्रशासन की बेरुखी के बीच उसकी सफाई की और अशफाक के शहादत दिवस पर वहां मेले की परम्परा डाली। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिषद स्वतंत्रता सेनानियों व उनके परिजनों के आर्थिक सहयोग से यह मेला लगाती थी। बाद में एक तो स्वतंत्रता सेनानियों की संख्या घटती गई, दूसरे लोगों में वह जज्बा भी नहीं रह गया और मेले का खर्च दूभर होने लगा तो मन मारकर उसने प्रदेश व केन्द्र सरकारों से मदद की याचना की।

लेकिन किसी भी सरकार ने इस हेतु एक भी रुपया देना गवारा नहीं किया। तब परिषद ने ऐसे नेताओं व मंत्रियों को मेले का मुख्य अतिथि बनाना शुरू कर दिया जिनके आगमन के बहाने प्रशासन मेले का थोड़ा बहुत प्रबंध करा दे। मगर यह सिलसिला भी लम्बा नहीं चल सका और परिषद ने हारकर मेले के आयोजन से खुद को अलग कर लिया।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशगोरखपुरफैजाबादजेल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण