लाइव न्यूज़ :

ब्लॉग: अंतरिक्ष में नए मुकाम हासिल करने का साल रहा 2023

By अभिषेक कुमार सिंह | Updated: December 29, 2023 10:37 IST

वर्ष 2023 में कई मोर्चों को इसरो ने फतह किया है। उनमें जिस उपलब्धि को शीर्ष पर रखा जा सकता है, वह चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 की सफल सॉफ्ट लैंडिंग कराना है।

Open in App
ठळक मुद्देवर्ष 2023 में कई मोर्चों को इसरो ने फतह किया हैइसमें सबसे प्रमुख उपलब्धि चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 की सफल सॉफ्ट लैंडिंग कराना हैयह कामयाबी इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि अमेरिका जैसी महाशक्ति ऐसा कर पाई है

वर्ष 2023 खास तौर से इसकी कसौटी बन गया है कि कैसे भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने बेहद सीमित संसाधनों में एक के बाद एक कई मुकाम हासिल किए और साबित किया कि खुद को विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में कैसे आगे रखा जा सकता है।

वैसे तो वर्ष 2023 में कई मोर्चों को इसरो ने फतह किया है, लेकिन इनमें जिस उपलब्धि को शीर्ष पर रखा जा सकता है- वह चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 की सफल सॉफ्ट लैंडिंग कराना है। इस साल 23 अगस्त 2023 को जब तीन लाख 84 हजार किमी दूर स्थित पृथ्वी के इकलौते प्राकृतिक उपग्रह चंद्रमा के दुरुह माने जा रहे दक्षिणी ध्रुव के इलाके में चंद्रयान-3 सफलतापूर्वक उतरा तो यह कारनामा करने वाला भारत दुनिया का पहला देश बन गया।

यह कामयाबी इसलिए महत्वपूर्ण मानी जा सकती है क्योंकि न तो अमेरिका जैसी महाशक्ति ऐसा कर पाई है और न ही उसका चिर प्रतिद्वंद्वी रूस वर्ष 2023 में ही आनन-फानन में किए गए प्रयास में सफल हो पाया है। इसरो की दूसरी बड़ी सफलता देश की पहली अंतरिक्ष-आधारित सौर वेधशाला आदित्य-एल1 का सफल प्रक्षेपण है जो अगले वर्ष की शुरुआत में (6 जनवरी, 2024 को) अपनी वांछित जगह एल1 प्वाइंट  (लैंग्रेज प्वाइंट) तक पहुंच जाएगा।

चंद्रयान-3 की सफलता के तुरंत बाद ही 2 सितंबर 2023 को प्रक्षेपित आदित्य-एल1 मिशन का उद्देश्य सूर्य की गतिविधियों और उसके आसपास के वातावरण का अध्ययन करना है। इससे अंतरिक्ष विज्ञान के कई रहस्यों का पता चलने के अलावा धरती पर होने वाले मौसम संबंधी बदलावों का आकलन करने में मदद मिलेगी।

चांद और सूरज संबंधी अभियानों की सफलता को अपने माथे पर टांकने वाले इसरो को अभी कुछ ऐसे क्षेत्रों में आगे बढ़ना है जहां रूस, चीन और अमेरिका पहले से मौजूद हैं। जैसे कि अंतरिक्ष में इंसान को भेजना। इस दिशा में कदम बढ़ाते हुए  इसरो ने अपने महत्वाकांक्षी कार्यक्रम- गगनयान की इसी साल 21 अक्तूबर को संबंधित क्रू मॉड्यूल की सफल टेस्टिंग के साथ शुरुआत कर दी थी।

इस तारीख को गगनयान की एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में टेस्ट अबॉर्ट मिशन-1 का सफल प्रक्षेपण किया गया था। हालांकि गगनयान परियोजना के आरंभिक चरण में ड्रैग पैराशूट की टेस्टिंग करना भी शामिल है, जिसे इसरो ने इसी वर्ष 8-10 अगस्त 2023 के बीच चंडीगढ़ में टर्मिनल बैलिस्टिक अनुसंधान प्रयोगशाला की रेल ट्रैक रॉकेट स्लेज फैसिलिटी में सफलतापूर्वक आयोजित किया था।

उल्लेखनीय है कि तीन दिवसीय इस अभियान का उद्देश्य पृथ्वी की निचली कक्षा वाले अंतरिक्ष में इंसानों को भेजना और सफलतापूर्वक धरती पर वापस लाना है।

टॅग्स :इसरोचंद्रयान-3चंद्रयान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPSLV-C62 Mission: लॉन्च के बाद इसरो का रॉकेट कंट्रोल से बाहर, 16 अंतरिक्ष में खो गए सैटेलाइट

भारत2026 में मानवरहित गगनयान मिशन और निजी रॉकेट लांचर, अंतरिक्ष क्षेत्र की प्रमुख बातें

भारतसतीश धवन अंतरिक्ष केंद्रः 2025 में एक और खुशी, ‘सॉलिड मोटर स्टैटिक टेस्ट फैसिलिटी’ के तीसरे चरण संस्करण का सफल परीक्षण

भारतश्रीहरिकोटा से ब्लू बर्ड ब्लॉक-2 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण, एलवीएम3-एम6 ने अब तक के सबसे भारी पेलोड के साथ भरी उड़ान

भारतWATCH: भारत की पहली मानव अंतरिक्ष उड़ान की दिशा में बड़ा कदम, इसरो ने 'गगनयान मिशन' की लैंडिंग के लिए जिम्मेदार पैराशूट का किया परीक्षण

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?