लाइव न्यूज़ :

Cancer News: देश में कैंसर अभी भी जनस्वास्थ्य के लिए बड़ा खतरा

By लोकमत समाचार सम्पादकीय | Updated: January 5, 2024 12:26 IST

Cancer News: कैंसर की सबसे बड़ी वजहों में धूम्रपान, तंबाकू और शराब का सेवन, मोटापा, शरीर में पोषक तत्वों और शारीरिक सक्रियता की कमी शामिल है.

Open in App
ठळक मुद्देबूढ़ी हो रही जनसंख्या और तेजी से बढ़ रही खराब लाइफस्टाइल भी बताई जाती है. इस बीमारी से मरने वाले लोगों की संख्या कम होने की जगह बढ़ रही है. स्वास्थ्य सुरक्षा के बीच कैंसर से मरने वालों की संख्या एक वर्ष में 9 लाख तक पहुंच चुकी है.

Cancer News: कैंसर शरीर में होने वाली एक असामान्य और खतरनाक स्थिति है. कैंसर तब होता है जब शरीर में कोशिकाएं असामान्य रूप से बढ़ने और विभाजित होने लगती हैं. कैंसर की सबसे बड़ी वजहों में धूम्रपान, तंबाकू और शराब का सेवन, मोटापा, शरीर में पोषक तत्वों और शारीरिक सक्रियता की कमी शामिल है.

इसकी वजह ग्लोबलाइजेशन, बढ़ती अर्थव्यवस्था, बूढ़ी हो रही जनसंख्या और तेजी से बढ़ रही खराब लाइफस्टाइल भी बताई जाती है. कैंसर एक ऐसी बीमारी है, जिसके उपचार के बाद भी इस बीमारी से मरने वाले लोगों की संख्या कम होने की जगह बढ़ रही है. हाल के समय में सरकार के दावों और स्वास्थ्य सुरक्षा के बीच कैंसर से मरने वालों की संख्या एक वर्ष में 9 लाख तक पहुंच चुकी है.

दरअसल, द लैंसेट ने एक रिपोर्ट प्रकाशित की है,जिसके अनुसार भारत में कैंसर के 12 लाख मामलों में से 9 लाख लोगों की मौत हो गई. ये डाटा वर्ष 2019 का है. रिपोर्ट में एशिया क्षेत्र के देशों में कैंसर संबंधित अनुसंधान में निकलकर आया कि सबसे ज्यादा मामले चीन में हैं. शोधकर्ताओं ने एशियाई देशों में कैंसर को जन स्वास्थ्य के लिए बड़ा खतरा बताया है.

अगर जल्दी पता चल जाए और प्रभावी ढंग से इलाज किया जाए तो ज्यादातर कैंसर की बीमारियां ठीक हो सकती हैं. सर्वविदित है कि कैंसर के इलाज में काफी खर्च होता है, क्योंकि इसका इलाज काफी महंगा है. आम आदमी कैंसर का इलाज नहीं करा पाता, क्योंकि उसके पास इतना पैसा नहीं है.

अगर किसी घर में कोई कैंसर का मरीज होता है तो पूरा परिवार कर्ज में डूब जाता है और सालों-साल तक कर्ज चुकाने के लायक नहीं रहता. कैंसर एक ऐसा रोग है जो किसी भी उम्र में हो सकता है. स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सलाह है कि कैंसर से बचने के लिए फल, सब्जियों, साबुत अनाज और लीन प्रोटीन से भरपूर संतुलित आहार खाना चाहिए.

ये सभी आवश्यक पोषक तत्व और एंटीऑक्सीडेंट प्रदान करते हैं जो शरीर को कैंसर से बचाने में मदद करता है. इन खाद्य पदार्थों में विटामिन, खनिज और फाइटोकेमिकल्स होते हैं जो फ्री रैडिकल्स से लड़ते हैं और सूजन को कम करते हैं. फ्री रैडिकल्स और सूजन कैंसर के विकास से जुड़े हुए हैं. इसके अलावा एक हेल्दी लाइफस्टाइल कैंसर से बचने के लिए महत्वपूर्ण है.

हाल के वर्षों में प्रदूषण और पर्यावरण में मौजूद विषाक्त गैसों के लगातार संपर्क में रहने से भी कैंसर का खतरा बढ़ा है. वायु और जल प्रदूषण लोगों को हानिकारक पदार्थों के के संपर्क में लाते हैं. ऐसे लोगों को समय-समय पर अपनी स्क्रीनिंग करानी चाहिए. 

टॅग्स :कैंसरकैंसर डाइट चार्ट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यस्तन एवं सर्वाइकल कैंसर की निःशुल्क जांच?, दिल्ली पुलिस मुख्यालय में 5वें CAPS शिविर का सफल आयोजन

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

स्वास्थ्यInternational Women's Day 2026: महिला दिवस के मौके पर तीस हजारी कोर्ट में कैंसर जागरूकता एवं स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यहोम्योपैथी: विज्ञान और दर्शन का संगम

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?