लाइव न्यूज़ :

रमेश ठाकुर का ब्लॉग: खूबसूरत जिंदगी को बदसूरत बना देता है तंबाकू

By रमेश ठाकुर | Updated: May 31, 2022 11:52 IST

महिलाओं में तंबाकूयुक्त  पदार्थों का सेवन काफी चिंता का विषय है क्योंकि एक सर्वेक्षण के अनुसार धूम्रपान अथवा तंबाकू का सेवन महिलाओं में बांझपन का खतरा बढ़ाता है। इस व्यसन से ग्रस्त महिलाओं में गर्भपात भी अधिक होता है। तंबाकू का सेवन नियमित रूप से करने से सारा शरीर विषाक्त हो जाता है जिससे सामान्य त्वचा रोग से लेकर नपुंसकता व मृत्यु तक संभव है।

Open in App
ठळक मुद्देधूम्रपान सेवन हृदय रोगों का मुख्य कारण है। धूम्रपान के दुष्प्रभाव पर बोस्टन विश्वविद्यालय के एक वैज्ञानिक की हालिया रिपोर्ट भी सोचने पर मजबूर करती है।

डब्ल्यूएचओ की मानें तो खैनी, तंबाकू व गुटखा का सेवन लोगों ने कोरोना काल और लॉकडाउन में सिगरेट-बीड़ी पीने से ज्यादा किया। इससे मुंह के कैंसरग्रस्तों की संख्या में भी अप्रत्याशित इजाफा हुआ। आंकड़े बताते हैं कि समूचे भारत में सालाना 20 से 25 हजार लोगों की जिंदगी गुटखा निगल रहा है। शहरों के मुकाबले ये आंकड़ा गांवों में कहीं अधिक है।

सवाल उठता है उन प्रयासों का क्या हुआ जो सरकारों की तरफ से किए जाते हैं। केंद्र या राज्य सरकारों के जब बजट पेश किए जाते हैं तो हर बार धूम्रपान सामग्रियों पर टैक्स बढ़ाया जाता है, बावजूद इसके धूम्रपान करने वालों की संख्या कम नहीं होती। इस पर नए सिरे से मंथन करने की जरूरत है। मर्ज की नब्ज पकड़नी होगी, उत्पादन पर अंकुश लगाना होगा। दुख इस बात का है युवा वर्ग इसके शिकंजे में जकड़ चुका है।

तंबाकू में कुप्रभाव डालने वाले मुख्य तत्व निकोटिन, प्रुसिक एसिड, निकिल ऑक्साइड, कार्बन मोनोऑक्साइड व कोबाल्ट ऑक्साइड होते हैं। इन पदार्थाें का सूक्ष्म मात्रा में भी सेवन अत्यधिक हानिकारक होता है। कई रोग इससे जन्म लेते हैं। धूम्रपान की समस्या को रोकने के लिए विशेष अभियान चलाए जाने की जरूरत है। होर्डिंग, प्रचार, गोष्ठी, नुक्कड़ नाटक जैसे प्रयासों के साथ ही कानूनी सख्ती भी बरतने की दरकार है।

यूनिसेफ की हालिया रिपोर्ट बताती है कि सबसे ज्यादा तंबाकू, सिगरेट व अन्य नशीले पदार्थों का सेवन भारत के युवा करने लगे हैं, जिनकी उम्र 18 से 23 वर्ष के दरम्यान है। वैज्ञानिक सर्वेक्षणानुसार पांच सिगरेटों का निकोटिन एक खरगोश को मारने के लिए काफी है। निकोटिन से नसों को अधिक नुकसान होता है। इसके प्रभाव से मस्तिष्क की कोशिकाएं नष्ट हो जाती हैं जिससे मस्तिष्क 10 प्रतिशत क्षमताहीन हो जाता है। इसके फलस्वरूप स्मरण अथवा सोचने की शक्ति क्षीण होने लगती है।

महिलाओं में तंबाकूयुक्त  पदार्थों का सेवन काफी चिंता का विषय है क्योंकि एक सर्वेक्षण के अनुसार धूम्रपान अथवा तंबाकू का सेवन महिलाओं में बांझपन का खतरा बढ़ाता है। इस व्यसन से ग्रस्त महिलाओं में गर्भपात भी अधिक होता है। तंबाकू का सेवन नियमित रूप से करने से सारा शरीर विषाक्त हो जाता है जिससे सामान्य त्वचा रोग से लेकर नपुंसकता व मृत्यु तक संभव है।

धूम्रपान सेवन हृदय रोगों का मुख्य कारण है। एशियाई देशों के बारे में चिकित्सीय रिपोर्ट्स पर गौर करें तो चार लाख से ज्यादा लोग हृदय धमनी रोग के चलते काल का ग्रास बनते हैं। धूम्रपान के दुष्प्रभाव पर बोस्टन विश्वविद्यालय के एक वैज्ञानिक की हालिया रिपोर्ट भी सोचने पर मजबूर करती है। इस रिपोर्ट के मुताबिक तंबाकू में एक ऐसा एसीटैल्डिहाइड होता है जो धूम्रपान करने वाले व्यक्ति को शीघ्र बुढ़ापे की ओर खींचता है।

टॅग्स :Tobacco Association of IndiaWho-World-Health-Organization
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यWorld TB Day: टीबीमुक्त भारत की ओर बढ़ते कदम

स्वास्थ्यक्या है बैक्टीरियल मेनिन्जाइटिस?,  गंभीर और जानलेवा बीमारी?, रिसर्च में खुलासा, हर 6 में से 1 की मौत

स्वास्थ्यमूक महामारी बनती किडनी की बीमारियां?, दुनिया में 85 करोड़ से अधिक लोग प्रभावित?

कारोबारCigarette price hike in India: 1 फरवरी 2026 से  बीड़ी, सिगरेट और पान मसाला महंगा, शौकीनों की जेब पर असर?

स्वास्थ्यरमेश ठाकुर का ब्लॉग: आधुनिक जीवनशैली से भी बढ़ रहे हैं नेत्र रोग

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम