लाइव न्यूज़ :

राजौरी में कहीं ‘इताई-इताई’ तो नहीं है ?

By पंकज चतुर्वेदी | Updated: February 15, 2025 09:58 IST

केन्द्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह द्वारा लखनऊ की सरकारी प्रयोगशाला के अध्ययन के मुताबिक ही कैडमियम की बात कही गई है और यह गहन अन्वेषण का विषय है कि इस गांव में कैडमियम की मात्रा खाद्य श्रृंखला में कैसे पहुंच गया?

Open in App

पनीर की तरह दुग्ध उत्पाद ‘कलाड़ी’ के लिए मशहूर राजौरी जिले का एक छोटा सा गांव बड्डाल बीते दो महीने में 17 संदिग्ध मौतों के कारण कोविड के दिनों की तरह आइसोलेट कर दिया गया था. हालांकि इस गांव के जिन 16 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा था, वे अब पूरी तरह स्वस्थ हैं. 

यह अकेले चिंता ही नहीं बल्कि भविष्य के लिए सतर्कता का विषय है कि आखिर एक गुमनाम गांव के गरीब से मजदूर किस्म के लोगों तक यह जहर या भारी धातु किस तरह उनके भोजन तंत्र में शामिल हो गई. यह बात तो तय हो गई है कि मरने वालों और मरीजों के शरीर में किसी किस्म का जहर नहीं पाया गया है. 

केन्द्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह द्वारा लखनऊ की सरकारी प्रयोगशाला के अध्ययन के मुताबिक ही कैडमियम की बात कही गई है और यह गहन अन्वेषण का विषय है कि इस गांव में कैडमियम की मात्रा खाद्य श्रृंखला में कैसे पहुंच गया. यह बैटरी या इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के जला कर नष्ट करने, एनेमल पेंट जैसी वस्तुओं के प्रकृति में खपाए जाने से ही संभव है. 

बड्डाल गांव हिमालय की पीर पंजाल श्रृंखला की गोद में है और यहां से बहुत सी जल धराएं बहती हैं. चिनाब की सहायक नदी आन्सी, बड्डाल से हो कर गुजरती है. बड़ी संभावना है कि पानी के माध्यम से भारी धातु इंसान के शरीर में पहुंची.

विदित हो बड्डाल और उसके आसपास बहुत सी नदियां और छोटी सरिताएं हैं. इसके अलावा चंदन, सुख, नील, हानडु सहित कई ‘सर’ अर्थात तालाब हैं. यहां की बड़ी आबादी पानी के लिए झरने या इन्हीं नैसर्गिक सरिताओं पर निर्भर है. चूंकि इस इलाके में कोयला, चूना , बॉक्साइट, लौह अयस्क और बेन्टोनाइट जैसे अयस्क मिलते हैं और अवैध खनन यहां की बड़ी समस्या रहा है. 

ऐसे में खनन अवशेषों के जल धाराओं में मिलने से उसमें भारी धातु की मात्रा बढ़ने की संभावना है. ऐसे मामले पहले मेघालय में देखे गए हैं जब अवैध कोयला खनन के अवशेषों के चलते नदी का पानी नीला हुआ और उसमें मछली सहित जलचर मारे गए. 

सन्‌ 1912 के आसपास जापान में तोयामा बेसिन की जीनजू नदी के किनारे रहने वाले लोगों को जब शरीर के जोड़ों में भयानक पीड़ा और सांस की दिक्कतें शुरू हुई तो इसे ‘इताई –इताई’ (जापानी में जोड़  में दर्द के कारण आउच औच ) का नाम  दे दिया गया. 

दूसरे विश्व युद्ध के बाद सन्‌ 1946 में जब इन मामलों की गंभीरता से जांच की तो पता चला कि नदी के किनारों पर भारी खनन के कारण पानी में केडमियम की मात्रा बढ़ने से यह रोग फैला. जोड़ों में दर्द, उसके बाद किडनी और फेफड़ों का काम करना बंद होने से कई मौतें हुई. 1955 तक इस रोग की सार्वजनिक चिकित्सा तंत्र में चर्चा भी नहीं हुई. 

1961 के बाद नदी के पानी और उस पानी के उपयोग से पैदा हो रही धान और सब्जियों में कैडमियम की जानलेवा मात्रा का पता चला. गौर करें बड्डाल के भौगोलिक हालत और मरीजों की स्थिति जीनजू नदी के किनारे बसे लोगों से मिलती-जुलती है.

टॅग्स :Health Departmentjammu kashmir
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यस्तन एवं सर्वाइकल कैंसर की निःशुल्क जांच?, दिल्ली पुलिस मुख्यालय में 5वें CAPS शिविर का सफल आयोजन

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”