लाइव न्यूज़ :

चंद कदम से जानलेवा चुनौतियों को मात

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: May 16, 2025 07:17 IST

फिटनेस का आसान और निःशुल्क वरदान भूलते जा रहे हैं. नींद खुलते ही बिस्तर पर पड़े-पड़े पहले हाथों, आंखों व दिमाग पर जोर डालकर स्क्रीन पर मिनटों बिताएंगे.

Open in App

समय से पहले दुनिया भर में हो रही मौतों की वजहों में सबसे ज्यादा उच्च रक्तचाप यानी हाई ब्लड प्रेशर भी है. चिकित्सकीय भाषा में यह हाइपरटेंशन है. बदलता आम जनजीवन, दिनचर्या, भागदौड़ और तनाव भरी जिंदगी में यह कब घर कर जाता है, अमूमन पता नहीं चलता.

आज यह वो वैश्विक रोग बन गया है जिसके अधिकतर प्रभावितों को बड़ा खामियाजा भुगतने के बाद समझ आता है. दबे पांव शरीर को घेरते इस रोग को साइलेंट किलर भी कहते हैं. विडंबना देखिए कि हर हाथों में वाट्स एप्प यूनिवर्सिटी का ज्ञान बघारते, नुस्खा बताते स्क्रीन पर घंटों समय बिताने के बावजूद हर साल विश्व में लगभग 7.5 मिलियन लोग जान गंवा देते हैं.

ऐसा भी नहीं कि बढ़े रक्तचाप पर हर बार चिकित्सक के पास जाना पड़े. नियमित निगरानी, थोड़े ऐहतियात, जरा सी सतर्कता और जिह्वा पर नियंत्रण से काफी इसके दुष्प्रभावों को रोका जा सकता है. लक्षण की सामान्यतः सटीक जानकारी मिल ही जाती है. स्वचलित माप मशीन से रक्तचाप का एक चार्ट बना, इसकी प्रवृत्ति समझ, रोका जा सकता है.

रक्तचाप किस वक्त कितना बढ़ता है, किन कारणों से बढ़ता है जैसी बातें आसानी से समझी जा सकती हैं. बस इन्हें समझने, नियंत्रित करने या प्रभावित करने वाले तौर-तरीकों में सुधार कर उच्च रक्तचाप पर काबू संभव है. सुबह-शाम घूमने-फिरने वालों की संख्या उंगलियों में गिनने लायक रह गई है. फिटनेस का आसान और निःशुल्क वरदान भूलते जा रहे हैं. नींद खुलते ही बिस्तर पर पड़े-पड़े पहले हाथों, आंखों व दिमाग पर जोर डालकर स्क्रीन पर मिनटों बिताएंगे. बिस्तर छोड़ते ही गर्दन, कमर और सिर दर्द की शिकायत करेंगे.

रात भर शरीर मिले आराम को उठते ही स्क्रीन को समर्पित कर, उठने से पहले फिर वही तनाव, आपाधापी, बेफिजूल संदेशों, वीडियो, शॉर्ट्स, रील को देख बढ़े रक्तचाप और तनाव से घिर जाएंगे. यह शरीर ही नहीं बल्कि समाज के साथ भी अत्याचार और धोखा नहीं तो क्या है?

हम समाज में स्वस्थ भागीदारी जगह रोज अनजाने साइलेंट किलर के हाथों खेलने लगते हैं. सोचिए, कितना बड़ा जोखिम ले रहे हैं? विश्व हाइपरटेंशन लीग यानी डब्ल्यूएचएल जिसे अंतरराष्ट्रीय उच्च रक्तचाप सोसायटी ने स्थापित किया, 2005 से हर साल अलग-अलग विषयों पर इस दिन का आयोजन कर लोगों को जागरूक व सचेत करने का नेक काम कर रही है.

टॅग्स :उच्च रक्तचापब्लड प्रेशर डाइटहेल्थ टिप्समेंस हेल्थ टिप्स इन हिंदीवीमेन हेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्यWorld Hearing Day 2026: लंबे समय तक ईयरफोन का इस्तेमाल आपकी सुनने की शक्ति को कैसे पहुंचा सकता है नुकसान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब