लाइव न्यूज़ :

Cancer: बाल्यावस्था में कैंसर का बढ़ता ग्राफ, नन्हे मरीज, बड़ी चुनौती?, दुनियाभर में प्रतिवर्ष करीब पौने दो लाख बच्चों की मौत...

By योगेश कुमार गोयल | Updated: February 15, 2025 05:53 IST

Cancer: रिपोर्ट के अनुसार दुनियाभर में प्रतिवर्ष करीब पौने दो लाख बच्चों की मौत कैंसर के कारण हो जाती है और यह आंकड़ा साल दर साल निरंतर बढ़ रहा है.

Open in App
ठळक मुद्दे15 फरवरी को ‘अंतरराष्ट्रीय बाल कैंसर दिवस’ मनाया जाता है. 19 वर्ष आयु तक के करीब चार लाख बच्चों में कैंसर की पहचान की जाती है. प्रतिवर्ष विश्वभर में जितने बच्चों को कैंसर होता है, उनमें से करीब 25 फीसदी मामले भारत से होते हैं.

Cancer: कैंसर ऐसी घातक और जानलेवा बीमारी है, जो अब बच्चों में भी तेजी से फैलने लगी है. चिंता का विषय यह है कि बच्चों में दुनियाभर में सामने आने वाले कैंसर के ऐसे मामलों में से करीब 25 फीसदी मामले केवल भारत में ही होते हैं. कुछ समय पूर्व यह चौंका देने वाली जानकारी सामने आई थी कि विश्वभर में प्रतिवर्ष तीन लाख से अधिक बच्चे इस जानलेवा बीमारी की चपेट में आते हैं, जिनमें से 78 हजार से भी ज्यादा बच्चे भारत में होते हैं. एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार दुनियाभर में प्रतिवर्ष करीब पौने दो लाख बच्चों की मौत कैंसर के कारण हो जाती है और यह आंकड़ा साल दर साल निरंतर बढ़ रहा है.

दुनियाभर में बच्चों को कैंसर का शिकार होने से बचाया जा सके और उनमें कैंसर के लक्षणों का समय पर पता चल सके, इसी उद्देश्य से प्रतिवर्ष 15 फरवरी को ‘अंतरराष्ट्रीय बाल कैंसर दिवस’ मनाया जाता है. विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार कैंसर बच्चों में मृत्यु का एक प्रमुख कारण है. डब्ल्यूएचओ के मुताबिक वर्ष 2020 में 14 वर्ष आयु तक के 262281 बच्चों में कैंसर का पता चला था, जिनमें 45 फीसदी बच्चे अफ्रीका तथा दक्षिण पूर्व एशिया क्षेत्र के थे. डब्ल्यूएचओ के एक अनुमान के अनुसार प्रतिवर्ष 19 वर्ष आयु तक के करीब चार लाख बच्चों में कैंसर की पहचान की जाती है.

डब्ल्यूएचओ द्वारा वर्ष 2030 तक वैश्विक स्तर पर कैंसर से पीड़ित सभी बच्चों के लिए कम से कम 60 फीसदी जीवित रहने और पीड़ा को कम करने के लिए वर्ष 2018 में ‘ग्लोबल चाइल्डहुड कैंसर इनिशिएटिव’ की शुरुआत की गई थी. उच्च आय वाले अधिकांश देशों में 80 फीसदी उत्तरजीविता के साथ कैंसर से प्रभावित बच्चों के जीवित रहने की दर भिन्न होती है लेकिन निम्न और मध्यम आय वाले देशों में यह 20 फीसदी से भी कम होती है. प्रतिवर्ष विश्वभर में जितने बच्चों को कैंसर होता है, उनमें से करीब 25 फीसदी मामले भारत से होते हैं.

सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि जहां इलाज के बाद विकसित देशों में करीब 80 फीसदी बच्चे ठीक हो जाते हैं, वहीं भारत में यह दर केवल 30 फीसदी ही है. दरअसल भारत में विशेषकर ग्रामीण अंचलों में ऐसे बच्चों के अस्पताल तथा आधुनिक चिकित्सा सेवाओं तक पहुंचने की दर महज 15 प्रतिशत ही है.

एक रिपोर्ट के मुताबिक देशभर में कैंसर का इलाज करने वाले करीब दो सौ सेंटर हैं किंतु इनमें केवल 30 फीसदी कैंसर पीड़ित बच्चों का ही इलाज हो पाता है. बच्चों में भी कैंसर के मामले बढ़ने का एक बड़ा कारण प्रदूषित वातावरण के अलावा उनके रोजमर्रा के खाने-पीने की आदतों में बड़े स्तर पर जंक फूड का शामिल होना भी माना गया है, जिससे उनके शरीर की पोषण स्थिति कमजोर होने से उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है और वे आसानी से गंभीर बीमारियों की चपेट में आने लगते हैं.

टॅग्स :कैंसरकैंसर डाइट चार्ट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यस्तन एवं सर्वाइकल कैंसर की निःशुल्क जांच?, दिल्ली पुलिस मुख्यालय में 5वें CAPS शिविर का सफल आयोजन

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

स्वास्थ्यInternational Women's Day 2026: महिला दिवस के मौके पर तीस हजारी कोर्ट में कैंसर जागरूकता एवं स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?