लाइव न्यूज़ :

Blog: फुटबॉल हमें पसंद तो है, लेकिन इसके लिए कभी हमारी भावनाएं जगाई नहीं गईं

By सुमित राय | Updated: June 12, 2018 14:26 IST

हमें फुटबॉल पसंद तो है, लेकिन इसके लिए हमारे मन में कभी भी भावनाएं जागृत नहीं की गईं।

Open in App

भारतीय फुटबॉल टीम ने कप्तान सुनील छेत्री के दो गोल की बदौलत रविवार को मुंबई फुटबॉल एरेना में खेले गए फाइनल मुकाबले में केन्या को 2-0 से हराकर इंटरकॉन्टिनेंटल कप का खिताब अपने नाम कर लिया। यह बड़ा टूर्नामेंट जब शुरू हुआ तब देश में ज्यादातर लोगों को इसकी जानकारी नहीं थी। इसके बाद कप्तान सुनील छेत्री को सामने आना पड़ा और लोगों से मैच देखने और भारतीय टीम को सपोर्ट करने के लिए अपील करनी पड़ी।

ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि हमें फुटबॉल पसंद तो है, लेकिन इसके लिए हमारे मन में कभी भी भावनाएं जागृत नहीं की गईं। जुलाई में भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड का दौरा करेगी और दो महीने पहले से ही हर ऐड ब्रेक में इसके रोचक विज्ञापन दिखाए जा रहे हैं। जैसे- क्या इंग्लैंड की तेज स्विंग लेती गेंद को खेल पाएंगे कोहली, क्या भारत ले पाएगा इंग्लैंड से बदला, भिड़ंत बस इंग्लैंड के खिलाड़ियों से नहीं होगी। इस तरह के कई विज्ञापन दिखाए जा रहे हैं।

इंटरकॉन्टिनेंटल कप के पहले मैच में मुश्किल से 2 हजार लोग पहुंचे। इसके बाद सुनील छेत्री को हाथ जोड़ते हुए देशवासियों से अपील करनी पड़ी। उन्होंने लोगों से कहा आप हमारी निंदा करिए, हमें गलियां दीजिए, लेकिन प्लीज मैदान में आकर ये सब कीजिए। इस अपील में आश्चर्य करने वाली बात यह थी कि यह उस खेल के लिए करनी पड़ी, जिसे 200 से ज्यादा देश खेलते हैं और जिसे दुनिया का सबसे लोकप्रिय खेल का दर्जा प्राप्त है।

ऐसा नहीं है कि हमारा इंट्रेस्ट फुटबॉल देखने में नहीं है। यह बात तब सही साबित हो गई जब सुनील छेत्री के अपील के बाद मैच के सभी टिकट बिक गए और आयोजकों को टिकट सोल्ड आउट का बोर्ड लगाना पड़ा। इतना ही नहीं अगले मैच के दौरान ग्राउंड भी दर्शकों से खचाखच भरा नजर आया। अब हमें बताया ही नहीं जाता है कि फुटबॉल मैच का आयोजन कब किया जा रहा है तो हमें इसमें इंट्रेस्ट कैसे आएगा।

फुटबॉल के महाकुंभ 'फीफा वर्ल्ड कप 2018' का आगाज 14 जून से होगा, जो 15 जुलाई तक चलेगा। टूर्नामेंट में इस साल 32 टीमें हिस्सा ले रही हैं, लेकिन एक बार फिर भारतीय टीम को इसमें खेलने का मौका नहीं मिला। भारतीय टीम की बात की जाए तो उसे सिर्फ एक बार अंडर-17 वर्ल्ड कप में खेलने का मौका मिला। वो भी इसलिए क्योंकि साल 2017 में भारत को इस टूर्नामेंट को होस्ट करने का मौका मिला था और मेजबान टीम को टूर्नामेंट में डायरेक्ट एंट्री मिलती है।

अंडर-17 फुटबॉल वर्ल्ड कप भारत के लिए अच्छा मौका था, लेकिन इसके पब्लिसिटी और मार्केटिंग में ज्यादा काम नहीं किया गया। टूर्नामेंट के प्रसारण का अधिकार सोनी के पास था, एक रिपोर्ट के मुताबिक चैनेल ने लगभग 60 करोड़ रुपए की कमाई की थी। फीफा अंडर-17 वर्ल्ड कप के आयोजकों के पास अच्छे क्राउड तक पहुंचने का अच्छा मौका था, लेकिन अच्छा मैनेजमेंट न होने के कारण एक अच्छा मौका हाथ से निकल गया।

टॅग्स :सुनील छेत्रीफीफा विश्व कपफीफाफुटबॉल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया के शरण देने के प्रस्ताव को ठुकराकर स्वदेश रवाना ईरान की महिला फुटबॉल टीम खिलाड़ी, वीडियो

विश्वVIDEO: राजनीतिक उथल-पुथल के बीच ईरान की महिला फुटबॉल टीम ने एशियन कप में इस्लामिक शासन का राष्ट्रगान गाने से किया इनकार

क्रिकेटVIDEO: फुटबॉल स्टार हालांड ने शुभमन गिल को दिया खास तोहफा, देखें वीडियो

भारतलियोनेल मेस्सी को अपने इंडिया टूर के लिए कितने पैसे मिले? ऑर्गनाइज़र ने खर्च का दिया ब्यौरा

भारतमीटिंग के लिए ₹1 करोड़: लियोनेल मेस्सी के कड़ी सुरक्षा वाले दिल्ली दौरे की अंदर की कहानी

फुटबॉल अधिक खबरें

फुटबॉलसीरिया ने भारत पर 3-0 की जीत के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल कप 2024 जीता

फुटबॉलFIFA World Cup 2026 schedule: 48 टीम, 104 मैच, तीन देश और 16 शहर, फीफा विश्व कहां देख सकते हैं लाइव, यहां जानिए कब, कहाँ देखना है...

फुटबॉलIndia vs Syria AFC Asian Cup: 1984, 2011 2019 और 2024 नॉकआउट में जगह नहीं बना सका भारत, इंतजार और लंबा, सीरिया से 0- 1 से हारकर भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर

फुटबॉलFIFA World Cup Qualifier: फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर फुटबॉल मैच में कतर की जीत का सिलसिला जारी, भारत को 3-0 से हराया

फुटबॉलक्रिस्टियानो रोनाल्डो सऊदी अरब के क्लब से मिले 1693 करोड़ के ऑफर पर फिर कर सकते हैं विचार, जनवरी में मैनचेस्ट यूनाइटेड छोड़ने की आशंका