लाइव न्यूज़ :

Virat Kohli IND vs PAK: युवाओं के लिए तो पाठशाला हैं विराट कोहली?, क्रिकेट का हर दीवाना शतक के लिए दुआ कर रहा था...

By लोकमत समाचार सम्पादकीय | Updated: February 24, 2025 18:07 IST

Virat Kohli IND vs PAK: 43 वें ओवर की तीसरी गेंद से पहले भारत को जीत के लिए 2 रनों की जरूरत थी और विराट कोहली को वन डे में अपना 51 वां शतक पूरा करने के लिए चार रन चाहिए थे.

Open in App
ठळक मुद्देजीत नहीं बल्कि पूरे देश के लिए जश्न बन जाता है. क्रिकेट का हर दीवाना विराट के शतक के लिए दुआ कर रहा था. भारत की जीत और पाकिस्तान की हार से ज्यादा विराट कोहली की चर्चा होने लगी.

Virat Kohli IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मुकाबले का जब 43 वां ओवर चल रहा था तब ओटीटी के केवल एक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर ही 66 करोड़ से ज्यादा लोग मैच देख रहे थे. दूसरे चैनलों का आंकड़ा इसमें शामिल नहीं है. भारत की जीत पक्की हो चुकी थी और भारतीय फैंस कुलांचे भर रहे थे. जीत पाकिस्तान के खिलाफ हो तो वह जीत नहीं बल्कि पूरे देश के लिए जश्न बन जाता है. 43 वें ओवर की तीसरी गेंद से पहले भारत को जीत के लिए 2 रनों की जरूरत थी और विराट कोहली को वन डे में अपना 51 वां शतक पूरा करने के लिए चार रन चाहिए थे.

क्रिकेट का हर दीवाना विराट के शतक के लिए दुआ कर रहा था. यहां तक कि पैवेलियन में बैठे कप्तान रोहित शर्मा भी छक्का मारने का इशारा कर रहे थे. 43 वें ओवर की उस तीसरी गेंद पर विराट ने जबर्दस्त चौका लगाया और उनके शतक के साथ ही भारत की जीत और पाकिस्तान की हार से ज्यादा विराट कोहली की चर्चा होने लगी. तारीफों के पुल बांधे जाने लगे.

दरअसल 2023 के बाद वनडे में उन्होंने कोई शतक नहीं लगाया था. 36 साल के इस धांसू नौजवान को लेकर कुछ आलोचक तो यहां तक कहने लगे थे कि विराट का वक्त अब खत्म हो चला है लेकिन विराट ने उन सभी को बता दिया कि बंदे में अभी ढेर सारा और कई वर्षों का खेल बाकी है. दरअसल हम विराट के व्यक्तित्व को देखें, उनके अंदाज को देखें, उनके परिश्रम, लगन और समर्पण को देखें तो युवाओं के लिए उन्हें एक पाठशाला के रूप में देख सकते हैं. केवल क्रिकेट खेल रहे युवा खिलाड़ियों के लिए ही नहीं बल्कि जीवन के हर क्षेत्र में युवाओं के लिए वे प्रेरणा की तरह हैं.

सबसे पहले तो उनकी फिटनेस पर गौर करिए! जब 25 साल के शुभमन गिल के साथ वे दौड़ रहे थे तब उनकी रफ्तार शुभमन से ज्यादा दिख रही थी और उनकी सांसें भी नहीं फूल रही थीं. जरा सोचिए कि 36 साल की उम्र में 25 साल के युवा से भी ज्यादा शारीरिक क्षमता बनाए रखने के लिए वे क्या-क्या करते होंगे! विराट दिल्ली के हैं और दिल्ली खाने वालों का शहर है.

विराट को छोले-भटूरे बेहद पसंद हैं लेकिन फिटनेस की खातिर उन्होंने वर्षों से उस ओर देखा तक नहीं. विराट की तरह हर युवा को यह समझना होगा कि स्वास्थ्य से बड़ी न कोई शक्ति होती है और न जमा पूंजी!  विराट से दूसरी बड़ी बात जो सीखी जा सकती है, वह है खुद पर भरोसा. जब उनके आलोचक गला फाड़ रहे थे तब उन्होंने एक बार भी किसी का प्रतिकार नहीं किया.

वे कहते हैं कि बाहर की आवाज को वे अपने भीतर प्रवेश नहीं करने देते हैं. यह स्थिति प्राप्त करना साधना की उच्चतम अवस्था पर पहुंचना है. यह कोई सहज काम नहीं है. कोई भी व्यक्ति परिपूर्णता तभी प्राप्त करता है जब वह क्षमता, कौशल, रणनीति और चीते की चपलता जैसे गुणों से सुसज्जित होता है. वह लक्ष्य केंद्रित हो जाता है और लक्ष्य की प्राप्ति के लिए अपने सारे  सद्गुणों को एकाकार कर लेता है.

आज के दौर में विराट कोहली इन सारे गुणों के प्रतिमान हैं. खेल तो वास्तव में इन गुणों की अभिव्यक्ति का माध्यम है. विराट की विशालता पर जय-जयकार करना जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी है कि हमारे युवा विराट कोहली को न केवल आदर्श मानें बल्कि उनकी तरह खुद को स्वस्थ, क्षमता, कौशल और कला से परिपूर्ण भी बनाएं. सफलता की सीढ़ी यही होती है. 

टॅग्स :विराट कोहलीपाकिस्तान क्रिकेट टीमटीम इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्रिकेटIndia tour of Zimbabwe 2026: लो जी नोट कर लो डेट?, जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 मैच की टी20 सीरीज, जानें शेयडूल

क्रिकेटRCB vs CSK Tickets 2026: आज से बुकिंग LIVE! फ्री मेट्रो और एंट्री के नए रूल्स

क्रिकेट अधिक खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

क्रिकेटRR vs MI Match Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच प्रीव्यू, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला