लाइव न्यूज़ :

Team India T20 World Cup 2024: क्रिकेट प्रेमियों के दिल में उत्साह और उमंग की लहर, धैर्य और लगन से लहराया सफलता का एक और परचम

By लोकमत समाचार सम्पादकीय | Updated: July 1, 2024 05:31 IST

Team India T20 World Cup 2024: विकेट पतन ओवरों के साथ होते रहे, लेकिन बल्लेबाजों का संयम नहीं टूटा और न ही घबराहट को टीम के बीच आने दिया.

Open in App
ठळक मुद्देकप्तान रोहित शर्मा का विकेट खोने के बाद भी धैर्य का परिचय जारी रखा.टीम अपना स्कोर 176 तक पहुंचाने में सफल रही. चुनौतीपूर्ण आंकड़े तक पहुंचने में हर खिलाड़ी ने अपना योगदान दिया.

Team India T20 World Cup 2024: भारत ने टी-20 विश्व कप दूसरी बार जीत कर न केवल देश-विदेश के क्रिकेट प्रेमियों के दिल में एक उत्साह और उमंग की लहर पैदा कर दी है, बल्कि अपनी विजय कहानी लिखते समय युवा पीढ़ी को नए प्रेरक संदेशों की श्रृंखला भी दे दी है. उनसे वह अपने जीवन के कठिन समय में लक्ष्यों को पाने के लिए बहुत कुछ सीख सकते हैं. शनिवार को फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम जब पहले बल्लेबाजी कर रही थी, तब आरंभ में ही उसने अपने कप्तान रोहित शर्मा का विकेट खोने के बाद भी धैर्य का परिचय जारी रखा.

विकेट पतन ओवरों के साथ होते रहे, लेकिन बल्लेबाजों का संयम नहीं टूटा और न ही घबराहट को टीम के बीच आने दिया. इसी कारण टीम अपना स्कोर 176 तक पहुंचाने में सफल रही. इस चुनौतीपूर्ण आंकड़े तक पहुंचने में हर खिलाड़ी ने अपना योगदान दिया और हड़बड़ी से बचने का प्रयास किया. हालांकि पहले बल्लेबाजी का निर्णय लेकर गिरते हुए विकेट से टीम दबाव में मानी जा सकती है, किंतु यह परिस्थिति किसी भी खिलाड़ी ने झलकने नहीं दी. इसके बाद जब गेंदबाजी का अवसर आया तो अच्छी शुरुआत से आत्मविश्वास पैदा हुआ, लेकिन आखिरी दौर से कुछ पहले टीम एक बार फिर दबाव में आ गई.

मुकाबले पर आंखें गड़ाए क्रिकेट प्रेमियों की चिंताएं बढ़ गईं. मगर मैदान पर सामने आ रही हर चुनौती से बेपरवाह खिलाड़ियों ने अपने सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन पर ध्यान दिया. यही कारण रहा कि हाथ से जाता हुआ मैच दोबारा भारत की मुट्ठी में आ गया और सभी के प्रयासों से जीत की दहलीज पार करने में सफलता मिल गई.

इस कोशिश में टीम भावना ने किसी को हताश नहीं होने दिया और किसी के प्रयासों को नजरअंदाज नहीं किया गया. निश्चित ही यही आज के दौर में सफलता पाने का मूल मंत्र भी है. इन दिनों असफलता और निराशा के दौर से अनेक लोग गुजर रहे हैं. विशेष रूप से मुश्किलों में युवा किसी भी तरह का अतिवादी कदम उठाने के लिए तैयार रहते हैं.

किंतु इस तरह की सफलता उनके लिए एक सीख है. अतीत को देखा जाए तो भारतीय टीम ने अलग-अलग फार्मेट के विश्व कप लंबे-लंबे अंतराल के बाद जीते हैं. यहां तक कि कुछ खिलाड़ी टीम के कोच तक बन गए. किंतु उनका जीत पाने का जज्बा कम नहीं हुआ. हर एक का अपना प्रयास अपनी जगह जारी रहा.

किसी के टीम से हटने या शामिल होने पर अपने लक्ष्य को भटकने नहीं दिया और मैदान पर उसे सामूहिक बना दिया. जीवन की चुनौतियों और परेशानियों में इधर-उधर भटकने से बेहतर सही राह पर सीधे चलते रहना है. लक्ष्य पर नजर रखते हुए अपने प्रयास जारी रखना है. सामान्यत: सफलता चमत्कार जैसी दिखती है.

लेकिन उसके पीछे धीरज और आत्मविश्वास खड़े रहते हैं. विश्व कप जीतकर भारतीय क्रिकेट टीम ने देशवासियों को खुशियां तो दी ही हैं, साथ ही किंचित असफलताओं से निराश-हताश होने वाले लोगों के लिए बहुत कुछ सीखने का अवसर भी दिया है. यह जीत लक्ष्य पाने का अटूट प्रयास, धैर्य के साथ विश्वास और लगन के साथ आत्मविश्वास का संदेश देती है.  

टॅग्स :आईसीसी टी20 वर्ल्ड कपटीम इंडियादक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीमआईसीसीबीसीसीआईरोहित शर्मा
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

क्रिकेटRR vs MI Match Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच प्रीव्यू, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्रिकेट अधिक खबरें

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

क्रिकेट200 रन के साथ नंबर-1 वैभव?, rcb के खिलाफ तबाही, विराट कोहली ने सूर्यवंशी के लिए लिखा खास संदेश?

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन