लाइव न्यूज़ :

सुनील गावस्कर का कॉलम: आईपीएल प्लेऑफ के लिए चौथे टीम के लिए जोरदार संघर्ष

By सुनील गावस्कर | Updated: May 4, 2019 09:46 IST

आईपीएल-12 के लीग दौर का यह निर्णायक चरण है जिसमें तीन टीमें प्ले ऑफ में पहुंच चुकी हैं। चौथे स्थान के लिए जोरदार जद्दोजहद जारी है।

Open in App

आईपीएल-12 के लीग दौर का यह निर्णायक चरण है जिसमें तीन टीमें प्ले ऑफ में पहुंच चुकी हैं। चौथे स्थान के लिए जोरदार जद्दोजहद जारी है। हैदराबाद और कोलकाता को जीत के साथ अपना नेट रनरेट भी बेहतर करनी की जरूरत होगी। यदि सनराइजर्स क्वालिफाई नहीं कर पाते हैं तो इसके लिए वह स्वयं जिम्मेदार रहेंगे। न केवल उन्होंने जीत के अवसर गंवाए बल्कि उनकी चयन प्रक्रिया में खामियां रहीं।

यह सच है कि टीम को जॉन बेयरस्टो और डेविड वॉर्नर जैसे धुरंधरों की कमी खल रही है। लेकिन जब वे इस बात को अच्छी तरह से जान रहे थे तो उन्हें इनका विकल्प पहले ही तैयार रखना चाहिए था। यह बात भी उतनी ही सच है कि पिछले अनेक वर्षों से लगातार शानदार प्रदर्शन के साथ 500 से अधिक रन बनाने वाले वॉर्नर जैसे स्टार का विकल्प ढूंढना आसान नहीं होता। उनकी अनुपस्थिति का असर घरेलू टीम पर भी पड़ा जिसके चलते उन्हें ऑफ फॉर्म खिलाड़ियों को उतारना पड़ा।

कोलकाता नाइट राइडर्स ने लगातार छह हार के बाद शानदार वापसी की। इसके लिए उन्हें आंद्रे रसेल को बल्लेबाजी क्रम में ऊपर भेजना पड़ा। वेस्टइंडीज के इस तूफानी बल्लेबाज ने टीम की सफलता में अहम योगदान दिया।

दिल्ली कैपिटल्स ने बारहवें सीजन में एक टीम भावना की शानदार मिसाल कायम की है। युवा और अनुभवी खिलाड़ियों से लैस इस टीम को इस बार खिताब का दावेदार भी माना जा रहा है। टीम ने शिखर धवन और ईशांत शर्मा जैसे अनुभवी खिलाड़ियों का बेहतर ढंग से इस्तेमाल किया है। कुल मिलाकर क्रिकेट प्रेमियों के लिए सप्ताह का समापन रोमांचक ढंग से होगा।

टॅग्स :आईपीएल 2019सुनील गावस्करइंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट209 रन नहीं बचा सके गेंदबाज, सुनील गावस्कर ने कहा-सीएसके और धोनी को सोचना पड़ेगा, बॉलिंग में क्यों हो रहे फेल?, हर मैच में बनाना होगा 230 रन?

क्रिकेटIPL 2026: मुंबई इंडियंस की टीम में शामिल हुए जसप्रीत बुमराह, केकेआर के खिलाफ 'बूम-बूम' बुमराह का बरसेगा कहर

क्रिकेटआईपीएल इतिहास में दूसरी बार?, सभी 10 टीम के कप्तान भारतीय, देखिए पूरी सूची?

क्रिकेट‘PAK खिलाड़ियों को दी जाने वाली फीस उन लोगों की मदद करती है जो भारतीयों को मार रहे हैं’: सुनील गावस्कर ने सनराइजर्स लीड्स द्वारा अबरार अहमद को साइन किए जाने पर कहा

क्रिकेटIPL 2026: 28 मार्च से शुरू होगी दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग IPL, जल्द ही घोषित किया जाएगा शेड्यूल

क्रिकेट अधिक खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो