लाइव न्यूज़ :

टीम संयोजन पर पुनर्विचार की जरूरत, वीवीएस लक्ष्मण का कॉलम

By वीवीएस लक्ष्मण | Updated: March 14, 2021 18:27 IST

इंग्लैंड की जीत में सही सतह पर बेहतरीन पेस का इस्तेमाल तथा योजनाओं के उचित क्रियान्वयन के अलावा टीम इंडिया से भी सहयोग मिला.

Open in App
ठळक मुद्देमेहमान पहले ही टेस्ट सीरीज की करारी हार से काफी हिल चुकी है.विश्व की श्रेष्ठ टीम के साथ पहला मुकाबला खेल रहे हैं तो आपको भी उतनी ही मजबूत टीम उतारनी चाहिए.मेरी नजर में फॉर्म में चल रहे रोहित शर्मा की अनदेखी नहीं करनी चाहिए थी.

इसमें कोई संदेह नहीं कि शुक्रवार की रात खेले गए पहले टी-20 में इंग्लैंड ने अपनी ख्याति के अनुरूप शानदार जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की.

मेहमान पहले ही टेस्ट सीरीज की करारी हार से काफी हिल चुकी है. इंग्लैंड की जीत में सही सतह पर बेहतरीन पेस का इस्तेमाल तथा योजनाओं के उचित क्रियान्वयन के अलावा टीम इंडिया से भी सहयोग मिला. जब आप विश्व की श्रेष्ठ टीम के साथ पहला मुकाबला खेल रहे हैं तो आपको भी उतनी ही मजबूत टीम उतारनी चाहिए.

शिखर धवन और केएल राहुल बतौर ओपनर उतारने का फैसला प्रशंसनीय है, लेकिन मेरी नजर में फॉर्म में चल रहे रोहित शर्मा की अनदेखी नहीं करनी चाहिए थी. मैं चाहूंगा कि रोहित की टीम में वापसी जल्द से जल्द  हो. मेरी नजर में टीम का गेंदबाजी संयोजन भी ठीक नहीं था.

हार्दिक पंड्या ने जरूरी गेंदबाजी की शुरुआत की लेकिन मेरी नजर में तीसरे स्पिनर के बजाय अतिरिक्त सीमर को मौका दिया जाना चाहिए था. हालांकि टॉस के समय ओस नहीं थी लेकिन मैच के आगे बढ़ने के साथ ही दोनों कप्तान ओस को लेकर सावधानी बरत रहे थे. यह विकेट टेस्ट के लिए इस्तेमाल की गई सूखी विकेट से बिल्कुल भिन्न थी, लिहाजा अतिरिक्त स्पिनर को शामिल करना पूरी तरह गलत फैसला था.

बल्लेबाजी के दौरान भारत के एप्रोच से मैं अचंभित हूं. सभी के लिए एक जैसी टेम्प्लेट नहीं हो सकती. खासतौर से पॉवरप्ले में एक परंपरागत दृष्टिकोण नहीं अपनाया जा सकता. यही बात इंग्लैंड के प्रभावशाली तेज आक्रमण के खिलाफ विफल रही. आर्चर और वुड ने लगातार 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी कर भारतीय टॉप ऑर्डर को ध्वस्त किया. 

पॉवरप्ले में तीन विकेट गंवाने के बाद वापसी करना लगभग कठिन हो  जाता है. श्रेयस अय्यर ने जरूर एक छोर से मोर्चा संभाले रखा. हालांकि वह बहुत ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मुकाबले नहीं खेले हैं लेकिन उन्होंने लीग में अपने अनुभव को भुनाया. भारतीय टीम में वापसी करने क्षमता है जो वह हाल में बार-बार साबित भी कर चुकी है. लेकिन इंग्लैंड के शानदार प्रदर्शन को  देखते हुए विराट एंड कंपनी को अपने प्रदर्शन में उल्लेखनीय सुधार की आवश्यकता है.

टॅग्स :विराट कोहलीरोहित शर्माभारतीय क्रिकेट टीमइंग्लैंड क्रिकेट टीम
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटलगातार 4 हार और जसप्रीत बुमराह ने 5 मैच में नहीं लिए कोई विकेट?, क्या मुंबई इंडियंस में सबकुछ ठीक नहीं, पूर्व स्टार खिलाड़ी ने खड़े किए सवाल?

क्रिकेट2025 से लेकर अब तक लक्ष्य का पीछा करते हुए 11 में से 9 मैच जीते, मुंबई इंडियन्स के खिलाफ लगातार 3 मैच में मारी बाजी, पंजाब किंग्स ने घर में घुसकर मारा?

क्रिकेटदुश्मन से प्यार और अपनों से तकरार?, राहुल-पंत से बहस और किंग कोहली से हंसी-मजाक, वाह रे संजीव गोयनका?, तस्वीरें और वीडियो वायरल

क्रिकेटडोसा-इडली-सांभर-चटनी गाने पर बवाल?, बीसीसीआई से शिकायत, आरसीबी से क्यों चिढ़े सीएसके फैंस?, वीडियो

क्रिकेटघुटना पूरी तरह से ठीक नहीं?, क्या अगले मैच में नहीं खेलेंगे विराट कोहली, जानें क्या कहा?

क्रिकेट अधिक खबरें

क्रिकेटCSK के खिलाफ अभिषेक शर्मा की 15 गेंदों में फिफ्टी पर SRH की मालकिन काव्या मारन का अनमोल रिएक्शन वायरल | VIDEO

क्रिकेट15 गेंदों में फिफ्टी, अभिषेक शर्मा ने CSK के गेंदबाज़ों की उड़ाई धज्जियां

क्रिकेटRCB vs DC: आखिरी ओवर में डेविड मिलर के कमाल ने दिल्ली कैपिटल्स को दिलाई 6 विकेट से जीत

क्रिकेटआखिरी ओवर में 6,6,4... मिलर ने पलटा हारा हुआ मैच, फैंस रह गए हैरान

क्रिकेटRCB vs DC: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में आरसीबी टीम ने क्यों पहनी है 'ग्रीन जर्सी'?