लाइव न्यूज़ :

हर्षा भोगले का कॉलम: हार्दिक पंड्या के पास क्रिकेट की अपनी किताब

By हर्षा भोगले | Updated: May 5, 2019 11:48 IST

जब हार्दिक पंडया बल्लेबाजी कर रहे होते हैं, मैं अपने काम रोक देता हूं। गेंद उनके बल्ले पर लगकर ऐसे लौटती हो जैसे कोई इंजन चल रहा हो।

Open in App

आईपीएल में जबकि हर किसी की नजरें बड़े शॉट लगाने वाले बल्लेबाजों पर टिकी होती है, मेरा ध्यान कुछ ऐसे बल्लेबाजों ने खींचा है, जिन्होंने आखिरी ओवरों में आक्रामक बल्लेबाजी को नया आयाम दिया है। यहां तक कि पिछले आईपीएल के मुकाबले इस बार ये खिलाड़ी आखिरी तीन ओवरों में 50 से अधिक रन दो बार से ज्यादा बना चुके हैं। और ऐसा सिर्फ स्टार खिलाड़ियों की वजह से ही नहीं है, बल्कि हर टीम के पासऐसा करने के लिए सहयोगी बल्लेबाज हैं।

मगर जब हार्दिक पंडया बल्लेबाजी कर रहे होते हैं, मैं अपने काम रोक देता हूं। गेंद उनके बल्ले पर लगकर ऐसे लौटती हो जैसे कोई इंजन चल रहा हो। आप ऐसा ही अन्य बल्लेबाजों के लिए भी कह सकते हैं, खासकर आंद्रे रसेल के लिए जो कोलकाता के लिए ऐसी ही भूमिका निभाते हैं। मगर जहां रसेल गेंद पर निर्दयी होकर प्रहार करते हैं, हार्दिक की बल्लेबाजी में सहजता दिखती है।

रसेल शॉट लगाते वक्त अपने शरीर को झोंक देते हैं। शरीर के हर हिस्से को। वह जब भी छक्का लगाते हैं, लगता है जैसे उनका बल्ला कुल्हाड़ी बन गया है और वो जंगल काटने के मिशन पर हैं। इस आईपीएल में अन्य बल्लेबाजों की तुलना में रसेल को रोकने के लिए रणनीति बनाने में टीमों का अधिक समय खर्च हो रहा है।

हालांकि रसेल का पूरा सम्मान है, लेकिन हार्दिक उनसे अधिक पतले हैं और आकर्षक शॉट खेलते नजर आ रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि जैसे हेलीकॉप्टर शॉट को एक और बल्ला मिल गया है। और ये धोनी के शॉट से अलग है। हार्दिक इस हेलीकॉप्टर शॉट को मिड विकेट पर खेलने की क्षमता रखते हैं। इसके लिए कोण खोजना मुश्किल होता है और फील्ड की सजावट करना भी।

बेशक अन्य बल्लेबाजों की तरह ही वे भी लगेसाइड पर अधिक शॉट लगाना पसंद करते हैं क्योंकि इस हिस्से में अधिक ताकत से शॉट लगाया जा सकता है। मगर प्वाइंट पर खेले गए उनके शॉट भी बेहद शानदार होते हैं।

इस बात में भी कोई संदेह नहीं है कि इस सीजन में स्पिनरों को कोई भी हार्दिक से बेहतर नहीं खेल सका है। हार्दिक को बस अपनी असाधारण क्षमताओं पर ध्यान केंद्रित करते हुए आगे बढ़ना होगा। अगर वह चाहेंगे तो कई नए मुकाम हासिल करेंगे। वह ऐसे दुर्लभ खिलाड़ी हैं जिनके पास क्रि केट की अपनी किताब है लेकिन उन्हें मिली सफलता उनके चुने हुए विकल्पों पर निर्भर करेगी।

टॅग्स :हार्दिक पंड्याआंद्रे रसेलमुंबई इंडियंसकोलकाता नाइट राइडर्सआईपीएल 2019इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्रिकेटDC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी जीत, MI को घर में दी मात!

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्रिकेट अधिक खबरें

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट