लाइव न्यूज़ :

हर्षा भोगले का ब्लॉग: सैमसन के शतक पर लिख सकता हूं पूरा अध्याय

By हर्षा भोगले | Updated: April 1, 2019 19:13 IST

आखिरी पल के रोमांच तक चले मुकाबलों के बीच आईपील के इस सीजन की धीमी और नीरस शुरुआत की बात अब बेमानी हो चुकी है।

Open in App

(हर्षा भोगले)आखिरी पल के रोमांच तक चले मुकाबलों के बीच आईपील के इस सीजन की धीमी और नीरस शुरुआत की बात अब बेमानी हो चुकी है। अतीत का बोझ कई बार हमें वर्तमान के बारे में सोचने से रोक देता है और जो लोग टी-20 क्रि केट की आलोचना करते हैं, उनसे मैं कहना चाहता हूं कि आप इस प्रारूप के रोजाना के रोमांच का लुत्फ उठाने से खुद को महरूम कर रहे हैं।

आंद्रे रसेल, डेविड वार्नर और एबी डीविलियर्स ने आईपीएल के इस सीजन को अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी की चमक से चकाचौंध किया है और मैं ऋषभ पंत व पृथ्वी शॉ की क्षमताओं से भी अभिभूत हैं। इस प्रारूप में आप कोई कदम पीछे नहीं खींच सकते।

इस बेखौफ युवा पीढ़ी ने इस बात को दिल से स्वीकार किया है और उनके प्रदर्शन में ये स्वाभाविकता नजर भी आती है। हालांकि गेंदबाजों के लिए ऐसे हालात मुश्किल खड़ी कर देते हैं, लेकिन जो श्रेष्ठ है, वो कोई रास्ता निकाल ही लेते हैं।

राशिद खान के दो विकेट हों या दबाव के क्षणों में आरसीबी की विस्फोटक बल्लेबाजी के खिलाफ जसप्रीत बुमराह के दो ओवर। या फिर दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के मैच में पारी के अंत में कुलदीप यादव के दो बेहतरीन ओवर।

वैसे तो ये मैच नाटकीयता से भरपूर रहा लेकिन मेरा ध्यान एक लम्हे ने जीता। जब हम सोच रहे थे कि इस दुनिया में आंद्रे रसेल को किस तरह रोका जा सकता है तो कैगिसो रबादा ने अतुलनीय गेंदबाजी से इस सवाल का जवाब तलाश लिया। मिडिल स्टंप पर फेंकी गई रबादा की वो यॉर्कर गेंद इस टूर्नामेंट का यादगार पल बन गई।

मुझे रबादा को गेंदबाजी करते देखना पसंद है। इस दौरान वो एक मुश्किल पेशे की चुनौतियों का सहजता से सामना करने की कोशिश करते दिखते हैं। और मैं सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ संजू सैमसन के शतक पर पूरा अध्याय लिख सकता हूं।

ऐसे में जब टी-20 क्रि केट में ताबड़तोड़ गति से घटनाएं होती हैं जब संजू बल्लेबाजी करते हैं तो मानो वक्त धीमा हो जाता है और कई बार तो रु क सा जाता है। वह स्टाइलिश हैं और बिल्कुल भी जल्दबाजी में नहीं दिखते। न ही उनके शॉट किसी ताकतवर शरीर से निकले होते हैं। मगर उनकी बल्लेबाजी का लुत्फ उठाने का मौका मिलना अद्भुत है।

टॅग्स :संजू सैमसनइंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)आईपीएल 2019राजस्थान रॉयल्सकगिसो रबादासनराइज़र्स हैदराबाद
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

क्रिकेट अधिक खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट