लाइव न्यूज़ :

हर्षा भोगले का कॉलम: मुंबई के पास सभी विभागों में मैच विजेता

By हर्षा भोगले | Updated: May 7, 2019 10:44 IST

यह बेहद शानदार है कि आईपीएल इतिहास की दो सबसे सफल टीमें पहले क्वालिफायर में आमने—सामने होंगी। बेशक ये दोनों बेहतरीन टीमें हैं, लेकिन साथ ही 14 मुकाबलों के बाद ये थकी हुईं भी हैं।

Open in App

यह बेहद शानदार है कि आईपीएल इतिहास की दो सबसे सफल टीमें पहले क्वालिफायर में आमने—सामने होंगी। बेशक ये दोनों बेहतरीन टीमें हैं, लेकिन साथ ही 14 मुकाबलों के बाद ये थकी हुईं भी हैं। यहां ये याद रखना होगा कि दोनों टीमों ने पांच मई को अपना मैच खेला है और फिर यात्रा भी की है। दोनों टीमें विपरीत परिस्थितियों में खेलकर चेपक की धीमी पिच पर खेलने उतरेंगी।

चेन्नई की टीम अपने आखिरी छह मुकाबलों में से चार में हार चुकी है। अहम खिलाड़ी या तो लय में नहीं हैं, या चोटिल हैं। टीम कुछ ही मैच विजेताओं पर निर्भर है। मगर यह नहीं भूलना चाहिए कि ये वही चेन्नई की टीम है जो आखिरी कुछ मैचों तक पूरे दबदबे के साथ प्रदर्शन कर रही थी।

मैं ये पहले भी कई बार कह चुका हूं, लेकिन चेन्नई के साथ यह सच्चाई है कि धोनी के साथ ये टीम रास्ता तलाश ही लेती है। और अब फाफ डु प्लेसिस की फॉर्म टीम के लिए बेहद कारगर साबित होगी। अगर चेन्नई को किसी टीम से चिंतित होने की जरूरत है तो वो मुंबई की टीम है जो हर तरह से उसे टक्कर देने की क्षमता रखती है।

हालिया मैचों में मुंबई के अहम खिलाड़ियों ने लय हासिल कर ली है और सभी विभागों में उसके पास मैच विजेता हैं। ये सभी बातें नॉकआउट चरण में बेहद अहम साबित होती हैं। 26 अप्रैल को ही मुंबई ने चेन्नई की टीम को अपनी ताकत का अहसास कराया था और इससे टीम निश्चित ही विश्वास से भरी होगी।

हालांकि चेन्नई में खेलने का मंत्र पिच और उसके धीमेपन के हिसाब से खुद को ढालना है। अगर ओस की समस्या नहीं है तो पहले बल्लेबाजी करना फायदेमंद होगा क्योंकि दूसरी पारी में पिच और धीमी होती जाएगी। दोनों टीमों के गेंदबाजी आक्रमण के पास पिच का फायदा उठाने की क्षमता है। मगर मुझे लगता है कि मुंबई की बल्लेबाजी अधिक बेहतर है। मगर यह बड़ा मुकाबला है, जिसमें दबाव भी भरपूर होगा। ऐसे में अपने जोखिम पर ही कोई अनुमान लगाएं। (टीसीएम)

टॅग्स :आईपीएल 2019इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)मुंबई इंडियंसचेन्नई सुपर किंग्स
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

क्रिकेट अधिक खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली