लाइव न्यूज़ :

अयाज मेमन का कॉलम: कौन खेलेगा मुंबई इंडियंस के खिलाफ

By अयाज मेमन | Updated: November 8, 2020 07:58 IST

सनराइजर्स ने आरसीबी के खिलाफ अंतिम ओवर में जीत दर्ज की। इस जीत में विलियम्सन का ठंडा दिमाग तथा होल्डर का अनुभव काम आया।

Open in App
ठळक मुद्दे दिल्ली अंतिम छह में से पांच लीग मुकाबलों में हारी।पहले क्वालिफायर में मुंबई के 201 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली ने खाता खोलने से पहले ही तीन विकेट गंवा दिए थे।दिल्ली को सनराइजर्स के आक्रामक और महत्वाकांक्षी कप्तान वार्नर का सामना करना है।

टी-20 प्रारूप में किसी टीम के विजेता बनने का अनुमान लगाना गलत है। कई बार लगता है कि अनुमान सही है लेकिन वैसा नहीं होता। बहरहाल, रविवार को सनराइजर्स और दिल्ली के बीच खेलेजानेवाले क्वालिफायर-2 से दूसरा फाइनलिस्ट निश्चित हो जाएगा। आईपीएल के आरंभिक चरण में दिल्ली की टीम का प्रदर्शन ठीक था, जबकि सनराइजर्स हर मुकाबले में गलती कर रहे थे। 

स्पर्धा के मध्य में स्थिति बदल गई। लीग चरण के अंत में लग रहा था कि दिल्ली की टीम मुंबई इंडियंस के लिए पर्याय बनकर रहेगी लेकिन अंतिम पखवाड़े में दिल्ली की टीम का प्रदर्शन लगातार खराब होता रहा और वह 14 अंकों पर ही जम गई। अंकतालिका में दूसरा स्थान हासिल कर आखिरकार दिल्ली ने प्लेऑफ में प्रवेश पा ही लिया। लेकिन टीम का प्रदर्शन गुणवत्तापूर्ण नहीं कहा जा सकता। 

दिल्ली अंतिम छह में से पांच लीग मुकाबलों में हारी। पहले क्वालिफायर में मुंबई के 201 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली ने खाता खोलने से पहले ही तीन विकेट गंवा दिए थे। पंत, रहाणे और शॉ संघर्ष करते नजर आए। जिससे अय्यर और स्टोइनिस दबाव में आ गए। दूसरी और सनराइजर्स की स्थिति एकदम विपरीत रही। सनराइजर्स ने मुंबई को दस विकेट से हराया। 

सनराइजर्स ने आरसीबी के खिलाफ अंतिम ओवर में जीत दर्ज की। इस जीत में विलियम्सन का ठंडा दिमाग तथा होल्डर का अनुभव काम आया। अब सनराइजर्स फाइनल के लिए दावेदार है। हालांकि टीम की बल्लेबाजी कप्तान वार्नर पर निर्भर करती है। होल्डर के आने से टीम अधिक तगड़ी लगती है। 

राशिद खान का प्रदर्शन भी अच्छा है। मुंबई इंडियंस ने जहां टीम में अधिक बदलाव नहीं किए, जबकि सनराइजर्स को चोटों का सामना करना पड़ा। दिल्ली की टीम भी संतुलित लगती है। दिल्ली को सनराइजर्स के आक्रामक और महत्वाकांक्षी कप्तान वार्नर का सामना करना है।

टॅग्स :ऋषभ पंतराशिद खानश्रेयस अय्यरदिल्ली कैपिटल्ससनराइजर्स हैदराबादIPL 2020
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्रिकेटDC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी जीत, MI को घर में दी मात!

क्रिकेट अधिक खबरें

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्रिकेटरोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए IPL में धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा