लाइव न्यूज़ :

अयाज मेमन का कॉलम: भारतीय टेस्ट इतिहास की सबसे करारी हार

By अयाज मेमन | Updated: December 20, 2020 09:59 IST

चार मैचों की सीरीज में भारतीय टीम अब 0-1 से पिछड़ गई है। दोनों टीमों के बीच दूसरा मुकाबला 26 दिसंबर (बॉक्सिंग डे) से मेलबर्न में खेला जाएगा...

Open in App

खेल में कुछ रोमांचक हार होती है तो कुछ शर्मनाक. एडिलेड टेस्ट में शनिवार को भारत को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा. भारतीय टेस्ट क्रिकेट के इतिहास की ऐसी हार जिसे हम भूलना चाहेंगे.

जब खेल शुरू हुआ तो हम जीत के दावेदार थे. लेकिन कुछ ही ओवरों में टीम ताश के पत्तों की तरह लड़खड़ा गई. डिनर के बाद मेजबानों ने शानदार जीत अपने नाम दर्ज करा ली. टीवी पर मैच देखना मुश्किल हो गया था. भारतीय बल्लेबाज विकेट पर समय बिताने के बजाय वापस लौटने में जल्दबाजी दिखा रहे थे. कोहली के आउट होने के बाद तो होड़ ही मच गई.

टेस्ट क्रिकेट में सबसे न्यूनतम स्कोर का कारनामा न्यूजीलैंड के नाम पर है. वर्ष 1955 में इंग्लैंड के खिलाफ ऑकलैंड पर खेले गए टेस्ट में टीम महज 26 रन पर सिमट गई थी. हालांकि कोहली एंड कंपनी ने 36 रन पर आउट होकर अजित वाडेकर (42 रन) के उस शर्मनाक प्रदर्शन को पीछे छोड़ दिया जो उसने 1974 में लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ बनाया था. इस खराब प्रदर्शन के ढेर सारे कारण दिए जा सकते हैं, जैसे- विदेश में खराब प्रदर्शन, पिंक बॉल टेस्ट का कम अनुभव, बॉयो बबल का प्रभाव, अभ्यास मुकाबलों की कमी, गलत चयन आदि.

हालांकि मेरी नजर में इसके कोई मायने नहीं हैं. पैट कमिंस और जोश हेजलवुड ने गजब की गेंदबाजी की. इन दोनों ने विकेट को खूब भुनाया. खासतौर से कमिंस ने पुजारा और कोहली को आउट कर बड़ी भूमिका निभाई. वहीं भारतीय बल्लेबाजों ने विकेट पर टिके रहने की जरा भी कोशिश नहीं की. यही वजह रही कि कोई भी बल्लेबाज दहाई पार नहीं कर पाया. अब यह कहना कि टीम में रोहित शर्मा, ईशांत शर्मा और भुवनेश्वर कुमार नहीं थे, तो इसे मूर्खता ही माना जाएगा. टीम की यह विदेशी धरती पर इस वर्ष की लगातार तीसरी (दो न्यूजीलैंड में) करारी हार रही. इस शर्मनाक हार के बाद कोच रवि शास्त्री एवं थिंक टैंक को भारतीय खिलाडि़यों की खामियों पर गौर करने की जरूरत है.

इस करारी हार के बाजवूद भारतीय गेंदबाजों ने बढि़या प्रदर्शन किया. हालांकि उनकी मेहनत बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन के कारण धुल गई. अब टीम के सामने कप्तान कोहली की अनुपस्थिति में बड़ी चुनौती होगी. जडेजा और शमी की चोट परेशानी का सबब होगी. ऐसे में रहाणे, पुजारा, साहा को अहम योगदान देना होगा.

टॅग्स :भारत Vs ऑस्ट्रेलियामोहम्मद शमीभारतीय क्रिकेट टीममोहम्मद सिराजविराट कोहलीडे नाइट टेस्ट
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK Tickets 2026: आज से बुकिंग LIVE! फ्री मेट्रो और एंट्री के नए रूल्स

क्रिकेट2 रन से आगे निकले हिटमैन रोहित शर्मा?, आईपीएल में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी?

क्रिकेट4027 रन से साथ नंबर-1?, आईपीएल में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे अधिक बल्ले से योगदान?, देखिए टॉप-5 खिलाड़ी की सूची

क्रिकेटRCB Vs SRH: 38 गेंद, 69 नाबाद रन, 5 चौके और 5 छक्के?, विराट कोहली बोले-मैदान पर वापस आना अच्छा, स्ट्राइक पर वापस आने दो और बीच-बीच में चौके लगाओ?

क्रिकेटRCB vs SRH: पडिक्कल और कोहली ने आरसीबी को दिलाई जीत, IPL ओपनर में सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया

क्रिकेट अधिक खबरें

क्रिकेटचेपॉक में चमके प्रभसिमरन सिंह, पंजाब की जीत में निभाई बड़ी भूमिका

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

क्रिकेटCSK vs PBKS: लगातार दो जीत के साथ पंजाब किंग्स शीर्ष पर, धोनी के बिना CSK अब भी जीत से महरूम

क्रिकेटCSK vs PBKS: आयुष म्हात्रे का तूफ़ानी अंदाज़, चेन्नई में जड़ी तेज़-तर्रार हाफ़ सेंचुरी | VIDEO

क्रिकेट'वर्ल्ड कप वाला सैमसन चाहिए': PBKS के खिलाफ चेपॉक में CSK के लिए डेब्यू पर ओपनर के फेल होने के बाद फैंस की प्रतिक्रिया