लाइव न्यूज़ :

अयाज मेमन का कॉलम: आईपीएल 2019 में आरसीबी की चुनौती लगभग समाप्त

By अयाज मेमन | Updated: April 9, 2019 16:40 IST

आईपीएल के मौजूदा सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की चुनौती करीब-करीब समाप्ति की राह पर है।

Open in App

आईपीएल के मौजूदा सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की चुनौती करीब-करीब समाप्ति की राह पर है। टीम की पराजय के अनेक कारण हैं। बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण में टीम विफल रही है। हालांकि टीम में प्रतिभाओं की भरमार है। फिर भी लगातार हार से मैं आश्चर्यचकित हूं। मेरे हिसाब से इसके लिए अपेक्षाओं का दबाव सबसे अहम है।

आईपीएल में लय हासिल करना सबसे अहम होता है। प्रतिद्वंद्वी टीमों की कमजोरियों को भांपकर रणनीति बनाई जाती है। वर्तमान सत्र में अब तक कप्तान विराट कोहली और दिग्गज एबी डिविलियर्स अपेक्षा के अनुरूप नहीं चल पाए हैं। ये दोनों ही टीम की मुख्य ताकत माने जाते हैं। जब ये दोनों ही विफल होते हैं तो टीम की बल्लेबाजी पर इसका प्रतिकूल असर पड़ता है।

बल्लेबाजों की विफलता का दबाव गेंदबाजों पर दिखाई दिया। शुरुआत से ही औसत माने जाने वाले गेंदबाजों ने मौके गंवाए। साथ ही टीम का क्षेत्ररक्षण भी लचर रहा। तकनीकी तौर पर आरसीबी को अभी भी पूरी तरह बाहर नहीं माना जा सकता। लेकिन, चुनौती बेहद कड़ी है। यहां से उन्हें सभी आठों मुकाबले जीतने होंगे। एक भी हार उन्हें सीधे बाहर का रास्ता दिखाएगी।

टीम के खराब प्रदर्शन के लिए कप्तान को जिम्मेदार माना जाता है। कोहली को इसके लिए दोषी ठहराया जा रहा है। हालांकि, यह टीम गेम हैं, लेकिन कोहली जैसे कप्तान के होते हुए टीम का लचर प्रदर्शन चिंता की बात है। हालांंकि, अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारतीय टीम ने कोहली की अगुवाई में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है।

इंग्लैंड को पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने कोहली को विश्राम करने अथवा कप्तानी से हटने की सलाह दी है ताकि विश्व कप से पूर्व वह तनाव मुक्त रह पाए। हालांकि कोहली को विश्राम देना कठिन नजर आता है क्योंकि फ्रेंचाइजी और दर्शक इसके लिए कतई तैयार नहीं होंगे। फिर वॉन की सलाह को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। क्योंकि मामला विश्व कप में देश की प्रतिष्ठा से जुड़ा है।

अन्य टीमों में इस बार कोलकाता नाइट राइडर्स जबर्दस्त फॉर्म में है। हाल के मुकाबले में टीम ने राजस्थान रॉयल्स को उनके घर में मात दी। खासतौर से टीम के पास आंद्रे रसेल जैसा तुरूप का पत्ता है जो गेंदबाजों के लिए परेशानी का सबब बन चुके हैं। फिलहाल चार टीमें ऐसी हैं जिन्हें प्ले ऑफ के दावेदार माना जा सकता है। इनमें चेन्नई सुपर किंग्स, केकेआर, मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद।

टॅग्स :रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोरविराट कोहलीएबी डिविलियर्सआईपीएल 2019इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्रिकेटRCB vs CSK Tickets 2026: आज से बुकिंग LIVE! फ्री मेट्रो और एंट्री के नए रूल्स

क्रिकेटIPL 2026 Points Table: पंजाब ने गुजरात को हराया, देखिए अंक तालिका में 10 टीम किस जगह

क्रिकेट अधिक खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?