लाइव न्यूज़ :

अयाज मेमन का कॉलम: दोनों पारियों में इंग्लैंड की दयनीय अवस्था के लिए विकेट को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता

By अयाज मेमन | Updated: March 7, 2021 10:19 IST

ऋषभ पंत ने आक्रामक शैली में बल्लेबाजी करते हुए हमेशा टीम को संकट के दौर से उबारा. ऑस्ट्रेलिया में निर्णायक मौके पर अर्धशतकीय पारियां खेली और मौजूदा सीरीज में शुक्रवार को बेजोड़ शतकीय पारी खेलकर टीम को चौथे टेस्ट में जीत दिलाने में अहम योगदान दिया.

Open in App

दूसरी पारी में इंग्लैंड जिस तरह 54.5 ओवर में 135 पर ढेर हुए, उसी विकेट पर भारत के अंतिम चार बल्लेबाजों ने मिलकर 219 रन बनाए. इससे इंग्लिश बल्लेबाजों की नकारात्मक मानसिकता झलकती है. इंग्लैंड की खराब प्रदर्शन से भारत के शानदार प्रदर्शन को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. पहला टेस्ट हारने के बाद जिस तरह टीम ने वापसी की इससे खिलाडि़यों की मानसिक मजबूती का अंदाजा लगाया जा सकता है. 

व्यक्तिगत प्रदर्शन के लिहाज से यह सीरीज रविचंद्रन अश्विन (32 विकेट) और अक्षर पटेल (27) के लिए यादगार साबित हुई. गेंदबाजी में इनकी सटीकता, नियंत्रण और स्पिन का बल्लेबाजों के पास कोई जवाब नहीं था. इंग्लिश बल्लेबाजों के लिए ये दोनों बुरे सपने के रूप में लंबे समय तक याद रहेंगे. रोहित शर्मा ने मुश्किल विकेटों पर बढि़या बल्लेबाजी का नमूना पेश किया. 

रक्षात्मक बल्लेबाजी और आक्रामक, उनकी तकनीक, संतुल, शॉट्स का चयन गजब का रहा. पांच दिनी फॉर्मेट में देरी से चमकने वाला यह बल्लेबाज अपने करियर के चरम पर पहुंच रहे हैं. वाशिंगटन सुंदर ने सत्र की शुरुआत में सफेद गेंद के विशेषज्ञ के रूप में पहचना बनाई थी लेकिन 21 साल की आयु में परिपक्वता और काबिलियत के रूप में अपनी अनूठी छाप छोड़ी है. 

उन्होंने और अक्षर ने भारतीय क्रिकेट को मजबूती प्रदान की है. जडेजा यदि चोटिल नहीं होते तो शायद इन दोनों अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका नहीं मिलता. टीम प्रबंधन के सामने अब इन दोनों बड़ी परेशानी खड़ी कर दी है जो बेहतर भविष्य का संकेत भी है. मेरे लिए सबसे पसंदीदा खिलाड़ी के रूप में ऋषभ पंत हैं. उन्होंसे सीरीज में 270 (सीजन में 502 रन) रन बनाए. ऋषभ पंत केवल बल्लेबाजी में ही छाप छोड़ने में सफल नहीं रहा है, बल्कि बतौर विकेटकीपर आठ कैच और पांच स्टंपिंग के साथ अपनी क्षमता का परिचय दे चुके हैं.

टॅग्स :जो रूटजेम्स एंडरसनविराट कोहलीऋषभ पंतभारत vs इंग्लैंड
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटईशान किशन-अभिषेक शर्मा से टकराएंगे ऋषभ पंत?, हैदराबाद में 5 अप्रैल को दोपहर 3.30 बजे देखिए चौके-छक्के, कौन किस पर भारी, आंकड़े

क्रिकेटक्या ऋषभ पंत वास्तव में सलामी बल्लेबाज हैं?, इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज ने लखनऊ सुपर जायंट्स कप्तान से पूछे कई सवाल?

क्रिकेटघर में लखनऊ सुपर जाइंट्स की हार, दिल्ली ने 6 विकेट से हराया, रिजवी, एनगिडी और नटराजन ने किया कमाल, 5वें विकेट के लिए 119 रन की साझेदारी?

क्रिकेटसलामी बल्लेबाज फेल हो रहे पंत, 6 पारी में एक फिफ्टी, 6 पारी और 132 रन

क्रिकेटRCB vs CSK Tickets 2026: आज से बुकिंग LIVE! फ्री मेट्रो और एंट्री के नए रूल्स

क्रिकेट अधिक खबरें

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड