लाइव न्यूज़ :

अयाज मेमन का कॉलम: आरसीबी की शुरुआती चार में से चार मैचों में हार की मुख्य वजह

By अयाज मेमन | Updated: April 5, 2019 17:16 IST

यदि ऐसा ही नीरस प्रदर्शन जारी रहा तो विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की चुनौती जल्द ही समाप्त हो जाएगी।

Open in App

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) इस समय पराजय के भंवर में फंसी हुई है। लगातार गलतियों के कारण टीम नाजुक दौर से उबर नहीं पा रही है। बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण में बेजा गलतियां हो रही हैं।

यदि ऐसा ही नीरस प्रदर्शन जारी रहा तो टीम की चुनौती जल्द ही समाप्त हो जाएगी। लिहाजा, टीम को प्ले ऑफ में पहुंचने की उम्मीदें जिंदा रखने के लिए टीम को लगातार चार से छह मुकाबले जीतने होंगे।

आरसीबी की हार की मुख्य वजह- अपेक्षाओं का बोझ है। खासतौर से विराट कोहली पर। दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और श्रेष्ठ कप्तानी का दबाव विराट है। शायद यही वजह है कि टीम पिछले ग्यारह वर्षों से खिताबी जीतने में नाकाम रही है।

हालांकि, पिछले संस्करणों में विराट ने गजब की बल्लेबाजी की, लेकिन इस बार तो जैसे लय ही गंवा बैठके। टीम के दूसरे दिग्गज खिलाड़ी एबी डिविलियर्स भी लय हासिल करने के लिए जूझ रहे हैं।

मोईन अली से खास प्रदर्शन नहीं देखने को मिला है। टीम के अन्य गेंदबाज भी कोई खास प्रभाव नहीं छोड़ पाए हैं। इससे टीम का संतुलन पूरी तरह गड़बड़ा चुका है। हालांकि कागज पर आरसीबी की पंद्रह सदस्यीय टीम बेहद मजबूत दिखाई देती है, लेकिन प्रत्यक्ष मैदान पर उसके दिग्गज चल नहीं पा रहे हैं।

टी-20 में कम से कम गलतियां जरूरी होती हैं। गलतियां होना लाजिमी है। दोनों टीमों की तरफ से गलतियां होती हैं लेकिन जो टीम कम गलतियां करती है उसे जीत मिलती है।

राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन भी बहुत अच्छा नहीं हो रहा है। ब्रैंड के रूप में यह अन्यों से पीछे है लेकिन इससे उसे कमजोर नहीं आंका जा सकता। आरसीबी के खिलाफ उसके खिलाड़ियों ने दबाव की स्थितियों से उबरते हुए जीत दर्ज की और यही मैच का टर्निंग प्वाइंट रहा।

टॅग्स :रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोरआईपीएल 2019इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)विराट कोहलीएबी डिविलियर्स
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्रिकेटRCB vs CSK Tickets 2026: आज से बुकिंग LIVE! फ्री मेट्रो और एंट्री के नए रूल्स

क्रिकेटIPL 2026 Points Table: पंजाब ने गुजरात को हराया, देखिए अंक तालिका में 10 टीम किस जगह

क्रिकेट अधिक खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?