लाइव न्यूज़ :

अयाज मेमन का कॉलम: आईपीएल 2020, चुनौतियों के बीच बना रहेगा रोमांच

By अयाज मेमन | Updated: August 9, 2020 08:36 IST

अब निश्चित रूप से बीसीसीआई ने राहत की सांस ली होगी. हालांकि समस्याएं कम नहीं हैं. चूंकि आईपीएल यूएई में होने से समय बेहद कम है जिससे सफल आयोजन बड़ी चुनौती है.

Open in App

आखिरकार केंद्र सरकार ने आईपीएल का आयोजन देश से बाहर कराने की सैद्धांतिक अनुमति प्रदान कर दी जिससे यूएई में आयोजन के लिए रास्ता साफ हो गया. मार्च माह में कोविड-19 महामारी के चलते आईपीएल के आयोजन पर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे थे. देश में लगातार बढ़ रहे संक्रमण के मामलों से आईपीएल के आयोजन की संभावना प्रभाावित हो रही थी. अंतत: अक्तूबर में ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में होने वाले टी-20 विश्व कप को स्थगित करने के निर्णय से आईपीएल की राह आसान हो गई. बीसीसीआई और आईसीसी के बीच के खराब रिश्तों के चलते यह आयोजन आसान भी नहीं था.

अब निश्चित रूप से बीसीसीआई ने राहत की सांस ली होगी. हालांकि समस्याएं कम नहीं हैं. चूंकि आईपीएल यूएई में होने से समय बेहद कम है जिससे सफल आयोजन बड़ी चुनौती है. दूसरी बात, आर्थिक मोर्चे पर बीसीसीआई को एक और चुनौती का सामना करना है. पिछले सप्ताह आईपीएल के टाइटल स्पॉन्सरर वीवो ने हटने का फैसला किया. भारत-चीन सीमा विवाद को लेकर तनावपूर्ण स्थिति के चलते वीवो को यह निर्णय लेना पड़ा. 

बतौर स्पॉन्सर कंपनी से बीसीसीआई को 440 करोड़ रुपए प्राप्त हो रहे थे. हालांकि बीसीसीआई ने यह सार्वजनिक रूप से स्पष्ट किया है कि वीवो केवल एक साल के बाहर हुआ है. अगले संस्करण में उसकी वापसी संभव है. 

ऐसी चर्चा है कि बीसीसीआई और वीवो ने आपसी सहमति से यह निर्णय लिया है. भारत-चीन रिश्ते सामान्य होने पर अगले संस्करण में वीवो की वापसी हो सकती है. फिलहाल बीसीसीआई के सामने वीवो की जगह नया प्रायोजक खोजने की मुश्किल चुनौती है. आर्थिक मुद्दे पर पिछले कुछ समय से बीसीसीआई और फ्रेंचाइजियों में तनाव है.

यूएई में खाली स्टेडियम अथवा सीमित दर्शकों की मौजूदगी में मुकाबले कराए जाने पर टीमों को गेट मनी से हाथ धोना पड़ेगा. साथ ही टीमों को मिलने वाली प्रायोजन राशि भी बुरी तरह प्रभावित होगी.

आमतौर पर आईपीएल के साथ जुड़ने के लिए देश-विदेश की बड़ी-बड़ी कंपनियां कतार में खड़ी होती हैं. लेकिन यह दौर कोविड-19 महामारी का है. ऐसे में आयोजन में बेहद कम समय शेष है. 

कुल मिलाकर बीसीसीआई समेत फ्रेंचाइजी टीमें आर्थिक चिंता में डूबी हुई हैं. इसी दौरान दोनों के लिए एक बात यह अच्छी है कि ब्रॉडकॉस्ट फीस में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने के कारण दोनों को लाभ हो सकता है. कुल मिलाकर इस बार आईपीएल से बीसीसीआई और फ्रेंचाइजियों को ज्यादा मुनाफा नहीं होगा लेकिन नुकसान भी नहीं होने जा रहा है. ऐसे नाजुक दौर में इससे बड़ी राहत की बात और कौन सी हो सकती है.

टॅग्स :आईपीएल 2020बीसीसीआई
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटक्या BCCI आईपीएल को हर सीज़न में 74 से बढ़ाकर 94 मैच करने का बना रहा है लक्ष्य? चेयरमैन अरुण धूमल ने दिया जवाब

क्रिकेट2022, 2023, 2024 और 2025 में सबसे अधिक रन मेरे, फिर भी मुझे टी20 टीम से बाहर कर दिया?, शुभमन गिल ने कहा- संजू सैमसन को मौका, कुछ भी साबित करने की जरूरत नहीं

क्रिकेटIPL 2026: बीसीसीआई ने 13 अप्रैल से शुरू होने वाले दूसरे चरण का शेड्यूल जारी किया, पूरी फिक्स्चर लिस्ट देखें

क्रिकेटIndian cricket schedule: 17 स्थान पर 22 मैच खेलेगी टीम इंडिया, 5 टेस्ट, 9 वनडे और 8 टी20, देखिए पूरी सूची

क्रिकेटफैंस खुश, भारत में ROKO खेलेंगे 9 वनडे मैच, देखिए कहां-कहां होंगे, वेस्टइंडीज, श्रीलंका और जिम्बाब्वे के खिलाफ करेंगे धमाल?

क्रिकेट अधिक खबरें

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटपंजाब किंग्स का IPL के इतिहास में 10वीं बार 200 से ज़्यादा रनों का सफल चेज़, SRH को 6 विकेट से हराया

क्रिकेटPBKS vs SRH: पंजाब किंग्स के लिए बल्लेबाज प्रियांश आर्य ने दूसरा सबसे तेज अर्धशतक जड़ा

क्रिकेटबाबर आज़म PSL में 4000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज़ बने